Delhi Mahila Samman Yojana Kya Hai 2025 In Hindi



Delhi Mahila Samman Yojana Kya Hai :- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री  श्री अरविन्द्र केजरीवाल ने दिल्ली महिला सम्मान योजना की घोषणा की है इस योजना के तहत दिल्ली की 18 से 50 साल की महिलाओ को 1000 रूपए प्रति माह दिए जाएगे  अगर आम आदमी पार्टी विधान सभा चुनाव मे विजय प्राप्त करती है तो इस राशि को बढ़ाकर 2100 रूपए कर दिया जाएगा  AAP की कार्यकर्ता लोगो के घर घर जाकर पंजीकरण करेगी| इस योजना मे पंजीकरण करने के लिए दिल्ली का वोटर कार्ड होना बहुत आवश्यक है दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री  श्री अरविन्द्र केजरीवाल ने हाल ही मे “दिल्ली महिला सम्मान योजना” की घोषणा की थी |

इस योजना को वित्तीय वर्ष 2024 -25  के बजट मे शामिल किया गया था पूर्व मुख्यमंत्री  श्री अरविन्द्र केजरीवाल द्वारा 2000 करोड़ रूपए के बजट के साथ प्रस्तुत किया गया था | इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओँ को वृत्तीय सहायता प्रदान की जाएगी महिलाए इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती है पूरी प्रक्रिया जानने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक आवश्य पढ़े |

दिल्ली महिला सम्मान योजना क्या है?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविन्द्र केजरीवाल ने कहा है कि यह योजना महिलाओँ का सम्मान है| इस “दिल्ली महिला योजना” के अंतर्गत दिल्ली की 60 लाख महिलाओँ को लाभान्वित  किया जाएगा महिला सम्मान निधि योजना को  CM आतिशी सिंह की कैबिनेट बैठक मे अनुमोदन दे दिया गया है | अब महिलाए इस योजना मे पंजीकरण कर के योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है.

पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविन्द्र केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली मे रहने वाली 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओँ को प्रत्येक माह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता उनके बैंक अकाउंट मे दी जाएगी अगर आम आदमी पार्टी विधान सभा चुनाव मे विजय प्राप्त करती है तो इस राशि को बढ़ाकर 2100 रूपए कर दिया जाएगा.

Delhi Sanjeevani Yojana Kya Hai In Hindi

दिल्ली महिला सम्मान योजना की पत्रता क्या है ?

इस योजना का लाभ सिर्फ दिल्ली के मतदाताओ को ही मिलैगा | मुख्यमंत्री आतिशी सिंह ने X पर कहा मुझे विश्वास है कि “महिला सम्मान योजना” का लाभ  लगभग 40 से 45 लाख महिलाओ को मिलैगा और मैं उन महिलाओँ से इस योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील करती हूँ |

  • यह योजना  सिर्फ महिलाओ और बालिकाओ के लिए हैं |
  • पंजीकरण करने वाली महिलाओँ के पास दिल्ली की नागरिकता होनी  चाहिए| 
  • इस योजना मे पंजीकरण करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष तक होनी चाहिए |
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपए से कम होनी चाहिए |
  • महिला के पास कोई चार पहियें वाला वाहन नहीं होना चाहिए |
  • महिला के बैंक खातें में DBT एक्टिव होना चाहिए |

कितनी  महिलाओँ  को नहीं मिलगा लाभ?

सरकारी कर्मचारी या रिटायर्ड महिला कर्मचारियो को इस योजना का लाभ नहीं मिलैगा | वह चाहे दिल्ली सरकार की कर्मचारी हो या केंद्र सरकार या फिर एमसीडी की कर्मचारी हो |

  • विधायक सांसद और पार्षद महिलाओँ को भी योजना का लाभ नहीं मिलैगा |
  • जो महिलाए आयकर दाता है उन्हे भी आर्थिक सहायता सरकार नहीं देगी |
  • इसके साथ ही महिला को पहले से कोई सरकारी पेंशन या सेलरी नहीं मिलनी चाहिए |

दिल्ली महिला सम्मान योजना से कब तक मिलेगा पैसा ?

मुख्यमंत्री आतिशी सिंह ने कहा है कि पैसा चुनाव से पहले आएगा या नहीं यह घोषणा की तारीख पर निर्भर होगा | अब चुनाव की तारीख 1 जनवरी को घोषित होगा या 5 जनवरी को होगा इस पर फैसला नहीं ले सकती हूँ चुनाव से पहले पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी | हमें उम्मीद है 31 मार्च तक दिल्ली की महिलाओँ को एक या दो क़िस्त ज़रूर मिल जाएगी |

आवश्यक दस्तावेज़

  • महिला का आधार कार्ड होना चाहिए
  • महिला का वोटर आईडी कार्ड  होना चाहिए
  • महिला का पेन कार्ड होना चाहिए
  • महिला का बैंक खाता होना चाहिए
  • पता प्रमाण जैसे बिजली बिल पानी बिल राशन कार्ड |

दिल्ली महिला सम्मान योजना में पंजीकरण कैसे करे

दिल्ली सम्मान योजना का पंजीकरण सोमवार से शुरू कर दिया गया है दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द्र केजरीवाल ने कहा है कि महिलाओँ को पंजीकरण करने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं होगी | आम आदमी पार्टी की टीम लोगो के घर घर जाकर पंजीकरण करेगी  

  • महिलाओ को पंजीकरण करने के बाद एक महत्वपूर्ण कार्ड दिया जाएगा यह कार्ड उन्हे संभल कर रखना होगा |
  • पंजीकरण के बाद आपका सत्यापन किया जाएगा |
  • सत्यापन सफल होने पर आपको अधिसूचना के ज़रिए जानकारी दी जाएगी इसके बाद महिलाए योजना का लाभ उठा सकेगी| 
  • महिलाओ को अपना वोटर आईडी कार्ड साथ रखना होगा |
  • किसी महिला के पास  वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो स्वयंसेवक उन्हे मतदाता सूची मे जोड़ेगे

Leave a Comment