RTI एप्लीकेशन फॉर्मेट कैसे लिखें? How to Write RTI Application in Hindi



RTI भारत की संसद का सूचना का अधिकार अधिनियम हैं। यह अधिनियम देशवासियों के लिए सूचना के अधिकार से संबंधित दिशा निर्देश और कार्य प्रणाली को निर्धारित करता है। सूचना का अधिकार (Right To Information) ने पिछले स्वतंत्रता सूचना अधिनियम 2002 को प्रतिस्थापित कर दिया। इस अधिनियम के तहत प्रत्येक व्यक्ति को सरकार से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है। कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आरटीआई दर्ज करवा सकता है। अगर आप भी सार्वजनिक अधिकारियों की गतिविधियों पर सरकार से कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप बिना संकोच किए RTI एप्लीकेशन लिख कर सरकार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से RTI एप्लीकेशन फॉर्मेट कैसे लिखें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप आसानी से किसी भी विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए एप्लीकेशन लिखकर सरकार से जानकारी हासिल कर सके।

FIR Application Format in Hindi

RTI Act 2005

सूचना का अधिकार (Right To Information) RTI एक अधिनियम है जिसे भारत सरकार द्वारा साल 2005 में लागू किया था। ताकि नागरिकों को सार्वजनिक प्राधिकरणों के पास उपलब्ध सूचना तक पहुंच मिल सके। इस अधिनियम के तहत देश का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से जानकारी या डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकता है। यह अधिनियम एक सामान्य नागरिक को सरकार से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है। RTI के तहत कोई भी नागरिक सरकार से अपने राज्य, शहर या गांव में सरकारी कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आरटीआई का उद्देश्य सरकारी विभागों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाना हैं। इसके तहत, कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से किसी भी जानकारी का अनुरोध लिखित रूप में कर सकता है और सरकारी विभागों को 30 दिनों के भीतर जानकारी प्रदान करनी होती है।    

RTI Application Format kaise likhe

आरटीआई लिखने के नियम

  • आप जिस भी सरकारी विभाग से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उसके बारे में सभी जरूरी जानकारी प्राप्त करें।
  • सफेद कागज पर हाथ से आवेदन पत्र लिखें या इसे अंग्रेजी, हिंदी या क्षेत्र की आधिकारिक भाषा में लिख सकते हैं।
  • आपको सरकारी संगठन या विभाग का नाम लिखना होगा। जिससे आप जानकारी चाहते है।
  • अपने आवेदन पत्र में स्पष्ट रूप से आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत जानकारी प्राप्त करने हेतु विवरण लिखें।
  • अपने प्रश्नों को पैराग्राफ 1,2,3,4 आदि में विस्तार पूर्वक लिखें।
  • आरटीआई एप्लीकेशन के लिए कुछ फीस भी देनी होती है जिसे आप नकद, मनी ऑर्डर, बैंक ड्राफ्ट या कोर्ट फीस स्टंप के रूप में लगा सकते हैं।
  • आवेदन पत्र में अपना पूरा नाम और पता, संपर्क विवरण, ईमेल और हस्ताक्षर करें।
  • तारीख और अपने शहर का नाम डालना न भूले।
  • आवेदन की एक फोटो कॉपी अपने पास भविष्य के लिए रखें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन को डाक द्वारा या संबंधित विभाग को व्यक्तिगत रूप से सौंप दें।
  • नियम के तहत आरटीआई भेजने के 30 दिनों के अंदर आपको जानकारी प्राप्त हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप अपील दायर कर सकते हैं।

Bank Application in Hindi

RTI एप्लीकेशन फॉर्मेट कैसे लिखें?

आरटीआई अधिनियम के तहत जानकारी मांगने के लिए आप नीचे बताए गए तरीके से एप्लीकेशन लिख सकते हैं।

सेवा में,

केंद्रीय/राज्य लोक सूचना अधिकारी या सहायक लोक सूचना अधिकारी

विभाग का नाम ……

विभाग का पता …….

पिन कोड …….

विषय – आरटीआई अधिनियम 2005 के अधीन सूचना प्राप्त करने के संबंध में।

महोदय/महोदया

सविनय निवेदन इस प्रकार है कि मैं (अपना नाम लिखें) सुपुत्र श्री (अपने पिता का नाम लिखें) ग्राम का निवासी हूँ। महाशय मैं आपसे सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत (एप्लीकेशन लिखने का कारण लिखे) की जानकारी प्राप्त करना चाहता हूं। इसके संबंध में जरूरी प्रश्न इस प्रकार है।

प्रश्न संख्या 1;   (जो भी जानकारी प्राप्त करनी है उसका प्रश्न एवं विवरण दर्ज करें )

प्रश्न संख्या 2; …………………………………………………………………………………………….

प्रश्न संख्या 3; ………………………………………………………………………………………………

मेरे द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर एवं दस्तावेज लिखित में देने का प्रयास करें। जानकारी के लिए मांगे गए शुल्क के रूप में पोस्टल आर्डर या बैंक ड्राफ्ट का नंबर जारी करने की तारीख……. राशि…… पत्र के साथ लगा दी है।

और अगर आप गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं तो आपको इस तरह लिखना होगा। 

मैं गरीबी रेखा के इंतजार करता हूं इसलिए मुझे सूचना का अधिकार देने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए मैं अपने गरीबी रेखा का सत्यापित दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूं।  धन्यवाद।

भवदिव

नाम ……

मोबाइल नंबर ……

ईमेल एड्रेस ……

हस्ताक्षर ……

सरपंच को एप्लीकेशन कैसे लिखें?

आरटीआई एप्लीकेशन कैसे लिखें? How to Write RTI Application in Hindi

सेवा में,

सूचना अधिकारी कार्यालय जिला आपूर्ति अधिकारी

बिजनौर, उत्तर प्रदेश

पिन कोड – 246701

विषय – सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत सूचना प्रदान करने के संबंध में,

महोदय/महोदया

कृपया मुझे सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत निम्न सूचना प्रदान करने की कृपा करें।

  1. ग्राम पंचायत पलटूहला के वर्ष….. और…… के राशन कार्ड धारकों की सत्यापित सूची।
  2. अगर उक्त सूचना में किसी राशन कार्ड धारक का नाम जोड़ा गया या हटाया गया है तो सूचना प्रकाशन रजिस्टर।
  3. राशन कार्ड धारकों का विवरण जिनके आधार पर सूचियों से किसी व्यक्ति का नाम हटाया या जोड़ा गया है।

महाशय मेरे द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर एवं दस्तावेज लिखित रूप में देने का प्रयास करें। मांगे गए जानकारी के शुल्क के रूप में पोस्टल ऑर्डर/बैंक ड्राफ्ट का नंबर….. जारी करने की तारीख…… राशि….. पत्र के साथ लगा दी है।  धन्यवाद।

ध्यान दें कि पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि की कॉपी लगाए और पत्र को जमा कर दे। 

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको आरटीआई एप्लीकेशन लिखने की फॉर्मेट एवं उदाहरण उपलब्ध कराया है। जिसकी सहायता से आप किसी भी सरकारी विभाग से सूचना हेतु आवेदन पत्र लिखकर सूचना प्राप्त कर सकते है। जानकारी के लिए बता दे कि कानून यह कहता है कि जानकारी 30 दिनों के भीतर प्रदान की जाए। साथ ही पत्र के साथ शुल्क जरूर लगाएं ताकि आप तक आसानी से सूचना पहुंच सके। उम्मीद है कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा। और अगर आपको कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर पूछ सकते हैं।

FAQs

Que – RTI की फुल फॉर्म क्या है?

Ans – RTI की फुल फॉर्म Right to Information यानी सूचना का अधिकार है। जिससे भारत सरकार द्वारा 2005 में पारित किया गया।

Que – आरटीआई अधिनियम क्या होता है?

Ans – आरटीआई अधिनियम 2005 नागरिकों को सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार देता है।

Que – RTI का उद्देश्य क्या है?

Ans – RTI का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाना है। 

Leave a Comment