दोस्तों कनाडा को दुनिया में फेमस यूनिवर्सिटी का घर कहा गया है| क्योकि कनाडा अपनी विविधता और विश्व स्तरीय जीवन स्तर के लिए जाना जाता है| अन्य अंग्रेजी बोलने वाले देशों की तुलना में कनाडा में सबसे कम ट्यूशन फीस है। इसके आलावा कनाडा अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। अगर आप भी कनाडा से अपनी शिक्षा को प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए अहम साबित होने वाला हैं, क्योकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से कनाडा में बैचलर डिग्री कैसे करें? से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा रहें हैं। इससे जुडी सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
कनाडा में बैचलर डिग्री कैसे करें जानिए स्टेप्स
दोस्तों हम सभी जानते है कि शिक्षा हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाता हैं जिसे प्राप्त करके व्यक्ति एक अच्छा नागरिक बनता हैं। साथ ही सही गलत को पहचानता हैं। कनाडा देश के स्नातकों को रोजगार के बहुत सारे अवसर प्रदान करता है जो इसे अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के बीच सबसे पसंदीदा अध्ययन स्थलों में से एक बनाता है। ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सके। क्यूएस और टाइम्स हायर एजुकेशन जैसे शीर्ष प्रकाशकों द्वार कनाडाई यूनिवर्सिटी को लगातार दुनिया के फेमस विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया है| अगर स्टूडेंट्स टेंशन में हैं और वो डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं तो B Tech भी उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन है| वर्तमान में लगभग 3.2 लाख भारतीय स्टूडेंट्स को स्टडी परमिट कनाडाई सरकार की ओर से दिया जा रहा हैं।

कनाडा में एडमिशन इंटेक्स 2024
यूनिवर्सिटीज | एप्लिकेशन डेडलाइन |
टोरोन्टो यूनिवर्सिटी | 1 फ़रवरी 2024 |
वाटरलू यूनिवर्सिटी | 1 फ़रवरी 2024 |
वेस्टर्न यूनिवर्सिटी | 1 फ़रवरी 2024 |
यूनिवर्सिटी डी मॉन्ट्रियल | 1 फ़रवरी 2024 |
मैकगिल यूनिवर्सिटी | 15 जनवरी 2024 |
अलबर्टा यूनिवर्सिटी | 1 मार्च 2024 |
कैलगरी यूनिवर्सिटी | 1 मार्च 2024 |
मैकमास्टर यूनिवर्सिटी | 15 मार्च 2024 |
ओटावा यूनिवर्सिटी | 30 अप्रैल 2024 |
मैनिटोबा यूनिवर्सिटी | 1 मई 2024 |
कनाडा में बैचलर डिग्री क्यों करें
दोस्तों शिक्षा को प्राप्त करने के बाद युवाओ को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कराने हेतु कनाडा एक अहम भूमिका निभाता हैं। अंतर्राष्ट्रीय छात्र कनाडा में अध्ययन करके ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्राप्त करते हैं। कनाडा में पढ़ने के लिए बहुत से फेमस यूनिवर्सिटी और कोर्सेस तो हैं ही, साथ ही इसमें योग्य छात्रों को विशेष छात्रवृति भी मिल रही है | कनाडा में स्नातक की डिग्री चार वर्षों तक चलती है क्योंकि शिक्षा प्रणाली में आपको अपनी मूल डिग्री के साथ मामूली पाठ्यक्रम लेने की आवश्यकता होती है।
विश्व के विकसित और विकासशील देशों की सूची
कनाडा में टॉप बैचलर डिग्री
कनाडा के बैचलर डिग्री दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं | कनाडा सहकारी पाठ्यक्रम छात्रों को अध्ययन के दौरान अंशकालिक नौकरी के अवसरों का पता लगाने में मदद करते हैं। ताकि वह शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सके।
कनाडा के बैचलर डिग्री इस तरह है:
- BBA
- BCom
- BA LLB
- BSC (Information Technology/Software Engineering)
- B Tech
- BSc in Nursing
- Bachelor Of Hotel Management
- Bachelor of Interior Design
- Diploma in Business Administration (HR)
- Diploma in Office Administration
कनाडा में लोकप्रिय बैचलर्स कोर्सेज
कनाडा में कई अहम कोर्स हैं, जिसमे दुनिया भर से बड़ी संख्या में छात्र आवेदन करते हैं।जो इस प्रकार हैं। जैसे –
- होटल प्रबंधन
- इंजीनियरिंग
- कला और शैली
- चिकित्सा अध्ययन
कनाडा में बैचलर्स के लिए सबसे सस्ती यूनिवर्सिटीज
यूनिवर्सिटीज | सालाना ट्यूशन फीस (CAD) |
गुएल्फ़ी यूनिवर्सिटी | 9,730 |
यूनिवर्सिटी डे सेंट-बोनिफेसे | 7,482 |
ब्रैंडन यूनिवर्सिटी | 7,203 |
कनाडाई मेनोनाइट यूनिवर्सिटी | 10,003 |
न्यूफ़ाउंडलैंड मेमोरियल यूनिवर्सिटी | 11,460 |
कनाडा की टॉप यूनिवर्सिटीज
यूनिवर्सिटीज | क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 |
टोरंटो यूनिवर्सिटी | 34 |
मैकगिल यूनिवर्सिटी | 31 |
मॉन्ट्रियल यूनिवर्सिटी | 116 |
अल्बर्टा यूनिवर्सिटी | 110 |
ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी | 47 |
मैकमास्टर यूनिवर्सिटी | 152 |
ओटावा यूनिवर्सिटी | 237 |
कैलगरी यूनिवर्सिटी | 242 |
वाटरलू यूनिवर्सिटी | 154 |
वेस्टर्न यूनिवर्सिटी | 172 |
डलहौजी यूनिवर्सिटी | 308 |
मैनिटोबा यूनिवर्सिटी | 651-700 |
क्वीन्स यूनिवर्सिटी | 246 |
साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी | 328 |
यूनिवर्सिटी लवली | 433 |
कनाडा में पढ़ने की लागत क्या है
आपको बता दें की UK और USA जैसे अग्रंजी बोलने वाले देशों की तुलना में कनाडाई संस्थान कम ट्यूशन फीस पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं |इसलिय यहां अधिकतर युवा शिक्षा प्राप्त करने जाते हैं। इसमें स्नातक के लिए औसत पढ़ाई की फीस CAD 8,000 से CAD 30,000 तक होती हैं। साथ ही मानविकी में पढ़ाई के कोर्सेस सस्ते होते हैं | जबकि इंजीनियरिंग और चिकित्सा कार्यक्रम महंगे होते हैं | कनाडा में MBA प्रोग्राम की औसत फीस CAD 30,000-CAD 40,000 के बीच हो सकती है क्योकि ये ज्यादा महंगे होते हैं। इसके आलावा कनाडा में रहने की लागत भी कम है।
कनाडा में मिलने वाली छात्रवृत्तियां
कनाडा में भारतीय छात्रों के लिए अधिकांश स्काँलरशिप के लिए एक अच्छे अकादमिक स्कोर की आवश्यकता होती है |लेकिन यह आपकी पसंद के गंतव्य, विषय और स्तर जैसे पहलुओं पर भी निर्भर करता है | इसके अलावा कनाडा सरकार साथ ही साथ सार्वजनिक और निजी संस्थान, कई छात्रवृत्तियां, अनुदान और सहायता प्रदान करती हैं |
कनाडा में बैचलर्स के लिए क्या है वीजा प्रक्रिया
इसके लिए आपको सबसे पहले नागरिक और आप्रवासन विभाग में आवेदन करना हैं। जिसमें आपको कनाडाई शिक्षा वीजा प्राप्त करने की अनुमति मिलती हैं। एजुकेशन वीजा के लिए आवेदन करने के दो तरीके हैं, पहला स्टडी परमिट है | इसमें आपको CIC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना हैं। दूसरा तरीका स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम है | इसमें आप ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं | जिसकी जानकारी हम आपको आगे दे रहें हैं। पहले तरिके में आपको बायोमेट्रिक्स, उंगलियों के निशान और एक फोटो अपलोड करने के बाद सत्यापन और परिणाम के लिए 20 दिनों तक इंतजार करना होगा|
प्राइमरी स्कूल के टीचर कैसे बने
आवश्यक दस्तावेज़
- स्वीकृति पत्र
- परिवार जानकारी फॉर्म
- प्रतिनिधि प्रपत्
- आधिकारिक शैक्षणिक ट्रांसक्रिप्ट
- स्कैन किए हुए पासपोर्ट की कॉपी
- IELTS या TOEFL, आवश्यक टेस्ट स्कोर
- प्रोफेशनल/एकेडमिक LORs
- मान्य पासपोर्ट
- मार्कशीट्स
- स्कूल लीविंग सर्टिफ़िकेट
- जीआईसी खरीद का प्रमाण
- स्कॉलरशिप की जानकारी
- आपकी अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा टेस्ट का प्रूफ
- कनाडा शिक्षा वीजा के लिए मेडिकल टेस्ट
- SOP
- निबंध (यदि आवश्यक हो)
- पोर्टफोलियो (यदि आवश्यक हो)
- अपडेट किया गया सीवी/रिज्यूमे
- एक पासपोर्ट और छात्र वीज़ा
- बैंक विवरण
योग्यता
- इसके लिए आपकी पिछली डिग्री या डिप्लोमा की मार्कशीट हाई स्कूल में 50% से 70% होनी चाहिए।
- अगर आप किसी फ़्रेंच प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको TCF, TEF, DELF और DALF जैसे फ़्रेंच प्रवीणता टेस्ट सबमिट करना जरूरी है।
- इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट जैसे: IELTS
- C1 एडवांस
- TOEFL आदि एक ज्ञान।
- आपके पास कनाडा में शिक्षा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त धन है, इस बात का प्रमाण
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आप उन विश्वविद्यालयों के बारे में कुछ शोध करें जिन्हें आप लागू करने की योजना बना रहे हैं।
- इसके बाद आप स्टेप बाय स्टेप चलेंगें जैसे –
- प्रवेश का समय
- भाषा आवश्यकताएं
- आप जिस डिग्री के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका क्रेडिट स्कोर
- यूनिवर्सिटी को आवेदन पत्र
- डिप्लोमा या डिग्री प्रमाण पत्र या उसी की प्रमाणित प्रतियां
- आपके पाठ्यक्रम के लिए एक पूर्ण आवेदन पत्र
- एक अद्यतन सीवी
- आशय पत्र, SOP और LOR
- IELTS या TOEFL रिजल्ट जो एक वर्ष से अधिक पुराने नहीं हैं |
- पर्याप्त निधि
- दस्तावेजो का सलंग्न
- पर्याप्त निधि
- चिकित्सकीय प्रमाणपत्र आदि।
FAQ’s
क्योकि दूसरे देशों की तुलना में कनाडा में सबसे कम ट्यूशन फीस है।
मॉन्ट्रियल, टोरंटो,वैंकूवर, क्यूबेक सिटी, ओटावा, को-ऑप बैचलर्स।