डिशवॉशर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान



आज के युग को ‘मशीनी युग’ कहा जाता है क्योंकि इस युग में मशीनों का उपयोग बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। मशीनों के आविष्कार ने मानव जीवन को बहुत आसान बना दिया है और उसे समृद्धि की ओर ले जाने में मदद की है।

इस युग में, अनेक क्षेत्रों में मशीनों का उपयोग हो रहा है जैसे कि उद्योग, कृषि, परिवहन, संचार और अन्य बहुत से क्षेत्र। उसी प्रकार बहुत सी ऐसी मशीने भी है जो हमारे घरो में हमारी सहायता के लिए बनाई गई और बनाई जा रहीं हैं| जैसे- वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर और Dishwasher Machine इत्यादि।

जी हाँ दोस्तों आज के समय में बर्तनो की अच्छी सफाई के लिए भी मशीन का उपयोग किया जा रहा है और न केवल उपयोग किया जा रहा है बल्कि इसका उपयोग व मांग भी भारत में तेज़ी से बढ़ रही है।

क्योकि भारतीय खाना पकाने के लिए बहुत अधिक तेल और मसालों का उपयोग करते हैं, जिस कारण बर्तनों को साफ करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए, भारत में सही प्रकार का Dishwasher Machine चुनना एक कठिन काम हो सकता है।

तो अगर आप इस प्रकार की ही किसी कठिनाई में फंस गए हैं, और सोच रहें हैं कि किस तरह एक अच्छी डिशवॉशर का चुनाव किया जाए तो आपको चिंता बिल्कुल छोड़ देनी चाहिए क्योकि आपको इस लेख में  बताने जा रहें हैं कि डिशवॉशर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान|

मसालों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

Dishwasher Kharidne se Pahle in Baton ka Rakhen Dhyaan

जैसे वॉशिंग मशीन ने हमें हाथ से कपड़े धोने की आवश्यकता को खत्म करने में मदद दी है। वैसे ही Dishwasher भी आपके घर में मौजूद सभी बर्तनों को धोने की झंझट से छुट्टी दिलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आपको 8 प्लेस सेटिंग से लेकर 16 प्लेस सेटिंग के अच्छे ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं। इस मशीन के उपयोग से आपको किचन के काम (बर्तन धोना ) में बेहद आसानी देखने को मिलेगी। उपयोग से पहले जब आप अपने लिए इस बर्तन धोने वाली मशीन का चुनाव करें तो इन बातों का बहुत अच्छे से ध्यान रखें। 

  1. डिशवॉशर का रिव्यू पढ़ना चाहिए- यदि आप डिशवॉशर खरीद रहे हैं,और खरीदने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी से खुद को बचाना चाहतें हैं तो पहले इसका रिव्यू अच्छी तरह से ज़रूर पढ़ लें। इससे आपको काफी आसानी हो जाएगी और एक अच्छा डिशवॉशर खरीदने में मदद मिलेगी। आमतौर पर बहुत से लोगों के साथ ऐसा कई बार होता है कि वह किसी तरह का ऐड या फिर सुनी सुनाई बातों से इस तरह प्रभावित हो जाते हैं कि उसे तुरंत खरीद लेते हैं। बाद में प्रोडक्ट में कई तरह की परेशानियाँ भुगतनी पड़ती हैं।
  2. इंटरनेट पर जाँच करें- ये बात तो हम सभी लोगों को मालूम ही है आज कि दुनिया में हम किसी भी प्रकार की मशीन की पूरी जानकारी नेट पर ले सकतें है। तो जब आप अपने लिए कोई डिशवॉशर खरीदने निकलें तो इसकी जानकारी ज़रूर लें। डिशवॉशर की रेटिंग्स को चेक करें।
  3. किचन के साइज़ को ध्यान में रखें- आपको Dishwashar (बर्तन साफ करने वाली मशीन) को लेने से पहले एक बार अपने किचन को पूरी तरह देख लेना चाहिए, और देखने के बाद ही उसके साइज़ से अपने लिए Dishwashar को लेना चाहिए। अन्यथा आपको ये परेशानी पड़ सकती है कि आपकी किचन में वह न आए या बहुत अधिक स्थान घेरे।

तेल शोधन (Oil Refinery) क्या है

डिशवॉशर क्या है प्राइस इन इंडिया (Dishwasher Machine for Home)
डिशवॉशर को आम भाषा में बर्तन धोने की मशीन कहा जाता है। आजकल ज्यादातर घरों में ये देखने को मिलती है, इस मशीन के कारण बहुत सारा वक्त बचता है और बर्तन भी सही तरीके से धुल भी जाते हैं, ये डिशवॉशर बिल्क़ुल वाशिंग मशीन की तरह काम करता है बस इसमें कपड़ो की जगह बर्तन साफ किए जाते हैं यह समय की बचत करने वाली मशीन तो है ही साथ ही में आपके हाथो के बचाव के लिए भी अच्छी है जो हाथ बर्तन धोने में डिटर्जेंट की वजह से ख़राब हो जातें हैं। 
बर्तनों की ऑटोमेटिक और बेहतरीन सफाई करने वाले डिशवॉशर के मॉडल आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाएंगे, वही आपको बतातें चले कि बाजार में आने वाले डिशवॉशरों की कीमत ₹30000  से लेकर लाखों तक की होती है।
इसके अलावा आने वाले Bosch 13 Place Settings, Free Standing डिशवॉशर की बात करें तो यह 6 वाशिंग प्रोग्राम के साथ आने वाला एक उत्तम डिशवॉशर है। यह आपको ₹42,990 की अच्छी और मुनासिब कीमत पर मिल जाता है। यह10 लिटर तक पानी को उपयोग में लेता है। यह 4-5 लोगों के परिवार के लिए बेस्ट डिशवॉशर है।

एटीएम से पैसा कैसे निकाले ?

डिशवॉशर खरीदते समय इन बिंदुओं पर विचार करके करें पैसे की बचत।
अपने लिए बर्तनों को साफ करने वाली मशीन को खरीदते समय आप इन बिंदुओं पर थोड़ा सा विचार करके पैसों को बचा सकतें हैं।
·        एक अच्छा डिशवॉशर लेने के लिए आपको डिशवॉशर की वैरायटी पर ध्यान ज़रूर देना चाहिए।
·        इसके बाद डिशवॉशर की वैरायटी पर ध्यान देने के साथ-साथ बजट का भी खास ख्याल रखें। कुछ डिशवॉशर ऐसे होते हैं, जो एक से दो बार इस्तेमाल करने के बाद खराब हो जाते हैं। तो ऐसी कोई समस्या आपके साथ न हो इसीलिए खरीदते वक्त कीमत और क्वालिटी जरूर चेक कर लें। और उस कालिटी का ही डिशवॉशर खरीदें जितना आपके बजट में आता हो।
·        इसके साथ-साथ आपको अगर डिशवॉशर की बिल्क़ुल भी समझ नहीं है तो आपको हम गाइड करेंगे की आपको कभी भी ऑनलाइन डिशवॉशर नहीं खरीदना चाहिए। क्योकि ऑनलाइन में हम कई बार कलर को देखकर आकर्षित हो जाते हैं,और किसी भी डिशवॉशर की अच्छाइयां और बुराइयां जाने बिना ही उस पर मोटी रकम खर्च कर देते हैं। हमेशा ऑफलाइन ही जाकर खरीदें। दुकानदार आपको डिशवॉशर से जुड़ी सभी जानकारी देगा। इसके साथ ही किचन की साइज और जरूरत को ध्यान में रखकर किफायती डिशवॉशर के बारे में भी बताएगा। और आप स्वयं ही उसकी जाँच परख कर पाएँगें।
·        साथ ही इस बात को भी ध्यान में रखने की जरूरत है कि वो कितनी एनर्जी लेता है, क्योकि घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो चाइल्ड सेफ्टी के लिए भी आवश्यक ध्यान रखें।
उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

एमएनसी कंपनी क्या है

FAQ,S
डिशवॉशर में कौन से बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
डिशवॉशर में सिलिकॉन के बर्तन, जैसे स्पैटुला और चम्मच, और ज़्यादातर धातु के बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल किए जा सकतें हैं। खोखले हैंडल वाले बर्तनों के साथ सावधानी बरतें, क्योंकि तेज़ गर्मी के कारण ऐसे पदार्थ पिघलने का खतरा बना रहता है। चाकू, छुरी और कांटें वग़ैरा के साथ भी सावधानीपूर्वक काम करें। 
 
डिशवॉशर कितने रुपए का आता है?
बात की जाएं क़ि डिशवॉशर कितने रूपए का आता है तो हर कंपनी अपना डिशवॉशर भिन्न-भिन्न प्राइस में सेल करती है परन्तु यूजर्स ने Bosch Dishwasher को 5 में से 4.4 स्टार की दमदार रेटिंग दी है और यह 13 प्लेस सेटिंग के साथ आता है। फीचर्स की बात करें तो इस डिशवॉशर में आपको इको साइलेंस ड्राइव, हाफ लोड ऑप्शन, सेव वॉटर, एक्स्ट्रा ड्राई एंड हाइजीनिक वॉश और ग्लास केयर सिस्टम आदि मिलता है। Bosch Dishwasher आपको Rs 42,990  में आसानी से मिल जाता है।
 
डिशवॉशर का सही उपयोग कैसे करें?
जब आपको अपने डिशवॉशर में बर्तन भरने हों तब ध्यान रहे कि डिशवॉशर की रैक में गंदे बर्तनों के साथ आपको कोई कूड़ा-करकट (बचा हुआ भोजन इत्यादि) नहीं भरना है व्यवस्थित रूप से इस काम को इंजाम दें। हर एक बर्तन में उचित दूरी सुनिश्चित करें और  बर्तनो की अधिक भीड़भाड़ उसमे न करें| थोड़ा-थोड़ा करके बर्तनो को रखें। डिटर्जेंट डालते समय ध्यान रहे क़ि आपको केवल अपने डिशवॉशर के  साथ आए हुए पाउडर और लिक्विड को डालना है कोई भी बाहरी डिटर्जेंट डिशवॉशर ख़राब भी कर सकता है। 
 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है ?

Leave a Comment