English Padhna Kaise Sikhe: आज के लेख के माध्यम से हम आपको इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखे या इंग्लिश बोलना कैसे सीखे के बारे में बताने वाले हैं जैसे कि हम सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में हर जगह है अंग्रेजी भाषा को प्राथमिकता दी जा रही है और अगर हमें यह भाषा नहीं आती है तो हम अपने आप से थोड़ा डिमोटिवेट फुल करने लगते हैं| और अंग्रेजी ना आने के कारण हम किसी भी अंग्रेजी वाले क्षेत्र के लायक नहीं रहते हैं और ना वहां पर कार्य कर पाते हैं वर्तमान समय में अधिकतर युवा अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होने के कारण ही किसी भी ऐसे क्षेत्र में नौकरी नहीं कर पाते हैं जो काबिल तो है लेकिन उन्हें अंग्रेजी भाषा का ज्ञान नहीं है|
आज के समय मे इंग्लिश भाषा को सीखना बहुत ही आवश्यक हो गया है अगर आप एक छात्र है या किसी व्यवसाय के मालिक है तो आपको विभिन्न अवसरों की दुनिया मे प्रवेश दिला सकती है। जब आप इंग्लिश बोलन सीखते है तो उसमे आपको आसान शब्दों का उपयोग करना होगा। अपने उच्चारण मे सुधार करना चाहते है तो 10 से 15 मिनट तक इंग्लिश बोले। आज के युग मे अंग्रेजी का काफी महत्त्व है चाहे नौकरी पाना हो या किसी कंपनी मे जॉब करना। इंग्लिश एक इंटरनेशनल भाषा है इंग्लिश बोलने के लिए आपको यह फॉलो करना होगा जैसे -ग्रामर, वोकैबुलरी और दैनिक चीज़ो का सहारा ले आदि। भारत मे ज़्यादा लोग इंग्लिश मे बात करते है और वह यह सोचते है कि वह अपनी बात सामने वाले को सही से समझा पाए। काफी लोग इसे बहुत ही गंभीर सोचते है लेकिन यह बहुत ही आसान है बस इसको सीखने के लिए सही तरीके की ज़रूरत होती है। इंग्लिश को सीखने का सबसे अच्छा समय पढाई के साथ क्योकि बाद मे आप किसी भी कंपनी मे इंटरव्यू देने जायेंगे तो वह इंग्लिश मे ही लेंगी। सुनना, समझना, बोलना और लिखना इनकी मदद से आप आसनी से इंग्लिश बोल सकते है।
यही कारण है कि आज के लेख के अंतर्गत हम आपको English Padhna Kaise Sikhe से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान करेंगे यदि आप भी इंग्लिश में वीक है तो आप भी हमारे आर्टिकल को पढ़कर इंग्लिश पढ़ने और बोलने से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं|
इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखे?- English Padhna Kaise Sikhe
यदि आप इंग्लिश पढ़ना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि इंग्लिश पढ़ना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है जैसे कि भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है ठीक उसी प्रकार ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम आदि देशों की राष्ट्रीय भाषा इंग्लिश है| इंग्लिश को सीखने के लिए हमारे द्वारा नीचे कुछ टिप्स बताए गए हैं जिनको पढ़कर आप कुछ ही दिनों में आसानी से इंग्लिश पढ़ना और लिखना सीख सकेंगे|
रोज बोले जाने वाले इंग्लिश शब्द
इंग्लिश की किताबें पढ़ें
यह सबसे महत्वपूर्ण तरीका है जिससे आप घर बैठे आराम से इंग्लिश पढ़ना सीख सकते हैं कई लोगों को किताबें पढ़ने का शौक होता है और उनका यह शौक इंग्लिश पढ़ना सीखने में बहुत लाभदायक साबित होगा|
लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग किताबें पढ़ते-पढ़ते बोर हो जाते हैं और फिर पढ़ने में मन नहीं लगता इसके लिए पसंद किताब पढ़ सकते हैं जिसमें आपकी दिलचस्पी है ऐसे में आपको मजा भी आएगा और किताब पढ़ना भी रहेगा|
अंग्रेजी का अखबार पढ़ें
यदि आप अंग्रेजी बोलना और पढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए आप नियमित रूप से अंग्रेजी का अखबार पढ़ें वर्तमान समय में आपको बाजार में अनेक प्रकार के अंग्रेजी अखबार मिल जाएंगे अंग्रेजी की बुक्स, नोवेल्स पढ़े| अगर आप अंग्रेजी के अखबार बुक्स नोवेल्स आदि पढ़ते हैं तो आप कुछ ही दिन के अंदर अंग्रेजी बोलना और पढ़ना सीख सकेंगे|
अंग्रेजी पढ़ने और बोलने में जल्दबाजी न करें
ऐसा देखा गया है कि जब कोई चीज समझ आने लगती है तो इंसान उसे जल्दी-जल्दी करना शुरू कर देता है और फिर इसी जल्दबाजी में वह गलती कर बैठता है लेकिन यहां हमें कोई जल्दबाजी नहीं करनी है जल्दबाजी में लोग सेंटेंस पढ़ना तो सीख लेते हैं| लेकिन उस में ऐसे बहुत सारे शब्द होते हैं जिनका उन्हें अर्थ मालूम नहीं होता है और फिर यहीं से उनकी भाषा समझने में भूल हो जाती है|
इसलिए कोई भी सेंटेंस पढ़ते समय आपको बहुत ध्यान से और आराम से पढ़ना है जिससे आप उसका मूल अर्थ भी जान पाए और ठीक प्रकार से उच्चारण भी कर सके|
टाइम सेट करें
अगर आप किसी भी चीज को सीखना चाहते हैं तो उसके लिए आपका एक नियमित रूप से टाइम सेट होना बहुत जरूरी है जिससे आप इंग्लिश पढ़ने के लिए एक बहुत ही अच्छा फोकस बनाए रखें| मान लीजिए आपका टाइम 8:00 से 9:00 बजे तक का है जितना हो सके 1 घंटे में पढ़ने की कोशिश करें अगर आप इंग्लिश में बहुत कमजोर हैं तो शुरुआत में आपको थोड़ा कठिन लगेगा लेकिन धीरे-धीरे आप अच्छे से पढ़ सकेंगे|
अंग्रेजी लिखना और पढ़ना कैसे सीखे
अनुशासन का पालन करें
कोई भी नई चीज अगर आप सीख रहे हैं तो वहां अनुशासन होना बहुत जरूरी होता है फिर चाहे वह कोई भी चीज क्यों ना हो उसी प्रकार अगर आप अच्छे से अंग्रेजी पढ़ना सीखना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन आदत डालनी होगी की एक नियमित समय में आपको इंग्लिश पढ़नी है जब आप अनुशासन का पालन करेंगे तो जो आपने पढ़ा है उसके बारे में आप ठीक से विचार कर पाएंगे और आपके जीवन में वह कारगर साबित होगी|
अंग्रेजी लिखने का नियमित अभ्यास करें
आप जब भी किसी अंग्रेजी शब्द का उच्चारण करते हैं तो उसे आप एक कॉपी पर जरूर लिखें ऐसा करने से आपको यह फायदा होगा कि आप जो भी शब्द बोल रहे हैं उसको लिखने का भी आप अगर नियमित रूप से अभ्यास करेंगे तो आप एक साथ अंग्रेजी बोलना लिखना और पढ़ना तीनों सीख जाएंगे| इसलिए अगर आप अंग्रेजी लिखना चाहते हैं तो इसके लिए जो भी शब्द आप पढ़ेंगे उसे एक कॉपी पर नोट करें|
कठिन स्पेलिंग की ओर जाएं
जब भी आप इंग्लिश सीखने की शुरुआत करें तो आप शुरुआत में ध्यान रखें की सरल शब्दों से शुरू करें और धीरे-धीरे अपने शब्दों को थोड़ा कठिन शब्दों के साथ बदलते हुए चले जाएं जिससे आपकी पढ़ने की प्रक्रिया अच्छी हो जाती है जैसे शुरुआत में बच्चों की कॉमिक्स बुक्स पढ़ें उसके बाद और आगे बढ़े|
इंग्लिश अल्फाबेट की पहचान करें
यदि आप अंग्रेजी को अच्छे से समझ जाते हैं तो अंग्रेजी आपके लिए बहुत ही आसान हो जाती है क्योंकि अंग्रेजी के अल्फाबेट को समझना बहुत जरूरी होता है| जैसे मेरा नाम आसिम है और अब हमें इंग्लिश में इसे कैसे पढ़ना है जैसे- आ,सि,म इसे इंग्लिश में (आA), (सिSi), (मM) जिसको पूरा मिलने पर आप इंग्लिश में Pronunciation Asim ऐसे लिख सकते हैं इस प्रकार हमें इंग्लिश के अल्फाबेट की सही पहचान होनी चाहिए|
अंग्रेजी टीवी चैनल देखें
यदि आप अंग्रेजी बोलना पढ़ना सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आप अंग्रेजी टीवी चैनल जैसे न्यूज़ चैनल और हॉलीवुड की फिल्में देखकर आसानी से अंग्रेजी बोलना और पढ़ना सीख पाएंगे यहां पर आप जान सकेंगेकी अंग्रेजी बोलने की शैली किया है इसके अलावा आप चाहे तो इंग्लिश सीखने वाले कोचिंग क्लासेस भी ज्वाइन कर सकते हैं जिनकी फीस कम होती है|
इंग्लिश पढ़ने के कौशल में सुधार कैसे करें?
किसी भी चीज को सिखाते समय उसका प्रेक्टिकल नॉलेज होना बहुत जरूरी है और भाषा को सिखाते समय जब तक आप उसे बोलना या लिखना शुरू नहीं करते हैं तब तक आप उसे भाषा को समझ नहीं सकेंगे|
इसलिए आपको इंग्लिश पढ़ने के साथ ही उसे बोलने का प्रयास भी करना चाहिए जरूरी नहीं है कि आपको किसी अन्य व्यक्ति के साथ ही इंग्लिश में बात करनी है आप खाली समय में खुद से भी इंग्लिश में बात कर सकते हैं| जिससे आप शब्दों का इस्तेमाल करना सीख सकेंगे|
जैसे-जैसे आपको इंग्लिश समझ आने लगेगी और उसके सेंटेंस समझ आने लगेंगे आप धीरे-धीरे इंग्लिश लिखना शुरू कर सकते हैं जिससे आपको भाषा पर आत्मविश्वास आने लगेगा और आप लिखते हुए उसे पढ़ भी सकेंगे|
FAQ’s
जब आप किसी देशी वक्ता को सुन रहे हो तो पाठ के साथ-साथ पढ़ें|
Hello English.
Duolingo.
Namaste English:
Busuu, languages.
Enguru.
Babbel.
Memrise.
Cake.