जैसा की हम सभी जानते हैं की गर्मियों के मौसम में हीट क्रैम्प की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है। हमारे शरीर से पसीने के जरिए जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं, इस कारण हम डिहाइड्रेट हो जाता हैं। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की भारी कमी हो जाती है, जिससे हमारे शरीर में अकड़न, मांसपेशियों में दर्द की समस्या देखने को मिलती है, जिससे देश का हर व्यक्ति गर्मी की समस्या से परेशान हैं। दोस्तों अगर आप भी इससे परेशान हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होने वाला हैं। क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Heat Cramp की सभी जानकारी देने जा रहें हैं Heat Cramp से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
यूरोलॉजी (Urology) क्या होता है ?
Heat Cramp क्या होता है?
हीट क्रैम्प दर्दनाक मांसपेशियों की ऐंठन है जो गर्म वातावरण में गतिविधि के दौरान हो सकती है। जिन लोगों को बहुत पसीना आता है, उन्हें हीट क्रैम्प होने का खतरा हो सकता है। क्योंकि पसीने के माध्यम से होने वाला द्रव और इलेक्ट्रोलाइट नुकसान अक्सर हीट क्रैम्प में योगदान देता है। देश भर में गर्मी का प्रकोप जारी है । गर्मी से दूर-दूर तक राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है, चिलचिलाती धूप के कारण कई लोग हीट स्ट्रोक यानी की लू के शिकार हो रहे हैं। हीट क्रैम्प अक्सर पिंडलियों, बाहों, पेट और पीठ की मांसपेशियों को प्रभावित करते हैं। इसके साथ ही हर वह व्यक्ति जो धूप मैं बाहर निकल रहा है उसे हिट क्रैम्प की समस्या हो रही है। आइए जानते हैं। हीट क्रैम्स से संबंधित अन्य जानकारी।

हीट क्रैम्प के लक्षण
- हीट क्रैम्प व्यायाम में शामिल किसी भी मांसपेशी समूह में हो सकते हैं।
- इसे हम हीट क्रैम्प के नाम से जानते हैं। कई बार दर्द इतना बढ़ जाता है कि चलने फिरने में भी तकलीफ होने लगती है। हिट क्रैम्प के कारण कमजोरी थकान और चक्कर आने की भी समस्या हो जाती है।
- हीट क्रैम्प अक्सर पिंडलियों, बाहों, पेट और पीठ की मांसपेशियों को प्रभावित करते हैं।
- यदि आपको गर्मी से ऐंठन होने का संदेह हो तो थोड़ी देर आराम करें और ठंडा हो जाएं।
- गर्मी से होने वाली ऐंठन दूर होने के बाद कुछ घंटों तक कोई भी कठिन गतिविधि न करें।
- पसीने के माध्यम से होने वाला द्रव और इलेक्ट्रोलाइट नुकसान अक्सर हीट क्रैम्प में योगदान देता है।
How To Do Meditation Explained in Hindi

हीट क्रैम्प से कैसे बचाव करें?
- साफ़ जूस पिएं, जैसे सेब का जूस, या कोई स्पोर्ट्स ड्रिंक जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स हों।
- अगर आप कुछ ऐसा काम करते हैं जिसकी वजह से आपको दिन भर धूप में रहना पड़ता है तो आप इलेक्ट्रोलाइट युक्त ड्रिंक का सेवन करें। नारियल पानी जरूर पिएं।
- इसके साथ ही आप दिन भर में काम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं, इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बनी रहती है शरीर हाइड्रेट रहता है।
- हिट क्रैंप्स की समस्या से बचने के लिए डाइट पर भी ध्यान दें, सीजनल फॉलों और सब्जियों को थाली में शामिल करें। इससे हमें जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। इससे हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और हीट के कारण होने वाली किसी भी तरह की समस्या से बचाव होता है।
- गर्मी में ढीले ढीले कॉटन फैब्रिक के ही कपड़े पहनें ,इससे पसीना आसानी से सूख जाता है और आपका शरीर ठीक प्रकार से सांस लेता है।
- जिससे हमारे शरीर में अकड़न, मांसपेशियों में दर्द की समस्या देखने को मिलती है, इसे हम हीट क्रैम्प के नाम से जानते हैं।
- गर आपको दिल की समस्या है या आप कम सोडियम वाला आहार ले रहे हैं, तो भी आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
FAQ’s
गर्मी की ऐंठन दर्दनाक मांसपेशियों की ऐंठन है जो गर्म वातावरण में गतिविधि के दौरान हो सकती है
गर्मी की थकावट गर्मी की ऐंठन से भी अधिक गंभीर होती है और यह शरीर में पानी और नमक की कमी के कारण होती है ।
जिसमें कई बार मांसपेशियों के समूह में एक साथ ही इस तरह का दर्द उठ सकता है।
ये एक ऐसी स्थिति है जो आपके शरीर के अत्यधिक गर्म होने के कारण होती है, जो आमतौर पर उच्च तापमान में लंबे समय तक रहने या शारीरिक परिश्रम के परिणामस्वरूप होती है।