प्रकृति में विभिन्न प्रकार के जीव जंतु और जानवर निवास करते हैं, जिनमें से कुछ जानवर फालतू होते हैं, तो कुछ जानवर जंगली होते हैं। पालतू जानवर को हम आसानी से अपने घरों में या फिर घर के आसपास में पाल सकते हैं और ऐसे जानवर हमारे लिए कोई भी खतरा पैदा नहीं करते हैं।
परंतु जब बात जंगली जानवरों की आती है तो ऐसे जानवर काफी खतरनाक होते हैं। हालांकि जंगली जानवरों में भी कुछ जानवर ऐसे हैं जो जंगल में रहने के बावजूद भी इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होते हैं, जैसे कि बंदर।

अगर आप भी जंगली जानवरों के नाम जानना चाहते हैं या फिर आप यह जानना चाहते हैं कि जंगली जानवरों की लिस्ट कौन सी है तो इस पेज पर बने रहे क्योंकि इस पेज पर हम आपको जंगली जानवरों के नाम | Wild Animals Name in Hindi and English में बताएंगे।
Jangli Janwar Ke Naam
जब बात जंगली जानवरों की आती है तो अधिकतर लोगों को जंगली जानवर के तौर पर शेर का नाम ही याद आता है अथवा कुछ लोग चीता या फिर बाघ का नाम बता देते हैं।
परंतु क्या आप जानते हैं कि जंगली जानवरों के कई प्रकार हैं और इनकी संख्या 80 से भी अधिक है और कुछ जंगली जानवर तो ऐसे हैं जो अभी भी अज्ञात ही है।
इसलिए अगर सही प्रकार से देखा जाए तो जंगली जानवरों की कुल संख्या दुनियाभर में 500 से भी अधिक है। कुछ जंगली जानवर तो ऐसे होते हैं जो बिल्कुल किसी अन्य जंगली जानवर की तरह दिखाई देते हैं जैसे कि बाघ और चीता।
जंगली जानवरों के नाम | Wild Animals Name in Hindi and English
क्र. | जंगली जानवरों के नाम हिंदी में | जंगली जानवरों के नाम अंग्रेजी में |
1. | घोड़ा | Horse |
2. | हाथी | Elephant |
3. | जिराफ | Giraffe |
4. | नील गाय | Nilgai |
5. | जंगली भैंस | Bison |
6. | ऊंट | Camel |
7. | बन्दर | Monkey |
8. | दरियाई घोड़ा | Hippopotamus |
9 | गेंडा | Rhino |
10. | सांड | Bull |
11. | शेर | Lion |
12. | बाघ | Tiger |
13. | चीता | Cheetah |
14. | तेंदुआ | Leopard |
15. | भालू | Bear |
16. | लोमड़ी | Fox |
17. | गीदड़ | Jackal |
18. | हिरण | Deer |
19. | भेड़िया | Wolf |
20. | बारहसिंगा | Reindeer |
21. | जंगली बिल्ली | Wild Cat |
22. | चूहा | Rat |
23. | खरगोश | Rabbit |
25. | भेड़ | Sheep |
26. | मगरमच्छ | Crocodile |
27. | नेवला | Weasel |
28. | छछूंदर | Moles |
29. | साही | Porcupine |
30. | लकड़बग्घा | Hyena |
31. | खच्चर | Mule |
32. | कछुआ | Tortoise |
33. | सांप | Snake |
34. | ध्रुवीय भालू | Polar Bear |
35. | मकड़ी | Spider |
36. | बिच्छू | Scorpion |
37. | रैकून | Raccoon |
38. | ऊदबिलाव | Beaver |
39. | पैगोंलिन | Pangolin |
40. | कांटेदार चूहा | Hedgehog |
41. | कोआला | koala |
42. | गिरगिट | chameleon |
43. | घोंघा | snail |
44. | लामा | llama |
45. | बतख | Duck |
46. | मुर्गी | Chicken |
47. | टर्की | Turkey |
48. | चील | Eagle |
49. | गिद्ध | Vulture |
50. | लकड़बग्घा | Hyena |
51. | सियार | jackal |
52. | छिपकली | Lizard |
53. | चींटी | Ant |
54. | मधुमक्खी | Honey Bee |
55. | उल्लू | Owl |
56. | व्याध पतंग (ड्रगन फ्लाई) | Dragonfly |
57. | मेंढक | Frog |
58. | मच्छर | Mosquito |
59. | टिड्डी | Grasshoper |
60. | कौआ | Crow |
61. | हंस | Swan |
62. | कोयल | Cuckoo |
63. | गौरया | Sparrow |
64. | कीड़े | Worms |
65. | शुतुरमुर्ग | Ostrich |
66. | पेंगुइन | Penguin |
67. | तोता | Parrot |
68. | मोर | Peacock |
69. | घड़ियाल | Alligator |
70. | पोस्सम | Possum |
71. | सील | Seal |
72. | कोबरा | Cobra |
73. | बटेर | Quail |
74. | प्लैटीपस | Platypus |
75. | पूमा | Puma |
76. | कबूतर | Pigeon |
77. | जेलीफिश | Jellyfish |
78. | साइगा | Saiga |
79. | बनबिलाव | Lynx |
80. | टपीर | Tapir |
81. | नीलकंठ | Kingfisher |
82. | बबून | baboon |
83. | तिलचट्टा | Cockroach |
84. | सिफाका | Sifaka |
85. | फोसा | Fossa |
86. | एमु | Emu |
87. | ओरिक्स | Oryx |
जानवर के नाम हिंदी अंग्रेजी में
20 Wild Animals Name With Pictures
जंगली जानवरों के नाम चित्र सहित : नीचे हम आपको 10 जंगली जानवरों के नाम और उनकी जानकारी दे रहे हैं, साथ ही हम आपके सामने जंगली जानवरों की फोटो भी प्रस्तुत कर रहे हैं, ताकि आप यह जान सके कि कौन से जंगली जानवरों का नाम क्या है और वह कैसा दिखाई देता है।
1: शेर | Lion
जंगल का राजा शेर को ही कहा जाता है। इसलिए हमने जंगली जानवरों की सूची में पहले स्थान पर शेर को रखा है। शेर के चार पैर होते हैं और इसकी एक छोटी सी पूछ होती है। इसके सर के बाल काफी घुंघराले और बड़े बड़े होते हैं।

यह एक हिंसक जानवर होता है जो पूर्ण रूप से मांसाहारी होता है। सामान्य तौर पर शेर को जंगल में रहना ही पसंद है। इन्हें इंसानों के लिए खतरनाक जानवर माना जाता है। मादा शेर को शेरनी कहा जाता है।
2: चीता | Cheetah
चीता भी एक हिंसक जानवर है जो काफी तेजी के साथ दौड़ने में सक्षम है। इनके द्वारा अधिकतर खरगोश और हिरण तथा जंगली सूअर और जंगली भैंस का शिकार किया जाता है।

यह भी पूर्ण रूप से मांसाहारी ही होते हैं। चीता जंगली जानवर के चार पैर होते हैं और इनकी छोटी सी पूछ होती है। इनकी खाल चितकबरी होती है। यह तकरीबन 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।
3: हाथी | Elephant
हिंदू समुदाय में भगवान गणेश का प्रतीक हाथी को माना जाता है। यह एक विशालकाय जानवर होता है जिसे पाला भी जा सकता है। हाथी के चार बड़े बड़े पैर होते हैं और इनकी एक लंबी पूछ होती है। इनके दो कान काफी बड़े बड़े होते हैं।

हाथी के दांत का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के कृत्रिम गहने का निर्माण करने के लिए किया जाता है। हाथी जानवर को सबसे अधिक केला खाना पसंद है। यह शाकाहारी जानवर होता है। हाथी की सवारी करने वाले व्यक्ति को महावत कहा जाता है। इनका इस्तेमाल माल ढोने के लिए और सवारी ढोने के लिए होता है।
4: बाघ | Tiger
हमारे भारत देश का राष्ट्रीय पशु बाघ ही है, जो कि बिल्ली की प्रजाति का ही एक विशालकाय जंगली जानवर होता है। यह काफी हिंसक जानवर होता है, जो तेज रफ्तार के साथ दौड़ सकता है। बाघ के द्वारा जीव जंतु के साथ ही साथ जंगली सूअर, भैसा, हिरण, खरगोश और अन्य जानवरों का शिकार किया जाता है।

यह भी पूर्ण रूप से मांसाहारी ही होते हैं। इनकी खाल पर लंबी-लंबी धारियां बनी हुई होती है। यह अधिकतर छुप कर अपना शिकार करते हैं। मादा बाघ को बाघिन कहा जाता है।
5: जिराफ़ | Giraffe
जिराफ जानवर की गर्दन काफी लंबी होती है और यही इसकी प्रमुख विशेषता है। इसके अलावा इसके चार पैर भी काफी बड़े-बड़े और पतले होते हैं। सामान्य तौर पर जिराफ जंगली जानवर की लंबाई 5 से 8 मीटर के आसपास में होती है।

जंगल में रहने के बावजूद भी यह शुद्ध रूप से शाकाहारी होते हैं और पेड़-पौधे, फल, फूल और पत्तियां खाकर अपना जीवन यापन करते हैं। इन्हें सबसे अधिक बबूल की पत्तियां खाना अच्छा लगता है। दुनिया भर में सबसे अधिक जिराफ अफ्रीका देश के जंगलों में पाए जाते हैं। इस जानवर का वजन 1200 किलो होता है।
6: जंगली सूअर | Junglee Pig
जंगली सूअर का वजन लगभग 200 किलो से लेकर के 300 किले के आसपास में होता है। इनके 2 दांत होते हैं जो काफी नुकीले होते हैं, जिसके द्वारा यह इंसानों की जान भी ले सकते हैं।

सामान्य सूअर की तुलना में जंगली सूअर इंसानों के लिए प्राण घातक साबित हो सकती है। इनका रंग काला होता है और यह अधिकतर गंदगी में रहना ही पसंद करती हैं। इनके दांतों का इस्तेमाल वशीकरण यंत्र बनाने के लिए अथवा कवच बनाने के लिए किया जाता है।
7: तेंदुआ | leopard
रिसर्च के अनुसार तेंदुआ बड़ी बिल्ली प्रजाति का एक हिंसक जानवर होता है और यह कुछ हद तक बाघ की तरह ही दिखाई देता है। इसीलिए कई लोग तेंदुआ और बाघ में फर्क नहीं कर पाते हैं। यह भी पूर्ण रूप से मांसाहारी जानवर होता है। जो मांस का सेवन करता है।

इस जानवर के भागने की स्पीड काफी तेज होती है और यह छुपा रुस्तम जानवर भी कहलाता है, क्योंकि यह बहुत ही सावधानी के साथ और चालाकी से अपना शिकार करते हैं। तेंदुआ के दौड़ने की स्पीड 50 किलोमीटर से लेकर के 60 किलोमीटर के आसपास में हो सकती है।
8: जेब्रा | Zebra
जेब्रा जंगलों में पाए जाने वाला एक जानवर होता है और इसकी लंबाई और चौड़ाई बिल्कुल घोड़े की तरह ही होती है। जेब्रा की बॉडी पर सफेद और काले रंग की पट्टी होती है और इनकी पूंछ जमीन को टच करती हुई होती है।

अधिकतर जेब्रा झुंड में रहना ही पसंद करते हैं। यह भी पूर्ण रूप से शाकाहारी जानवर होते हैं, जो पेड़ पौधे और पत्तियां खाकर जिंदा रहते हैं।
9: कंगारू | Kangaroo
कंगारू ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है और अधिकतर यह ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में ही पाए जाते हैं। इनके कूदने की स्पीड काफी अधिक होती है। एक बार में यह 1 मीटर से लेकर के 2 मीटर जितना कूद सकते हैं। कंगारू का रंग मटमैला होता है।

इनकी खासियत यह होती है कि यह अपने पेट में अपने बच्चे को छुपा करके रख सकते हैं। हालांकि ऐसा मादा कंगारू ही कर सकती है। सामान्य तौर पर यह इंसानों पर हमला नहीं करते हैं परंतु अगर आप इनके साथ उलझेंगे, तो यह आप पर हमला कर सकते हैं। कंगारू को आसानी से पाला भी जा सकता है।
10: बन्दर | Monkey
बंदर जंगली जानवर होते हैं। हालांकि कुछ बंदरों की प्रजाति ऐसी भी है जो इंसानों के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं और इंसानों के द्वारा उन्हें पाला भी जाता है। बंदर इंसानों के हाव भाव को आसानी से समझ लेते हैं और यह बहुत ही मिलनसार जानवर होते हैं।

इन्हें एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाना काफी अच्छा लगता है और इनके दौड़ने की स्पीड काफी तेज होती है। यह भी पूर्ण रूप से शाकाहारी होते हैं और इनका सबसे प्रिय भोजन केला होता है। हालांकि इसके अलावा भी या अन्य कई चीजें खा लेते हैं।
11: भालू | Bear
सामान्य तौर पर भालू शांत रहते हैं परंतु खतरा महसूस होने पर यह इंसानों पर हमला भी कर देते हैं। भालू जानवर के चार पैर होते हैं और इनका रंग हल्का काला होता है।

अधिकतर भालू रात के समय में घूमना पसंद करते हैं और हमेशा यह धीमी चाल में ही चलते हैं। खतरा होने पर ही यह तेज चाल में चलते हैं।
12: भेड़िया | wolf
भेड़िया एक चालाक जानवर होता है जो अक्सर दिन और रात के समय में अपना शिकार करता है। भारत के ग्रामीण इलाके में भी भेड़िया जानवर दिखाई देते हैं और रात में यह झुंड में शिकार करने के लिए निकलते हैं।

यह मांसाहारी होते हैं जो अधिकतर चूहा और अन्य छोटे जीव जंतुओं को खाने का काम करते हैं। भेड़िए का आकार कुत्ते के जैसा ही होता है।
13: सियार | Jackel
इस जानवर का आकार भी कुत्ते जैसा ही होता है। हालांकि इनकी लंबाई कुत्ते से थोड़ी कम होती है। यह भी मांसाहारी होते हैं, जो छोटे छोटे जीव जंतु जैसे कि चूहा, मेंढक, इत्यादि खाते हैं।

अक्सर रात के समय में ही ग्रामीण इलाके में खेतों में या फिर जंगलों में यह दिखाई देते हैं। मादा सियार को सियारिन कहा जाता है।
14: हिरण | deer
हिरण एक बहुत ही प्यारा जंगली जानवर होता है। जब यह चौकड़ी मारकर चलता है तो काफी कम समय में ही यह लंबी दूरी को तय कर लेता है।

हिरण के चार पैर होते हैं और इनके लंबे लंबे सिंग होते है। इनके भागने की स्पीड काफी तेज होती है। यह शाकाहारी प्राणी होते हैं, जो पेड़ पौधे फल फूल पत्ती इत्यादी का सेवन करते हैं। महिला हिरण को हिरनी कहा जाता है।
भारत में कुल कितने नेशनल पार्क है
15: गैंडा | Rhinoceroes
गैंडा एक जंगली जानवर होता है और इसकी चमड़ी काफी मोटी होती है। गैंडा के बारे में कहा जाता है कि सामान्य गोली भी इन पर ज्यादा असर नहीं कर पाती है।

गैंडा के सर पर एक सींग होता है जो काफी नुकीला होता है। इनका वजन 300 किलो के आसपास या फिर उससे भी अधिक होता है। सामान्य तौर पर यह शांत ही रहते हैं परंतु बिगड़ जाने पर यह हिंसक हो जाते हैं।
16: खरगोश | Rabbit
खरगोश बहुत ही सुंदर और प्यारा जंगली जानवर होता है, जो दिन के समय में मुश्किल से ही दिखाई देते हैं और अधिकतर यह रात के समय में विचरण करते हैं।

खरगोश का रंग अधिकतर सफेद अथवा हल्का काला होता है। इसके अलावा यह मिक्स रंग की भी होते हैं। इन्हें गाजर खाना सबसे अधिक अच्छा लगता है और यह शाकाहारी होते हैं। इनके कान थोड़े से बड़े होते हैं। इनके दौड़ने की स्पीड काफी तेज होती है।
17: गोरिल्ला | Gorilla
यह बंदर की प्रजाति का हीं जंगली जानवर होता है और इंसानों से इसका डीएनए तकरीबन 99% तक मेल खाता है।

जो नर गोरिल्ला होते हैं, इनका वजन तकरीबन 180 किलो के आसपास होता है और मादा गोरिल्ला का वजन तकरीबन 90 किलो या फिर 110 किलो के आसपास में होता है। इनकी लंबाई 6 फीट के आसपास में होती है और इनके मुंह में भी इंसानों की तरह 32 दांत होते हैं।
18: डायनासोर | Dinasour
डायनासोर जंगली जानवर अब तो विलुप्त हो चुके हैं अर्थात दुनिया में कहीं भी आपको डायनासोर जंगली जानवर नहीं दिखाई देंगे। हालांकि इनके अवशेष दुनिया के कुछ म्यूजियम में रखे गए हैं।

चूहा जंगली जानवर होता है जो घरों में भी पाया जाता है और जंगलों में भी पाया जाता है। इनका मुख्य काम चीजों को कूतरना होता है। यह बिल बनाकर रहते हैं और छोटे-मोटे कीड़े मकोड़े खाकर या फिर अन्य शाकाहारी चीजें खाकर अपना गुजारा करते हैं।
कहा जाता है कि जब डायनासोर थे तब इनका वजन तकरीबन 1500 किलो के आसपास मे होता था और इनकी लंबाई 12 से 25 फीट के आसपास होती थी। यह काफी खतरनाक और हिंसक जानवर होते थे।
19: चूहा | Mouse

एक स्वस्थ चूहे का वजन तकरीबन 300 से 400 ग्राम के आसपास में होता है। हालांकि जो जंगली चूहे होते हैं उनका वजन 1 किलो के आसपास में भी हो सकता है।
20: नेवला | Mongoose
नेवले की ऊंचाई तकरीबन 7 से 8 इंच के आसपास में होती है और इनका वजन 4 से 5 किलो के तकरीबन होता है।

इन्हें सांपों का दुश्मन कहा जाता है, क्योंकि नेवला ही वह जानवर है जो साप से सीधी टक्कर लेता है। यह हमेशा सांप की खोज में ही रहते हैं फिर चाहे साप जिंदा हो अथवा मुर्दा हो।
FAQ:
जंगली पशु कौन कौन से हैं ?
शेर, बाघ, भालू, सांप, हाथी इत्यादि यह सभी जंगली जानवर हैं।
जंगली जानवर कितने प्रकार के होते हैं ?
दुनिया भर में जंगली जानवरों की 500 से भी अधिक प्रजातियां है।
जंगली जानवर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं ?
जंगली जानवर को अंग्रेजी भाषा में फॉरेस्ट एनिमल कहा जाता है।
Kitchen Utensils Name List with Pictures in Hindi