देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए पुलिस विभाग ने उनकी सुरक्षा करने के लिए कड़े प्रबंध किये हैं | एमपी ई कॉप एक ऐप है जिसकी मदद से महिलाओं को सुरक्षित किया जा सकेगा | मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा करने के लिए पुलिस ने ‘एमपी ई-कॉप’ नाम का मोबाइल एप लॉन्च किया है अब इस एप के माध्यम से महिलाएं एक साथ डायल 100 सहित अन्य स्थानों को अपना संदेश आसानी से भेज सकती है और सन्देश के मिलते ही महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी जिससे महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोका जा सकता है |
महिलाओं और देश में हो रही सभी घटनाओं तक पहुंचने के लिए राज्य सरकार और पुलिस लगातार प्रयास कर रही है | यदि आप भी एमपी ई कॉप एप के बारे में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको एमपी ई कॉप एप क्या है, MPeCop App कैसे डाउनलोड करे, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है |
हेड कांस्टेबल (HEAD CONSTABLE) कैसे बनें
एप की खाशियत
यह एक ऐसा ऐप है जिसके माध्यम से आपके चार परिचितों और डायल 100 को आपके साथ हो रही दुर्घटना का संदेश मिल जाएगा | इससे आपके पास किसी चार में से कोई एक तो मदद करने के लिए समय पर पहुंच ही जाएगा और जिससे आपको सुरक्षित बचाया जा सकेगा | इसलिए आप सभी इस एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते है, और जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ-साथ चार अपने परिचितों से भी मदद ले सकते है | आपको इस प्रकार की सुविधा लेने के लिए केवल एक बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपका सन्देश चार लोगों के पास एक साथ पहुंच जाएगा और आपको मदद मिल जाएगी |
इस ऐप को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, “इस एप को बनाने का मकसद लोगों और खासकर महिलाओं को जल्दी सुरक्षा मुहैया कराने के साथ उनकी मदद करना है | इस एप के माध्यम से आम जन गोपनीय सूचना भी पुलिस को दे सकेंगे |”
पुलिस की योजना
इस एप में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं, संबंधित व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, महिला संबंधी जानकारी दे सकते हैं, इसके अलावा अन्य सूचना भी दे सकते हैं | इसके अलावा इसमें एक एसओएस सुविधा है, जिसमें आप बटन को दबाएंगे तो अलार्म बजेगा, अगर आपने चार नंबर दबाया तो आपका संदेश चार जगह जाएगा | यह संदेश डायल 100 को जाएगा, साथ ही आपके लोकेशन की जानकारी भी पहुंच जाएगी. इससे पता चल जाएगा कि आप मुसीबत में हैं |
इस एप को लेकर सबसे अधिक महिलाएं खुश होती हुई नजर आ रही हैं | एक गृहिणी ने बात चीत के दौरान इस एप्प के बारे में बताया कि, अगर इस एप पर पुलिस ठीक तरह से काम करती है तो यह महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा | ऐसा इसलिए, क्योंकि महिलाओं के लिए आपातस्थिति में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वे सबसे पहले किसे सूचित करें, अपने पति, भाई या पुलिस को ?
सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) कैसे बनें
MPeCop App कैसे डाउनलोड करे
- इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले google play store में जाए और फिर MPeCop App खोजे
- इसके बाद इनस्टॉल पर जाएँ |
- फिर आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा, जिसमें आप मांगी सभी जानकारी भरकर सबमिट कर दें |
- इसके बाद आप इंस्टाल करके इस ऐप को डाउनलोड कर लें |
- फिर आपके फ़ोन यह ऐप आसानी से डाउनलोड हो जाएगा |
पीसीएस (PCS) परीक्षा की तैयारी कैसे करे ?
एमपी ई कॉप एप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- इस ऐप का ऑनलाइन रजिट्रेशन कराने के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होगा |
- इसके बाद आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर दे |
- फिर आप मांगी गई पूरी जानाकरी भरकर सबमिट कर दें |
- इसके बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी |
- आपको इसकी जानकारी आपके फोन पर एक एसएमएस के द्वारा दे दी जाएगी |
यहाँ पर हमने आपको एमपी ई कॉप एप के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.hindiraj.com पर विजिट करे |
रेलवे में स्टेशन मास्टर कैसे बने?