प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन के लिए पजेशन सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो कानूनी स्वामित्व की पुष्टि करता है। अक्सर पजेशन लेटर या लैंड पजेशन सर्टिफिकेट के रूप में जाना जाता है। यह प्रमाण पत्र प्रॉपर्टी मालिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पजेशन सर्टिफिकेट क्या है? इसका महत्व, इसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज और पजेशन सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें? से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। Possession Certificate के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।
Possession Certificate (कब्जा प्रमाणपत्र) क्या है?
पजेशन सर्टिफिकेट (कब्जा प्रमाणपत्र) एक कानूनी डॉक्यूमेंट है जो प्रॉपर्टी के स्वामित्व या कब्जे के साक्ष्य के रूप में कार्य करता है। यह स्थानीय नगर पालिका प्राधिकरण या संबंधित सरकारी कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है। जो यह प्रमाण प्रदान करता है कि किसी व्यक्ति या इकाई के पास एक विशिष्ट प्रॉपर्टी है। जो यह दर्शाता है कि धारक को प्रॉपर्टी पर कब्जा करने और उसका उपयोग करने का कानूनी अधिकार प्राप्त है। रियल एस्टेट ट्रांजैक्शंस प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में कब्जा प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज है। बिल्डर या डेवलपर द्वारा पजेशन सर्टिफिकेट तब दिया जाता है जब खरीदार को प्रॉपर्टी का कब्जा मिल जाता है। यह प्रॉपर्टी या घर खरीदने की प्रक्रिया का आखिरी स्टेप होता है जो इस बात की पुष्टि करता है कि सेल एग्रीमेंट या सेल डीलर में दी गई शर्तों को डेवलपर ने पूरा कर दिया है और साथ ही यूनिट का कब्जा खरीदार को सौंप दिया है।
इस बात का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पजेशन सर्टिफिकेट केवल प्रॉपर्टी के मालिक होने का कानूनी सबूत नहीं होता हालांकि लोन लेने के लिए यह कीमती दस्तावेज हो सकता है क्योंकि आमतौर पर बैंक द्वारा वैध कब्जा प्रमाण पत्र के बिना लोन मंजूर नहीं किया जाता।

पजेशन सर्टिफिकेट का महत्व
Possession Certificate रियल एस्टेट ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। जोकि कानूनी डॉक्यूमेंट प्रॉपर्टी के कब्जे और स्वामित्व के प्रमाण के रूप में काम करता है। पजेशन सर्टिफिकेट के कुछ प्रमुख महत्व के पहलू नीचे दिए गए है।
- ट्रांजैक्शन की वैधता – ट्रांजैक्शन की वैधता स्थापित करने में प्रॉपर्टी खरीदने या बेचते समय पजेशन सर्टिफिकेट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यह सुनिश्चित करता है कि प्रॉपर्टी स्वामित्व का दावा करने वाले व्यक्ति के कब्जे में है।
- ओनरशिप कंफर्मेशन – प्रॉपर्टी के सही स्वामित्व की पुष्टि करने में एक पजेशन सर्टिफिकेट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो कानूनी साक्ष्य प्रदान करता है कि स्वामी के पास उस प्रॉपर्टी का वैध अधिकार है।
- लोन अप्रूवल – अपनी प्रॉपर्टी पर जब कोई व्यक्ति लोन या मॉर्गेज प्राप्त करना चाहता है तो फाइनेंशियल संस्थानो को अक्सर डॉक्यूमेंट के हिस्से के रूप में पजेशन सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है। जोकि कोलैटरल प्रमाण के रूप में कार्य करता है और लेंडर को आश्वासन प्रदान करता है।
- प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट – पजेशन सर्टिफिकेट अक्सर प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट के लिए आवश्यक होते हैं। सही मालिक निर्धारित करने के लिए स्थानीय अधिकारी टैक्स से संबंधित उद्देश्यों के लिए इन प्रमाण पत्रों पर निर्भर कर सकते हैं।
- प्रॉपर्टी की स्थिति को सत्यापित – संभावित खरीदार या इन्वेस्टर अक्सर प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन करने से पहले पजेशन और स्वामित्व की वर्तमान स्थिति को सत्यापित करने के लिए possession certificate मांगते हैं।
- कानूनी विवादों का समाधान – पजेशन सर्टिफिकेट प्रॉपर्टी स्वामी पर कानूनी विवादों की स्थिति में महत्वपूर्ण हो जाते हैं। कानूनी कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में पजेशन सर्टिफिकेट काम करते हैं। जिससे सही मालिक और संघर्षों को हल करने में सहायता मिलती है।
- शहरी योजना और विकास – शहरी योजना विकास प्रक्रियाओं के दौरान पजेशन सर्टिफिकेट पर विचार किया जाता है। जो प्रॉपर्टी के स्वामित्व के पैटर्न के बारे में जानकारी प्रदान करता है जिससे अधिकारियों को सूचित निर्णय देने में सहायता मिलती है।
- सरकारी डॉक्यूमेंटेशन Possession Certificate विभिन्न सरकारी डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस के लिए आवश्यक है। जोकि प्रॉपर्टी संबंधित लाइसेंस, परमिट या अन्य कानूनी अप्रूवल प्राप्त करने के लिए जरूरी हो सकता है।
- निवास और पते का प्रमाण – पजेशन सर्टिफिकेट निवास और एड्रेस प्रूफ के रूप में भी काम करता है। जिससे प्रॉपर्टी के मालिक का वर्तमान एड्रेस स्थापित कर सकते हैं।
पजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिल्डर से कब्जा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। Possession Certificate प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।
- पहचान के सबूत के तौर पर – आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड या पैन कार्ड देना होता है।
- इनकम सर्टिफिकेट – जो लोन का पैसा समय से चुकाने के लिए या जैसा सेल एग्रीमेंट में लिखा हो।
- सेल डीड – प्रॉपर्टी लेनदेन की वेतन साबित करने के लिए आवश्यक होता है।
- कंप्लीशन और ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट – जो कि एक सरकारी डॉक्यूमेंट है जो यह बताता है कि प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है और उसमें रहने की अनुमति मिल गई है।
- प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद, स्टांप ड्यूटी और अन्य प्रॉपर्टी टैक्स से भुगतान का सबूत देना होता है।
- इनकंब्रेस सर्टिफिकेट फॉर्म नंबर 15 – प्रॉपर्टी पर कोई बकाया न होने का सबूत होता है।
प्रॉपर्टी पर लोन के लिए पजेशन सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें?
प्रॉपर्टी पर लोन के लिए पजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको आवश्यक दस्तावेज लेकर लोन एप्लीकेशन लेंडर को सबमिट करना होगा।
- इसके बाद लेंडर प्रॉपर्टी और उसके स्वामी की स्थिति का आकलन करेगा।
- अप्रूवल के बाद, लेंडर स्थानीय नगर पालिका प्राधिकरण या भूमि रजिस्ट्री कार्यालय से पजेशन सर्टिफिकेट का अनुरोध करेगा।
- पजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद लेंडर लोन डिस्बर्सल प्रक्रिया को पूरा करेगा।
- इसके बाद आपको प्रॉपर्टी के लिए लोन पजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाएगा।
FAQs
Que – Possession Certificate क्या है?
Ans – Possession Certificate (कब्जा प्रमाण पत्र) एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो यह दर्शाता है कि किसी व्यक्ति के पास किसी प्रॉपर्टी का कब्जा (पजेशन) है। जिसका अर्थ है कि वह व्यक्ति उस प्रॉपर्टी में रह रहा है या उसे इस्तेमाल कर रहा है। जिसका उसके पास कानूनी अधिकार है।
Que – पजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने में कितना समय लगता है?
Ans – हर राज्य में पजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने की समय सीमा अलग हो सकती है हालांकि खरीदार को सत्यापन पूरा होने की तारीख से 7 दिन के भीतर पजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाता है।
Que – Possession Certificate किसके द्वारा जारी किया जाता है?
Ans – Possession Certificate आमतौर पर स्थानीय नगर निगमन या शासी निकायों द्वारा जारी किया जाता है।
Que – क्या पजेशन सर्टिफिकेट महत्वपूर्ण हैं?
Ans – जी हां, पजेशन सर्टिफिकेट प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन, नगरपालिका सेवाओं को एक्सेस करने, निवास को साबित करने, लोन प्राप्त करने और बीमा क्लेम को संभालने के लिए आवश्यक है।