जब भी कभी भी हमें एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है तो हमें लोकल सवारी गाड़ियों और बसों का इंतजार करना पड़ता है। इस इंतजार को खत्म करने के लिए Ola, Uber और Rapido जैसी कंपनियों की शुरुआत की गई है। Rapido एक बाइक सर्विस है। जो लोगों को बाइक और ऑटो का उपयोग करके शहर में घूमने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है। लेकिन अब न केवल यात्रा करने के लिए बल्कि पैसे कमाने के लिए भी Rapido का उपयोग किया जा रहा है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से रैपिडो क्या है? Rapido से पैसे कैसे कमाए और Rapido App में अकाउंट कैसे बनाएं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। Raido से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए जानते हैं कि रैपिडो (Rapido) से पैसे कैसे कमाए।
Refer And Earn Karke Paise Kaise Kamaye
Rapido App क्या हैं?
Rapido एक भारतीय बाइक, टेक्स्ट योर ऑटो सर्विस है। जिसकी मदद से आप एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए वाहन बुक कर सकते हैं। यह सर्विस देश के कई शहरों में उपलब्ध है। जिस तरह से OLA, Uber से वाहन बुक करते हैं उसी प्रकार से आप रैपिडो से वाहन बुक कर सकते हैं। Rapido की शुरुआत अरविंद संका और पवन गुंटुपल्ली ने साल 2015 में की थी और अभी के समय में यह भारत की सबसे बड़ी बाइक सर्विस है। रैपिडो का लक्ष्य किफायती और तेज ट्रांसपोर्टेशन प्रदान करना है। यह लगभग भारत के 100 शहरों में अपनी सर्विस प्रदान करता है जिसका किराया भी बहुत कम है इसलिए लोग Rapido को इतना पसंद करते हैं। जिन लोगों के पास बाइक, ऑटो या टैक्सी है वह रैपिडो पर अपनी गाड़ी लगाकर पैसे कमा सकते हैं।
रैपिडो (Rapido) से पैसे कैसे कमाए?
रैपिडो से पैसा कमाना बहुत आसान है। आप किन-किन तरीकों से रैपिडो से पैसे कमा सकते हैं इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
- रैपीडो ऐप में बाइक लगाकर पैसे कमाए
- रैपिडो में ऑटो लगाकर पैसे कमाए
- रैपिडो ऐप को रेफर करके
Extrape App Se Paise Kaise Kamaye?
Rapido App में बाइक लगाकर पैसे कमाए
अगर आपके पास बाइक है तो आप अपनी बाइक को रैपिडो से अटैच करके पैसे कमा सकते हैं। आप अपनी बाइक से एक स्थान से दूसरे स्थान तक लोगों को छोड़कर उनसे पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले रैपिडो ऐप को डाउनलोड कर राइडर के तौर पर साइन अप करना होगा। अकाउंट वेरीफाई होने के बाद आप राइडर रिक्वेस्ट स्वीकार करना शुरू कर सकते हैं। वहीं बाइक राइडर के तौर पर आप ट्रैफिक में आसानी से नेविगेट भी कर सकते हैं और जल्दी से यात्रियों तक पहुंच सकते हैं। आप जितनी ज्यादा राइड पूरी करेंगे आपको उतना ज्यादा ही पैसा कमाने का मौका मिलेगा। इस ऐप के माध्यम से आप राइडर बनकर यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित राइड प्रदान कर सकते हैं। और इस तरह आप रैपिडो से अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।
ऑटो के जरिए रैपिडो से पैसे कमाए
यदि आपके पास ऑटो है तो आप अपने ऑटो को भी Rapido में लगाकर पैसे कमा सकते हैं। रैपिडो में फोटो लगाने के लिए आपको उन्हें दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जो बाइक लगाने में पड़ती है। बाइक लगाने की तरह भी ऑटो लगाने की प्रक्रिया एक जैसी ही है बस आपको व्हीकल में ऑटो सेलेक्ट करना होगा। आप ऑटो ड्राइवर के तौर पर यात्रियों को जल्दी और किफायती राइड दे सकते हैं। बेहतरीन सर्विस देकर और अपने ऑटो को साफ और आरामदायक कर आप यात्रियों से टिप भी का सकते हैं। Rapido काम करने का फ्लैक्सिबल टाइम देता है जिससे आपको कब काम करना है इसका आप चयन कर सकते हैं। आप जितनी ज्यादा राइड पूरी करेंगे आप उतने ही ज्यादा पैसे कमा सकेंगे।
मौज एप से पैसे कैसे कमाए? हर महीने कमाए 60,000 रुपए
Reffer करके रैपिडो से पैसे कमाए
Rapido App को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या फॉलोअर के साथ रेफर करके भी पैसे कमा सकते हैं। रैपिडो के पास एक रेफरल प्रोग्राम है जो आपके द्वारा रेफर किए गए हर नए राइडर या ड्राइवर के लिए आपको रिवॉर्ड देता है। इसके लिए आपको रेफरल लिंक/कोड का उपयोग करना होगा। जब आप रैपिडो रेफर करते हैं और आपका दोस्त आपके रेफरल लिंक और कोड का इस्तेमाल करके Rapido App में अकाउंट बनाता है और पहले राइड बुक करता है तो आपको इसके बदले में ₹75 की कमीशन मिलेगी। यह ज्यादा मेहनत किए बिना पैसे कमाने के शानदार तरीका है आप जितने लोगों को ऐप रेफर करेंगे उतना ज्यादा पैसा कमा सकेंगे।
रैपिडो ऐप डाउनलोड कैसे करें?
- रैपिडो ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने Google Play Store या Apple App Store पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में Rapido App टाइप कर सर्च करना होगा।

- अब आपके सामने ऐप आ जाएगा। इसके बाद आपको ऐप डाउनलोड करने के लिए Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- कुछ ही पलों में आपके मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको साइन अप या लॉग इन करके इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना होगा।
- अब आप अपने फोन पर रैपिडो ऐप के साथ, आप राइड बुक या राइडर ऑफर करके पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
Rapido App में अकाउंट कैसे बनाएं?
अगर आप रैपिडो ऐप पर बाइक बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Rapido App पर अपना अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जो कि कुछ इस प्रकार है।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से Rapido App डाउनलोड कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको ऐप को ओपन करना होगा।
- ओपन करने के बाद आपको लोकेशन एक्सेस करने की परमिशन को Allow कर देना होगा।
- अब आपको अपनी भाषा का चयन कर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे आपको दर्ज करके वेरीफाई करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना नाम, जेंडर और रेफरल कोड दर्ज करके Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने के बाद Rapido App के डैशबोर्ड में आ जाएंगे और यहां से आप अपने लिए राइड बुक कर सकते हैं।
रैपिडो में बाइक लगाने के लिए आवश्यक
Rapido में बाइक लगाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ड्राइविंग लाइसेंस
- गाड़ी की आरसी
- ईमेल आईडी
चैट जीपीटी (chatgpt) से पैसे कैसे कमाए
Rapido में बाइक लगाने से पहले ध्यान देने योग्य बातें
Rapido में बाइक लगाने से पहले आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा।
- आपके पास एक बाइक होनी चाहिए जो अच्छी स्थिति में हो।
- आपकी बाइक का मॉडल 2009 से पुराना नहीं होना चाहिए।
- आपके पास 4G या 5G कनेक्शन वाला एक स्मार्टफोन होना चाहिए।
- आपके पास दो हेलमेट होने चाहिए।
- गाड़ी के सभी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए।
- ग्राहक से अच्छे लहजे में बातचीत करने की स्किल होनी चाहिए।
- ज्यादा पैसों के चक्कर में बाइक को तेजी से न चलाए।
रैपिडो में बाइक कैसे लगाए?
रैपिडो ने लोगों को बाइक लगाने के लिए घर बैठे आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है। Rapido में बाइक लगाने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको Rapido App को ओपन कर लोकेशन परमिशन को Allow करना होगा।
- इसके बाद आपको Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी भाषा का चयन कर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर इसे सत्यापित करना होगा।
- अब आपको अपनी सिटी का चयन करना होगा जिस शहर में आप अपनी बाइक सर्विस देना चाहते हैं।
- इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप किस प्रकार की सेवा देना चाहते हैं जैसे बाइक या ऑटो सर्विस।
- आपको इन दोनों में से किसी एक का चयन करना होगा।
- अब आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको अपने अकाउंट को एक्टिव करने के लिए अपनी पर्सनल इनफॉरमेशन और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- जैसे कि पहले आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस की फ्रंट और बैक की फोटो अपलोड करके अपना डीएल नंबर दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद आपको अपनी प्रोफाइल की इनफार्मेशन जैसे नाम, जेंडर, जन्मतिथि, प्रोफाइल फोटो, ईमेल एड्रेस आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद अपनी गाड़ी की RC की फोटो और Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अंत में आपको अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो और डिटेल भरकर सबमिट करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपका Rapido Captain अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
- अकाउंट एक्टिव हो जाने के बाद आप पेमेंट प्राप्त करने के लिए अपना अकाउंट रैपिडो में जोड़ सकते हैं।
- इस प्रकार आप आसानी से Rapido App पर अपनी बाइक लगाकर पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
Rapido App में बाइक ऑटो लगाने के फायदे
Rapido में बाइक ऑटो लगाने के फायदे निम्नलिखित है।
- आप अपने हिसाब से राइड को तय कर सकते हैं। जिससे आपको अपने दैनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं होगी।
- इस ऐप की खास बात यह है कि यह अपने कैप्टन और उसके परिवार को 5 लाख रुपए तक का एक्सीडेंटल कवरेज और मेडिकल बेनिफिट प्रदान करता है।
- Rapido के जरिए आप दिनभर में अधिक क्लाइंट प्राप्त कर सकते हैं।
- यह ऐप सही समय पर आपके पैसों को आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देता है।
FAQ’s
Que – Rapido किस देश की एप्लीकेशन है?
Ans – Rapido एक भारतीय बाइक सर्विस कंपनी है जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है।
Que – Rapido ड्राइवर को कितना वेतन देता है?
Ans – Rapido ड्राइवर को उतना ही वेतन देता है जितनी राइड ड्राइवर करता है। रैपिडो पर ड्राइवर लगभग ₹30000 तक कमा लेते हैं।