अगर आप Zoom App का इस्तेमाल करते है और आपको यह पता नहीं है कि ज़ूम ऐप से पैसे भी कमाए जाते हैं तो आज यह आर्टिकल आपके लिए लाभदायक सिद्ध होने वाला है क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Zoom App से घर बैठे लाखों रुपए कमाने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने वाले है। आमतौर पर ज़ूम ऐप का इस्तेमाल वीडियो कॉल और वर्चुअल मीटिंग के लिए किया जाता है जिससे कोई भी मीटिंग वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आसानी से कर सकते हैं इसके लिए हमें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होती है।
लेकिन आप पैसे कमाने के लिए भी Zoom App का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि Zoom App क्या है? ज़ूम ऐप से पैसे कैसे कमाए साथ ही आपको ज़ूम ऐप डाउनलोड करने और अकाउंट बनाने से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए Zoom App के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
Streetbees App से पैसे कमाने की सभी जानकारी
Zoom App Kya Hai क्या है?
आज के समय में Zoom App का प्रयोग काफी ज्यादा हो रहा है और इसमें से अधिकतम लोग ऐसे हैं जो Zoom App का प्रयोग घर बैठे लाखों रुपए कमाने के लिए करते हैं। Zoom App एक वीडियो Conference एप्लीकेशन है इस ऐप के माध्यम से आप हजारों लोगों के बीच एक वीडियो Conference कॉल कर सकते हैं। Zoom App का पूरा नाम Zoom Cloud Meeting App है। और ज़ूम ऐप का इस्तेमाल अधिकतम बिजनेसमैन या कोई टीचर या कोई ऐसे व्यक्ति जो घर बैठे अपने ऑनलाइन क्लासेस करते हैं।
ऐसे लोग Zoom App का अधिकतम प्रयोग करते है। ज़ूम ऐप में आपको दो प्लान मिलते है पहले प्लान फ्री होता है और दूसरा प्लान Paid का होता है। आप फ्री वाले प्लान में एक समय में कुल 100 लोगों के बीच एक वीडियो Conference करके आप 40 मिनट तक बात कर सकते हैं। और Paid वाले प्लान में एक समय में आप 1000 लोगों के बीच वीडियो Conference कॉल कर सकते हैं और आप यह कॉल 30 घंटे तक लगातार जारी रख सकते हैं।
प्ले स्टोर पर 24 जनवरी 2013 में Zoom App को लॉन्च किया गया। इस एप्लीकेशन को लॉन्च होने के 1 साल बाद ही लगभग 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया और ज़ूम ऐप को अभी के समय में 1 Billion से भी ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर रखा है और इसमें से अधिकतर लोग Zoom App का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए कर रहे है।
ग्लोरोड (Glowroad App) से पैसे कैसे कमाए
ज़ूम ऐप (Zoom App) डाउनलोड कैसे करें?
Zoom App प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। प्ले स्टोर के माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन में आसानी से ज़ूम ऐप को डाउनलोड कर सकता है। Zoom App को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपने मोबाइल फोन में ज़ूम ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- ओपन करने के बाद आपको सर्च वाले ऑप्शन में Zoom App टाइप कर सर्च करना होगा।
- सर्च करने के बाद आपके सामने ज़ूम ऐप आ जाएगा।
- अब आपको सबसे ऊपर वाले Zoom App पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के कुछ समय बाद ही Zoom App आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
- डाउनलोड होने के बाद आप ज़ूम ऐप में अपना अकाउंट बना सकते हैं।
WhatsApp पर Meta AI क्या है? और ये कैसे काम करता है
Zoom App में Account कैसे बनाएं?
जूम ऐप में अकाउंट बनाने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपना कर आप आसानी से Zoom App में अपना अकाउंट बना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Zoom App को ओपन करना होगा।
- ओपन करने के बाद आपको Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपनी Age को दर्ज करना होगा और फिर आपको Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने ईमेल आईडी को दर्ज करने का ऑप्शन आ जाएगा।
- आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज कर Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना नाम और एक पासवर्ड दर्ज कर कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अंत में आपको Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपका Zoom App पर अकाउंट बन जाएगा।
- अकाउंट बन जाने के बाद आप ज़ूम ऐप से पैसे कमाने की शुरुआत कर सकते हैं।
Zoom App से पैसे कैसे कमाए?
ज़ूम ऐप न सिर्फ कम्युनिकेशन टूल है बल्कि यह पैसे कमाने का भी एक तरीका है। आज के समय में सभी काम इंटरनेट के द्वारा पूरे किए जा रहा है इसलिए Zoom App का इस्तेमाल भी अधिकतम बढ़ गया है क्योंकि आज के समय में हर कोई Zoom App का प्रयोग कर रहा है। लेकिन अधिकतम लोगों को यह नहीं पता कि आप घर बैठकर बहुत आसानी से ज़ूम ऐप से पैसे कमा सकते हैं। अगर आपको भी Zoom App से घर बैठे पैसे कमाने हैं तो आप नीचे दिए गए तरीकों से हर महीने ज़ूम ऐप से लाखों रुपए कमा सकते हैं। आप अपनी स्किल और रुचि के अनुसार किसी भी तरीके को अपनाकर Zoom App से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
Extrape App Se Paise Kaise Kamaye?
ऑनलाइन योगा सिखाकर ज़ूम ऐप से पैसे कमाए
अगर आप एक योगा कोच है तो आप ज़ूम ऐप के माध्यम से योग क्लासेस सिखाकर आसानी से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए बस आपके पास एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और कैमरा होना चाहिए। आप ग्रुप क्लासेस के अलग-अलग सेशन दे सकते हैं और प्रत्येक क्लास के लिए चार्ज ले सकते हैं। Zoom App आपको अपने छात्रों के साथ रियल टाइम में बातचीत करने, उनकी टीच करने और सलाह देने की सुविधा देता है। ज़ूम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन योगा सिखाकर आप एक लाभदायक बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
वेबीनार आयोजित करके Zoom App से पैसे कमाए
ज़ूम ऐप पर वेबीनार आयोजित करके पैसे कमाने का तरीका बहुत ही पॉपुलर है। यह तरीका ज़ूम ऐप से पैसा कमाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आप Zoom App वेबीनार कार्यक्रम को करके अपने द्वारा अर्जित किए गए ज्ञान को दूसरों तक शेयर कर सकते हैं और उनसे अच्छे खासे फीस के तौर पर पैसे ले सकते हैं। इसी तरह आप किसी भी जानकारी के वेबीनार आयोजित करके उसमें ज्वाइन हो रहे हर एक व्यक्ति से फीस के रूप में अच्छे पैसे ले सकते हैं। और Zoom App से पैसे कमा सकते हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग करके ज़ूम ऐप से पैसे कमाए
जो लोग अपना बिजनेस बनाना और उसको बड़ा करना चाहते हैं तो Zoom App उन नेटवर्क मार्केटर्स के लिए बेहतरीन टूल है। आप वेबीनार और मीटिंग होस्ट करने के लिए ज़ूम ऐप पर अपने क्लाइंट या टीम के सदस्यों के साथ संपर्क कर सकते हैं। प्रेजेंटेशन सेट करके आप अपने प्रॉडक्ट्स या सेवाओं को शो कर सकतेहैं। और अपने नेटवर्क में नए लोगों की भर्ती कर सकते हैं। इस ऐप का उपयोग आप अपनी टीम के लिए ट्रेनिंग सेशन आयोजित करने के लिए भी कर सकते हैं। जिससे आपको अपनी बिक्री स्किल और प्रोडक्टिविटी में सुधार करने में सहायता मिलेगी। आपका जितना अधिक नेटवर्क बढ़ेगा उतनी अधिक आपको कमीशन के रूप में कमाई हो सकेगी।
ट्यूशन देकर Zoom App से पैसे कमाए
अगर आप एक अच्छे टीचर है तो आप घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाकर पैसे कमा सकते हैं। आप ज़ूम ऐप पर ट्यूशन देकर पैसे कमा सकते हैं। दुनिया भर के छात्रों को आप मैथ, साइंस या लैंग्वेज जैसे विषयों पर ट्यूशन दे सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको सोशल मीडिया पर कुछ फ्री वीडियो पोस्ट करनी होगी और उसमें अपने कोर्स को पब्लिक रखना होगा जिससे बाकी लोग भी उसको देख सके। आपको अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग छात्रों को पढ़ाना या ग्रुप क्लासेस आयोजित करना होगा। कई टीचर प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज लेते हैं जिससे पैसे कमाने का यह फ्लैक्सिबल और फायदेमंद तरीका बन जाता है। इसके अलावा आप अपना शेड्यूल सेट कर सकते हैं जिससे आप घर से पार्ट टाइम या फुल टाइम पढ़ा सकते हैं।
फिटनेस ट्रेनिंग देकर ज़ूम ऐप से पैसे कमाए
ज़ूम ऐप का उपयोग फिटनेस ट्रेनर फिजिकल जिम की जरूरत के बिना क्लाइंट तक पहुंचाने के लिए कर सकते हैं। Zoom App के जरिए वर्चुअल फिटनेस क्लास, वन ऑन वन कोचिंग या पर्सनल एक्सरसाइज प्लान भी दे सकते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो घर पर ही कसरत करना पसंद करते हैं और आप ज़ूम ऐप पर लाइव क्लासेस देकर पर्सनल सेशन, ग्रुप क्लासेस या मंथली प्लान के लिए चार्ज कर सकते हैं। आप अपनी सेवाओं का प्रचार इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसी प्लेटफार्म पर करके क्लाइंट को आकर्षित कर सकते हैं। इस प्रकार आप Zoom App पर फिटनेस ट्रेनिंग देखकर पैसे कमा सकते हैं।
Packetshare App से पैसे कैसे कमाए
काउंसलिंग के जरिए Zoom App से पैसे कमाए
Zoom ऐप का इस्तेमाल काउंसलर और थेरेपिस्ट ऑनलाइन काउंसलिंग सेशन देने के लिए कर सकते हैं। अगर आपके पास प्रोफेशनल लाइसेंस हैं तो आप कहीं से भी क्लाइंट को मेंटल हेल्थ सहायता प्रदान कर सकते हैं। काउंसलिंग के इन सेशन के लिए ज़ूम सुरक्षित और निजी प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। ताकि आप अपने क्लाइंट के साथ गोपनीयता बनाए रख सके। आप पर्सनल थेरेपी सेशन या ग्रुप काउंसलिंग दे सकते हैं। कई क्लाइंट्स ऐसे होते हैं जो वर्चुअल काउंसलिंग की सुविधा पसंद करते हैं। क्योंकि उन्हें अपने घर के आराम से मदद लेने की सुविधा मिलती है। आप अपनी ऑनलाइन सेवाओं को प्रदान कर चार्ज लेकर जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। और इस तरह ज़ूम ऐप से पैसे कमा सकते हैं।
FAQ’s
Que – Zoom App को किसने बनाया है?
Ans – Zoom App को एरिक युवा नाम के इंजीनियर ने 2011 में बनाया था।
Que – Zoom App किस देश का है?
Ans – Zoom App अमेरिका की कंपनी है जो कि सेन जोस कैलिफोर्निया में स्थित है।
Que – क्या ज़ूम ऐप से सीधे पैसे कमाए जा सकते हैं?
Ans – जी नहीं, ज़ूम ऐप यूजर को सीधे पेमेंट नहीं करता है हालांकि आप वर्चुअल क्लास, वेबिनार या ऑनलाइन कोर्स जैसी सेवा मदेने के लिए एक टूल के रूप में उपयोग कर सकते है। और उन सेवाओं के लिए चार्ज ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | Zoom App |
नए अपडेट के लिए विजिट करें |