Indian Police Ranks – इंडियन पुलिस में पद और सैलरी: किसी भी देश को संतुलन के साथ चलाने में केवल सरकार का ही नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति का हाथ होता है जो कि अपने देश को बढ़ाने उसे संभालने के लिए एकमात्र कोशिश क्यों ना करता हो। इस तरह ही हर देश और राज्य में नियमों और कानूनों को व्यवस्थित रखने में पुलिस का बहुत बड़ा हाथ है। हम अपने जीवन में बहुत से ऐसे पुलिस वालों को देखते हैं जो अपने कर्तव्य के प्रति अपने परिवार तक को भूल जाते हैं।
हम जब कभी किसी पुलिस ऑफिसर को देखते है तो हमेशा कंफ्यूज भी रहते है। की आखिर इस पुलिस अधिकारी का पद और रैंक क्या है?। तो आज हम आपकी इस कन्फूज़न को दूर करने के लिए इंडियन पुलिस में पद और सैलरी (Indian Police Ranks and Salary), Indian Police Officers Insignia के बारे में बताने वाले है। जिससे आपको किसी भी पुलिसवाले को देखकर जानने में आसानी होगी की वह किस पद पर है। तो चलिए बिना समय व्यर्थ किए Police Rank List और Police Salary list के बारे में जानते है।
Indian Army Rank List in Hindi
Indian Police Ranks and Salary
यह तो हम सभी जानते है कि भारत के प्रत्येक राज्य में पुलिस फाॅर्स है। जिसमें विभिन्न पदों पर पुलिस ऑफिसर हैं। परंतु जब भी हम किसी पुलिस ऑफिसर को देखते हैं तो हमेशा कंफ्यूज रहते हैं की आखिर यह पुलिस ऑफिसर किस पद पर हैं क्योंकि सब की वर्दी का कलर एक समान ही होता है। हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार पुलिस ऑफिसर के पद का पता लगा सकते हैं।पुलिस ऑफिसर की वर्दी पर लगे बैज द्वारा उनके पद को जान सकते है। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप Indian Police Ranks के बारे में जानते है।
Director General Of Police (DGP)
डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) यह पद पुलिस क्षेत्र का सबसे हाईएस्ट पद होता है। डीजीपी किसी भी राज्य की पुलिस का सर्वोच्च अधिकारी होता है। जिसके पास राज्य के पुलिस को कंट्रोल करने की पावर होती है। जिनका कार्य राज्य की पुलिस को कंट्रोल करना होता है और इस कारण इन्हें स्टेट पुलिस चीफ भी कहा जाता है। भारत में डीजीपी यानी पुलिस महानिदेशक की वर्दी पर 3 अलग अलग चिन्ह होते है।
Additional Director General of Police (ADGP)
एडीजीपी यानी एडीशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एडीजीपी आईपीएस ऑफिसर होते हैं। जिन्हें विभिन्न राज्य में क्षेत्र प्रमुख के रूप में भी नियुक्त किया जाता है। यह DGP की तरह ही 3 स्टार रैंक के अधिकारी होते हैं। परंतु ADGP पु पुलिस विभाग में पुलिस महानिदेशक से जूनियर माना जाता है।
Inspector General of Police (IG)
उसके बाद पुलिस क्षेत्र में IG का पद आता है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस आईपीएस अधिकारी होते हैं। जो कि भारत में किसी भी राज्य के पुलिस विभाग में तीसरा सर्वोत्तम रैंक रखते हैं। पुलिस महानिदेशक पुलिस उपमहानिरीक्षक से नीचे होते है।
Deputy Inspector General of Police (DIG)
DIG को उप महानिरीक्षक कहा जाता है। यह एक पॉवरफुल पुलिस विभाग है। जो भारतीय पुलिस सेवा में एक स्टार रैंक रखते है। इस रैंक के लिए केवल उन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) या राज्य पुलिस सेवा ऑफिसर्स को पदोन्नत किया जाता है। जिन अधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) या पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद रूप में सफलतापपूर्वक सेवा की है।
डीआईजी (Deputy Inspector General of Police) के पद हेतु कोई भी जॉब पोस्ट नहीं होता है क्यूंकि इस पद पर एक्सपीरियंस आईपीएस ऑफिसर्स को ही शामिल किया जाता है। जिसने अपनी सेवा के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न किया हो जो कि कानून के खिलाफ करता हो। इसके साथ ही देश के किसी भी राज्य में एक से ज्यादा DIG अधिकारी हो सकते है। जो राज्य की जनसँख्या, क्षेत्रफल और आवश्यकता पर निर्भर करता है।
Senior Superintendent of Police (SSP)
अब इंडियन पुलिस क्षेत्र में एसएसपी का पद आता है। यानी सीनियर सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस। जोकि आईपीएस रैंक का पुलिस अधिकारी होता है। जिन्हे राज्य के महानगरीय जिलों के साथ-साथ अत्यधिक आबादी वाले जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य सौंपा जाता है। एक Senior Superintendent of Police की दो स्टार होते है। जिनसे उनके पद की पहचान की जा सकती है।
Superintendent of Police (SP)
एसएसपी के पश्चात एसपी का पद आता है। एसपी को पुलिस अधीक्षक कहा जाता है। जिससे भारतीय सरकार द्वारा देश के हर महानगरी जिलों के जिला प्रमुख के रूप में नियुक्त किया जाता है। पुलिस अध्यक्ष एक छोटे जिले के साथ-साथ ज्यादा आबादी वाले 1 बड़े शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का भी प्रमुख होता है। जबकि वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष बड़े या महानगर शेरों का प्रमुख होता है। यानी जिस जिले में एसएसपी को प्रमुख नियुक्त किया जाता है उसी एसपी ऑफिसर्स को एक बड़े शहरी या ग्रामीण क्षेत्र का प्रमुख भी नियुक्त किया जाता है।
Additional Superintendent of Police (Add. SP)
इसके साथ ही एडिशनल सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ पुलिस (Add. SP) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कहा जाता है। यह आईपीएस रैंक के पुलिस अधिकारी होते है। एक एडिशनल सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ पुलिस (ASP) या फिर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का पद DSP से ऊपर होता है। अगर पुलिस अधिकारी राज्य पुलिस सेवा से है तो उसे डीएसपी (DSP) का पद दिया जाता है, लेकिन यदि वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से है। तो उसे एएसपी का पद दिया जाता है। यह पद भी पुलिस क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण है।
Assistant Superintendent of Police (ASP)
Indian Police Ranks में अगला पद एएसपी का होता है जिनको को सहायक पुलिस अधीक्षक कहा जाता है। एडिशनल सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ पुलिस यानी एएसपी रैंक (के पुलिस अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से आते है। एएसपी के पद के द्वारा ही हर आईपीएस अधिकारी अपने करियर की शुरुआत करता है। कोई राज्य कैडर का अधिकारी इस पद को धारण नहीं कर सकता है। पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एक ऐसा पद है जो एएसपी की रैंक के सामान होता है।
Deputy Superintendent of Police (DSP)
डीएसपी की पुलिस क्षेत्र का काफी महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदार पद होता है। एक डीएसपी पास एसीपी के समान अधिकार होते है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में डीएसपी को सर्किल ऑफिसर (C.O.) के रूप में तैनात किया जाता है। यह अधिकारी राज्य के पुलिस अधिकारीयों को निर्देश देता है। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस को औचक निरिक्षण का अधिकार होता है। जिसके पद के अधिकारी कभी और कहीं भी निरीक्षण आसानी से कर सकते है।
Police inspector (PI)
जैसे की हम सभी जानते है की भारत के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में एक कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल, एक सब-इंस्पेक्टर और एक इंस्पेक्टर होता है। एक पुलिस इंस्पेक्टर पूरे थाने का सर्वोच्च कमांड अधिकारी होता है। पुलिस निरीक्षक (PI) एक पुलिस स्टेशन का प्रभारी (In Charge) अधिकारी होता है। इस पद पर पुरे थाने की ज़िम्मेदारी होती है।
Sub-Inspector (SI)
अगला पद उपनिदेशक का है। जिसका कार्य कुछ पुलिसकर्मियों जैसे हेड कांस्टेबल आदि को कमांड देना होता है। एक सब इंस्पेक्टर पूरे पुलिस स्टेशन का इन चार्ज होता है। यह पुलिस फाॅर्स में सबसे काम रैंक वाले अधिकारियों में से एक होता है। जो नियमों और विनियमों के तहत कोर्ट में चार्ज शीट दायर कर सकते है। सब इंस्पेक्टर पहला जांच अधिकारी होता है।
Assistant Sub-Inspector (ASI)
इस पुलिस फाॅर्स में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एक अधिकारी होता है। जिसकी रैंक हेड कांस्टेबल से ऊपर और एक सब-इंस्पेक्टर से नीचे होती है। एएसआई को हवलदार मेजर भी कहा जाता है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एक जांच अधिकारी भी हो सकता है। परन्तु ज्यादातर पुलिस इंस्पेक्टर या डीएसपी को इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर बनाया जाता है।
Constable
अब Indian Police Ranks में अगला पद कांस्टेबल का होता है। कॉन्स्टेबल दो प्रकार के होते हैं हेड कॉन्स्टेबल और सीनियर कॉन्स्टेबल। हेड कांस्टेबल की वर्दी पर काले रंग की पट्टी पर पीले रंग की 2 पट्टी लगी होती है। किसी राज्य में लाल रंग की चौड़ी पट्टी पर तीन काली पट्टी लगी होती है। हेड कांस्टेबल को ज्यादातर लोग हवलदार के नाम से जानते हैं। इनका मुख्य कार्य सब इंस्पेक्टर की सहायता करना होता है। सीनियर कॉन्स्टेबल की वर्दी पर काले रंग की पट्टी होती है जिसके ऊपर से पीले रंग की भी पट्टी होती है लेकिन कुछ राज्यों में लाल रंग की पट्टियां रहती है।
Police Constable
भारत के सभी पुलिस विभागों में से पुलिस कांस्टेबल सबसे निचली पद होती है। इसका मुख्य कार्य एफआईआर दर्ज करना होता है। साथ ही यह किसी भी मामले में सीनियर पुलिस अधिकारी की मदद करने का कार्य भी करता है। अगर पुलिस स्टेशन में कोई सीनियर अधिकारी मौजूद नहीं है तो ऐसी स्थिति में एक पुलिस कांस्टेबल को आवश्यक कार्यवाही करने अनुमति होती है।
पुलिस कांस्टेबल के कंधे पर एक पट्टी लगी होती है। जिस पर कोई बैज नहीं लगा होता है। यदि आप किसी ऐसे पुलिस कर्मचारी को देखते है जिसकी कंधे पर या आस्तीन पर कोई निशान नहीं है। तो आप समझ जाइए कि वह एक पुलिस कांस्टेबल है।
Indian Police Officers Salary Chart (Rank Wise)
भारत के पुलिस विभाग में विभिन्न पद शामिल है, जिसमें कार्य करने वाले सभी पुलिस ऑफिसर्स को उनके पद के अनुसार सैलरी प्रदान की जाती है। जिसे हमने नीचे सारणी अनुसार उल्लेखित किया है।
Rank in Indian Police Force | Analogous Post in Commissionerate | 6th Pay Comm. Pay Scale | 7th Pay Comm. Entry Level |
Director-General of Police | Commissioner of Police | 80,000 INR (consolidated) no grade payment | Rs. 2,25,000 |
Add. Director-General of Police | Special Commissioner of Police | 37,400-67,000 INR, grade pay of 12,000 INR | Rs. 2,05,400 |
Inspector-General of Police | Joint Commissioner of Police | 37,400 – 67,000 INR, grade pay of Rs 10,000 | Rs 1,44,200 |
Dyp. Inspector-General of Police | Add. Commissioner of Police | 37,400 – 67,000 INR, grade pay of Rs 8,900 | Rs. 1,31,000 |
Senior Superintendent of Police | Deputy Commissioner of Police | 15,600-39,100 INR, grade pay of Rs 8,700. | Rs. 1,18,500 |
Superintendent of Police | Deputy Commissioner of Police | 15,600-39,100 INR, grade pay of Rs 7,600. | Rs. 78,800 |
Add. Superintendent of Police | Add. Deputy Commissioner of Police | 15,600-39,100 INR, grade pay of Rs 6,600. | Rs. 67,700 |
Assistant Superintendent of Police | Assistant Commissioner of Police | 15,600-39,100 INR, grade pay of Rs 5,400. | Rs. 56,100 |
Deputy Superintendent of Police | Assistant Commissioner of Police | 15,600-39,100 INR, grade pay of Rs 5,400. | Rs. 56,100 |
Inspector | Inspector | 9,300-34,800 INR, grade pay of Rs 4,600. | Rs. 44,900 |
Sub-Inspector | Sub-Inspector | 9,300-34,800 INR, grade pay of Rs 4,200. | Rs. 35,400 |
Assistant Sub-Inspector | Assistant Sub-Inspector | 5,200-20,200 INR, grade pay of Rs 2,800 | Rs. 29,200 |
Head Constable | Head Constable | 5,200-20,200 INR, grade pay of Rs 2,400 | Rs. 25,500 |
Constable | Constable | 5,200-20,200 INR, grade pay of Rs 2,000 | Rs. 21,700 |