स्कूल या कॉलेज के समय हमें पत्र लेखन का ज्ञान कराया जाता है, इसको प्रैक्टिस में लाने के लिए इसे कई भाषाओं में लिखाया जाता है, जिससे भाषा कौशल के साथ पत्र लेखन में भी कौशल प्राप्त हो सके है | पत्र लेखन (Letter Writing) का ज्ञान हमें व्यवहारिक रूप तब होता है, जब हम किसी नौकरी-पेशा से जुड़ जाते है, उस समय हमें कई लोगों से संवाद करना होता है, सरकारी कार्यालय में किसी भी सूचना की जानकारी प्राप्त करने या अपना स्वयं का कार्य करने के लिए हमें प्रार्थना पत्र लिखने को कहा जाता है |

यह प्रार्थना पत्र अगर राज्य (State) के मुख्यमंत्री (CM) को लिखना हो तो हमें अपनी भाषा शैली का विशेष ध्यान रखना होता है, जिससे भाषा में शालीनता और सरलता प्रदर्शित हो | तो आईए जानते हैं कि Mukhya Mantri Ko Patra Kaise Likhe | साथ ही हम यह भी जानेंगे कि मुख्यमंत्री को पत्र कैसे लिखा जाता है और शिकायत पत्र फॉरमैट क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीधा संपर्क कैसे करें
पत्र क्या है (WHAT IS LETTER)?
एक व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति के साथ संवाद करने में शब्दों का प्रयोग किया जाता है, यह संवाद आमने-सामने होता है, यदि व्यक्ति किसी दूर स्थान पर है, उससे संवाद पत्र के द्वारा किया जाता है | यह पत्र भी कई प्रकार के होते है, जैसे व्यक्तिगत और व्यवहारिक | पत्र के अनुसार ही भाषा का प्रयोग किया जाता है | इस प्रकार से कहा जा सकता है, किसी दूरस्थ व्यक्ति से संपर्क करने के लिए जिस माध्यम का प्रयोग किया जाता है, उसे पत्र कहा जाता है |
पत्र की भाषा (LANGUAGE)
किसी व्यक्ति के आत्म ज्ञान की पहचान उसकी भाषा और लेखन के द्वारा पता किया जा सकता है | लिखने में हमें अपनी बात को पूरे उसी हाव- भाव से समझाना होता है, जिस प्रकार से हम आमने- सामने बात करते है | भाषा में प्रयुक्त होने वाले शब्दों का प्रयोग सही स्थान पर सही शब्द का होना चाहिए | पत्र में अच्छे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जिससे शालीनता और विनम्रता बनी रहे |
पत्र कैसे लिखे (HOW TO WRITE A LETTER)?
पत्र लिखने में अभिवादन बहुत ही महत्व होता है, पत्र किसको लिखा जा रहा है, इसकी स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए | पत्र लिखने में विषय का बहुत ही ध्यान देना चाहिए जिससे पत्र पढ़ने से पूर्व ही यह जानकारी प्राप्त की जा सके कि यह पत्र किस विषय से सम्बंधित है | पत्र लिखने में आपको सुन्दर राइटिंग का प्रयोग करना चाहिए, जिससे स्पष्ट जानकारी मिल सके |
शिकायत करने का महत्व
अपनी समस्याओं का समाधान पाने में कई बार नागरिकों को कठिनाइयां होती है। अगर आपको अपनी समस्याओं का समाधान पानी में कोई समस्या आ रही है तो ऐसी स्थिति में आप सीधे मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री को शिकायत करना महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि यह न केवल आप अपने मुद्दे को सही मंच पर पेश करेंगे बल्कि आप सरकार को समझने में भी सहायता करेंगे कि जनता को किस प्रकार की सेवाओं की आवश्यकता है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत कैसे करें
मुख्यमंत्री (CM) को पत्र कैसे लिखे?
मुख्यमंत्री (CM) को पत्र इस प्रकार लिखे-
- पत्र में सबसे ऊपर दिनांक का उल्लेख करे |
- उसके नीचे आपको मुख्यमंत्री का नाम व पता डाले |
- अब आपको विषय डालना है, यहाँ पर आपको एक लाइन में पत्र का शीर्षक डालना है |
- अब आपको ‘माननीय मुख्यमंत्री जी’ से सम्बोधित करना है |
- सम्बोधन के बाद आपको नीचे अपनी समस्या या शिकायत को संक्षिप्त, स्पष्ट व क्रमशः जानकारी लिखनी है, यहाँ पर आपको लिखते समय अच्छे शब्दों का प्रयोग करना चाहिए |
- पूरी जानकारी देने के बाद आपको नीचे धन्यवाद लिखना है |
- अब आपको भवदीय लिखना है, इसके बाद आपको अपना नाम, पद, पता, मोबाइल नंबर की जानकारी देनी है और हस्ताक्षर करना है | इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री को पत्र लिख सकते है |
पत्र तीन प्रकार के होते है
अनौपचारिक पत्र
औपचारिक पत्र
अर्थ -औपचारिक पत्र
पत्र लिखने का फॉर्मेट
आपको पत्र लिखने के लिए सबसे विशेष ध्यान भाषा पर देना होगा। पत्र लिखते समय आपको आपकी बात ऐसे व्यक्त करना है कि जैसे आप अपने सामने वाले से बात कर रहे है। पत्र की भाषा बिलकुल पृष्ठ होनी चाहिए जिससे यह जानकारी आसानी से मिल सके कि पत्र किससे संबंधित है। आइये हम आपको फॉर्मेट के बारे मे बताएँगे किस तरह से पत्र लिखना है।
Address
इसमे आपको आपको सेंडर और रिसीवर की जानकारी देनी है ताकि आपका पत्र सही जगह पहुंच सके और प्राप्तकर्ता के पते के बाद दिनांक होनी अत्यंत आवश्यक है।
तारीख
आपको एड्रेस डालने के इसको लिखना है जो बहुत ही आवश्यक है।
Subject
इसमे आपको अपना अभिवादन प्रस्तुत करना है और यह पत्र के अनुसार डाला जाएगा।
मुख्य भाग
इस पैराग्राफ मे आपको अपनी समस्या और पूरा निष्कर्ष भी मौजूद होगा। पूरा पत्र आपको पृष्ट भाषा और सुंदर एवं सरल राइटिंग मे लिखना है।
Signoff
अंत मे आपको अपने हस्ताक्षर दिनांक के साथ प्रस्तुत कर देने है।
चीफ मिनिस्टर एप्लीकेशन फॉर्मेट
सेवा मे,
माननीय मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
तारीख
विषय -पीने के पानी की सुविधा का आभाव
महोदय,
सविनय निवेदन इस प्रकार है कि मैं आपका ध्यान पानी की समस्या की और आकर्षित करना चाहती है। जिससे हमे अपने इलाके मे काफी दिनों से सामना करना पड़ रहा है।
सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि अत्यंत गर्मी चल रही है और यह लगातार प्यास का मौसम है। इसलिए हमे बहुत सारी समस्याओ को झेलना पड़ रहा है। इसी कारण हमारे काफी सारे काम पिछड़े हुए है जिनको हम पूरा करने मे असमर्थ है।
अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारी समस्या को जल्द से जल्द ध्यान दे ताकि हमारी सभी समस्या आसानी से पूरी हो पाए।
धन्यवाद
नाम- XYZ
पता- XYZ
मोबाइल नंबर -9876543210
पत्र का प्रारूप (FORMAT)
29 नवम्बर 2024
श्री योगी आदित्य नाथ
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
सूचना भवन, पार्क रोड
डिपार्टमेंट ऑफ़ इनफार्मेशन & पब्लिक रिलेशंस
लखनऊ – 226001
विषय – (यहाँ पर आपको पत्र किस विषय से सम्बंधित है, उसके बारे में शीर्षक लिखना है )
माननीय मुख्यमंत्री जी,
(इस स्थान पर आपको अपनी समस्या या शिकायत के विषय में बताना है, और उस कार्यवाही करने का अनुरोध करना चाहिए)
धन्यवाद |
भवदीय
नाम …………..(पत्र लिखने वाला व्यक्ति यहाँ पर अपना नाम लिखे)
संगठन का नाम ………………………………………………(यदि व्यक्ति किसी संगठन से जुड़ा है, तो यहाँ पर उसका उल्लेख करे)
संगठन का पता …………………………………(यहाँ पर अपने संगठन का पता डाले)
फोन ………….. (यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर या लैंड लाइन नम्बर डाले)
हस्ताक्षर (यहाँ पर अपना हस्ताक्षर करे)
स्थान……………. (यहाँ पर आपको अपने निवास स्थान की जानकारी देनी होगी)
इस प्रारूप के अनुसार आप आसानी से मुख्यमंत्री को पत्र लिख सकते है | इस प्रकार आपको इस पेज पर पूर्ण रूप से आपको भारत के किसी भी राज्य के किसी भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अपनी बात उनके समक्ष रख सकते है| साथ, आप अपना पत्र अंग्रेजी भाषा के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है इसके लिए हमारे लेख Tense Chart in Hindi को पढना न भूले|
लेख पसंद आया हो तो कृप्या आगे भी ज्यादा से ज्यादा शेयर करे |
मुख्यमंत्री से शिकायत करने के विभिन्न माध्यम
मुख्यमंत्री शिकायत करने के विभिन्न माध्यम हैं। जैसे कि
ऑनलाइन शिकायत पत्र
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए ऑनलाइन शिकायत पत्र दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गई है। यह एक आसान और प्रभावित तरीका है जिससे आप घर बैठे अपनी समस्या को सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा सकते हैं। जिससे जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?
अगर आप सरकार को ऑनलाइन शिकायत करना चाहते हैं तो उसके लिए आप सरकारी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए नीचे उत्तर प्रदेश सरकार को शिकायत कैसे करे से संबंधित जानकारी दी गई है।
- ऑनलाइन शिकायत करने की सबसे पहले आपको यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण अनुभाग का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको शिकायत पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने शिकायत फॉर्म आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
- जैसे आपका नाम, पता और समस्या का विवरण आदि।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।
टेलीफोन या हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको अपनी समस्या को ऑनलाइन दर्ज करने में कठिनाई आ रही है तो आप सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संपर्क कर सकते है। जिसके लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है। नीचे दिए गए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके आप अपनी शिकायत का स्पष्ट विवरण दे और सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर – xxxxxxxx
व्यक्तिगत रूप से शिकायत दर्ज कैसे करें?
अगर आपको ऑनलाइन या फोन से कोई समस्या होती है तो आप मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से शिकायत पत्र लिख सकते हैं।
- मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र लिखने के लिए सबसे पहले आपके ऊपर दिनांक का उल्लेख करना होगा।
- इसके बाद आपको नीचे मुख्यमंत्री का नाम व पता लिखना होगा।
- अब आपको विषय लिखना होगा यहां पर आपको एक लाइन में पत्र का शीर्षक देना होगा।
- उसके बाद आपको माननीय मुख्यमंत्री जी से संबोधित करना होगा।
- आपके संबोधन के बाद नीचे अपनी समस्या या शिकायत को संक्षिप्त, स्पष्ट व क्रमशः जानकारी के साथ लिखना होगा।
- पत्र में सभी जानकारी देने के बाद आपको नीचे धन्यवाद लिखना है।
- अब आपको भवदीय लिखना है और उसके बाद आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी लिखकर हस्ताक्षर करना होगा।
- अब इस शिकायत पत्र को संबंधित अधिकारी को जमा कर रसीद प्राप्त करें।
मुख्यमंत्री से संबंधित विभिन्न मुद्दे
मुख्यमंत्री से शिकायत करते समय निम्नलिखित मुद्दों पर सवाल उठाए जाते हैं।
- बुनियादी सुविधाएं – पानी, बिजली, सड़क और परिवहन संबंधी समस्याएं।
- स्वास्थ्य सेवाएं – अस्पतालों की कमी, दवाओं की अनुपलब्धता।
- शिक्षा – स्कूलों में सुविधाओं की कमी, शिक्षक की अनुपस्थिति।
Conclusion
इस प्रकार आप आसानी से अपनी समस्या को कम करते है लेकिन आपको पत्र को बहुत ही पृष्ट और सुंदर भाषा मे लिखना होगा। जिससे यह साफ़ पता चल सके की आपकी समस्या क्या है और उसका सुझाव भी जल्द मिल पाए।
FAQ’s
Que:पत्र कितने प्रकार के होते है ?
Ans:3 प्रकार के पत्र होते है।
Que:आपको पत्र किस भाषा मे लिखना है ?
Ans:हिंदी और अंग्रेजी होने साथ राइटिंग बिलकुल साफ़ होनी चाहिए।
Que:पत्र को लिखने का तरीका क्या है ?
Ans:दिनांक, मुख्यमंत्री का नाम, विषय, निचे शिकायत और अंत मे पता, मोबाइल नंबर आदि।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना – आईएएस पीसीएस की मुफ्त कोचिंग