परसेंटेज निकालने का तरीका



मेरे प्यारे पाठको‌ आज हम आपको इस लेख में Percentage Kaise Nikale के बारे में बताने जा रहे हैं। परसेंटेज निकालना कोई बड़ी बात नहीं है। परसेंटेज निकालने के लिए बस आपको भाग और गुण आनी चाहिए। वैसे तो हमें बचपन में 6वीं या 7वीं कक्षा में ही परसेंटेज निकालना सीखा दिया जाता है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि हम परसेंटेज निकालने का फॉर्मूला भूल जाते हैं।बैंक मे तब हम लोन लेते है तो उसमे %लगाया जाता है यह आपके लोन पर निर्भर करता है की वह कैसा लोन है। तब हम परीक्षा मे पास होते है तो भी % निकालकर ही हमे रिजल्ट दिया जाता है। इसलिए आज हम अपने इस लेख में आपके लिए परसेंटेज कैसे निकालते हैं की जानकारी लेकर आए हैं।

Percentage Kaise Nikale

हर किसी के मोबाइल या लैपटॉप में कैलकुलेटर एप प्री इंस्टॉल होता है। आप इस ऐप से आसानी से परसेंटेज निकाल सकते हैं। तो चलिए आगे जानते हैं कि किस तरह आप गणित का एक छोटा सा फार्मूला लगाकर आसानी से परसेंटेज निकाल सकते हैं। परसेंटेज निकालने का तरीका बहुत ही आसान है जिसमे आप मिले हुए नंबर को 100 से Multiply करके कुल नंबर से भाग करते है। यह किसी भी एग्जाम को क्लियर करने के लिए बहुत ही क्रिटिकल स्किल है और आप इसको एग्जाम मे करते समय गलत कर देते है इसके लिए आपको अत्यंत प्रैक्टिस करनी चाहिए क्योकि प्रेसेंटगे के प्रश्न किसी भी टॉपिक मे पूछे जाते है। इसमे CI , SI , लाभ -हानि आदि जैसे टॉपिक को शामिल किया गया है। परसेंटेज एक ऐसा आकड़ा है जो किसी संख्या को दर्शाता है और इस प्रतीक % होता है। आप परसेंटेज निकालने के लिए यह उपयोग कर सकते है -सरल परसेंटेज, परसेंटेज वाद, सार्थक परसेंटेज और अनुपातिक परसेंटेज आदि।

मैथ्स (Maths) में इंटेलिजेंट कैसे बने

Percentage Kaise Nikale ? परसेंटेज निकालने का तरीका

हमेशा एग्जाम के रिजल्ट को उदाहरण के तौर पर लेकर आपको परसेंटेज निकालना सिखाएंगे।

Method 1 – नंबर से परसेंटेज निकालने के लिए

इस कंडीशन मे हमारे पास नंबर मौजूद रहता है और हमें परसेंटेज निकालना होता है।

परसेंटेज निकालने का फार्मूला Scored Marks × 100 ÷ Total Marks

प्राप्त अंक को 100 नंबर से गुणा कर दे और जो भी रिजल्ट आता है उसको कुल अंक से डिवाइड (भाग) कर दे।

उदाहरण के तौर पर किसी बच्चे को एग्जाम में कुल 600 में से 420 अंक आए हैं, और हमें यह निकालना है की उस बच्चे की कितनी परसेंटेज आई है। तो आईए जानते हैं।

  • छात्र को 600 में कुल 420 नंबर प्राप्त हुए है ।
  • अब 420 को 100 से गुणा करेंगे तो 42000 रिजल्ट आएगा।
  • फिर इस रिजल्ट 42000 को कुल मार्क्स 600 से भाग कर देना है। जिसका रिजल्ट 80 आएगा।
  • इसका मतलब अगर छात्र  600 में से 420 मार्क्स लाता है तो उसकी 70% आयी है

Method 2- परसेंटेज से नंबर निकलने के लिए

ऐसी स्तिथि में आपको परसेंटेज और कुल मार्क्स पहले से पता होता है परन्तु आपको ये निकालना है की स्कोर मार्क्स कितना है।

परसेंटेज से नंबर निकलने का फार्मूला (Total Marks ÷ 100 × percentage)

कुल अंक (मार्क्स) को 100 से भाग देना है और जो रिजल्ट आयेगा उसे प्रतिशत से गुणा कर देना है।

उदहारण के तौर पर किसी बच्चे की एग्जाम मे 75% पर्सेंटेज आयी है  और सभी परीक्षाओं के कुल अंक 600 हैं, तो बच्चे को कितने अंक प्राप्त हुए हैं, आईये जानते है।

  • आपको 600 को 100 से भाग करना है जिसका रिजल्ट 6 आएगा।
  • फिर आपको प्राप्त 75% को 6 से गुणा कर देना है जिसका रिजल्ट 450 आएगा
  • इसका मतलब बच्चे को अगर 600 मार्क्स के पेपर में 75% आते है तो उसके 450 मार्क्स आए है।

इसी तरहां यदि आपको पहले से अपने परसेंटेज और अपने कितने अंक प्राप्त किए हैं यह पता है। लेकिन आपको यह नहीं पता है कि पेपर कुल कितने अंक का था। तो यह पता करने के लिए कुछ अलग ढंग से गणना करने की जरुरत है। इसके लिए आपको नीचे दिया गया फॉर्मूला इस्तेमाल करना है।

(Scored Marks × 100 ÷ percentage)

प्राप्त अंको को 100 नंबर से गुणा कर देना है जो भी रिजल्ट आता है उसे प्राप्त परसेंटेज से भाग कर देनी है। जो भी रिजल्ट आएगा वह कुल अंको (Total Marks) होंगे।

उदहारण के तौर पर मान लेते हैं कि आपने परीक्षा में 450 अंक प्राप्त किए हैं और आपको यह भी मालूम है की आपके 75% आये है। लेकिन आपको यह पता करना है की पेपर कुल कितने अंक का था। तो आईए जानते हैं यह कैसे पता करें।

  • आपको 450 को 100 से गुणा कर देना है। जिसका रिजल्ट 45,000 आएगा।
  • अब आपको परसेंटेज पहले से पता है की 75% है। इसलिए आपको 45,000 को 75 से भाग कर देना है। इसका रिजल्ट 600 आएगा।
  • इसका मतलब अपने एग्जाम में 450 मार्क्स और 75% हासिल किये है तो आपका पेपर कुल 600 नंबर का है।

Calculator Se Percentage Kaise Nikale ?

कैलकुलेटर से प्रतिशत कैसे निकाले: मोबाइल फ़ोन के परसेंटेज कैलकुलेट करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाईल फोन में केलकुलेटर को Open करिए। इसके बाद आपको वो संख्या लिखना है, याद रहे परिस्थिति हमेशा वही तीन मैथड के उदाहरण अनुसार होगी।

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कैलकुल्टर मे आपको 300 का 20% निकालना है तो सबसे पहले हम कैलकुल्टर मे 3000 टाइप करेंगे इसके बाद हम प्रतिशत (%) के निशान पर क्लिक करेंगे और जितना परसेंटेज हमे निकालना है वो लिखना है तो यहां हम लिखेंगे 20 इसके बाद बराबर (=) के निशान पर क्लिक कर देंगे तो (3000 % 20 = 600) आयेगा।

CA (Chartered Accountant) कैसे बने 

परसेंटेज क्या होता है?

Percentage को हिंदी में प्रतिशत कहते हैं। इसको % के चिन्ह से व्यक्त करते हैं। परसेंटेज को शॉर्ट फॉर्म में “pct” कहते है। गणित में परसेंटेज का आशय एक संख्या या ऐसे अनुपात से है जिसको 100 के अंश के रूप में व्यक्त किया जाता है। अर्थात इसमें अंक कोई भी हो लेकिन उसका मूल्यांकन 100 के रूप में ही मानकर किया जाएगा।

हमें हमारे जीवन में परसेंटेज का उपयोग बहुत जगह देखने को मिलता है जैसे कि आपसे परीक्षा का रिजल्ट परसेंटेज में ही मालूम किया जाता है कि आपकी कितनी परसेंटेज आई है।,शॉपिंग में डिस्काउंट ऑफर को भी परसेंटेज में ही दिखाया जाता है, ऑनलाइन शॉपिंग में कैशबैक को भी परसेंटेज में ही दिया होता है, बैंक से किसी भी तरह का लोन लेने पर ब्याज परसेंटेज के हिसाब से ही लिया जाता है आदि

Free Percentage Calculator Tool








Frequently Asked Questions

Discount परसेंटेज कैसे निकालते हैं ?

मान लीजिए आप शॉपिंग करने गए है जहां आपको हर प्रोडेक्ट के टोटल प्राइस पर 40% ऑफ मिलेगा और प्रोडक्ट का प्राइस है 4000 तो आपको कितना रुपए का डिस्काउंट मिलेगा ये निकालने के लिए प्रोडक्ट की Price को पर्सेंटेज से गुणा कर दो और 100 से डिवाइड कर दो (4000 × 40 ÷ 100 = ₹1600) यानी की आपको प्रोडक्ट 2400 का पड़ेगा

Percentage Kaise Nikalte hai ?

प्रतिशत निकालने के लिए मूल्य को कुल मूल्य से भाग करके  परिणाम को 100 से गुणा करके निकाल सकते है। प्रतिशत की गणना करने के लिए (मान/कुल मूल्य)×100% सूत्र का उपयोग किया जाता है।

प्रतिशत की ज़रूरत क्यों होती है ?

Values के बीच के Difference और उनके बीच के Comparison को निकालने के लिए पर्सेंटेज काम मे आता है।

पर्सेंटेज को दर्शाने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है ?

पर्सेंटेज को दर्शाने के लिए ‘%’ चिन्ह का उपयोग किया जाता है।

200 रूपये के एक चॉकलेट की कीमत में 25% की वृद्धि होती है तो चॉकलेट की नयी कीमत क्या होगी?

चॉकलेट की कीमत= 200, चॉकलेट की कीमत में वृद्धि = 25% तो चॉकलेट की नयी कीमत होगी पुरानी कीमत + बढ़ी हुई कीमत ( 200×25/100) = 200+50  250 रूपए।

1 मिलियन कितना होता हैं

Leave a Comment