अटल भूजल योजना क्या है



भारत के विभिन्न क्षेत्रो में जल का स्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण देश के कई भागों में जल संकट बना हुआ है, लोगो को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है | जलस्तर के निरंतर गिरने से देश के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता को बढ़ादिया है |

जल की इस समस्या से निपटनें केलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 95वें जन्म दिवसके अवसर पर दिल्ली में अटल भूजल योजना की शुरुआत की। इस योजनाके माध्यम से भूजल का प्रबंधन किया जाएगा और देश के हर घर तक पीने के स्वच्छ पानी को पहुंचाने की योजना पर कार्य किया जायेगा | अटल भूजल योजना क्या है, इसका महत्व और लाभ के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे रहे है |

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) क्या है

भारतीय संविधान के अनुसार (As Per Indian Constitution)

भारतीय संविधान के अंतर्गतजल से सम्बंधित मामलों को राज्य सूची में रखा गया है। इसका अर्थ यह है कि इस विषय पर राज्य विधानमंडल कानून बना सकते हैं।सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न उच्च न्यायालयों ने जल को प्राप्त करने के मूलभूत अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार के अंग के रूप मे उल्लेखित किया है।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना (PMMSY)

अटल भूजल योजना का क्या मतलब है 

देश में निरंतर घटते जा रहे भूजल (ग्राउंड वॉटर) की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने अटल भूजल योजना (Atal Bhu jal Yojana) का शुभारम्भ किया है| अटल भूजल योजना का मुख्य उद्देश्य भूजल की मात्रा को बढ़ाना और किसानों को खेती करने के लिए पर्याप्त मात्रा में जल भंडारन करना है | इस योजना का क्रियान्वयन जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय (Ministry of Water Resources, River Development & Ganga Rejuvenation) द्वारा किया जा रहा है।अटल भूजल योजना को केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की ओर से लागू किया गया है | इस योजना के अंतर्गत देश के ऐसे क्षेत्रो पर फोकस किया गया है, जहाँ जल की समस्या से लोगो का बहुत ही बुरा हाल है |

अटल भू जल योजना के लिए 6000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, इसमें से 3000 करोड़ रुपये विश्व बैंक और 3000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी | इस योजना पर पांच वर्षों में 6000 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे | पांच वर्ष की अवधि के लिए इस योजना को सात राज्यों गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चिन्हित क्षेत्रों में लागू किया जाएगा |

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) क्या है

नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट (Report Released By NITI Aayog)

नीति आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट में स्पष्ट किया है, कि निरंतरघटते जलस्तर सेवर्ष 2030 तक देश में सबसे बड़े संकट के रूप में उभरेगा | केंद्रीय भूजल बोर्ड तथा राज्य भूजल विभागों के आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल मूल्यांकित 6584 इकाई (ब्लाक/मंडल) में से 1034 इकाइयों को अत्यधिक दोहन की गई इकाइयों की श्रेणी में रखा गया है | इस प्रकार की स्थिति को ‘डार्क जोन’ (पानी के संकट की स्थिति) कहा जाता है|

बैंकिंग सखी योजना क्या है

अटल भूजल योजना का उद्देश्य (Purpose Of Atal Bhu jal Yojana)

अटल भूजल योजना Atal Bhu jal Yojana (ABHY) केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसका उद्देश्य सात राज्यों में चिन्हितअति-शोषित और भूजल की कमी वाले क्षेत्रों में सामुदायिक भागीदारी के साथ स्थायी भूजल प्रबंधन है। इसे विश्व बैंक की मदद से जल संसाधन मंत्रालय द्वारा लागू किया गया है।इस योजना के अंतर्गतराज्‍यों में स्‍थायी भूजल प्रबंधन के लिए संस्‍थागत प्रबंधनों को मजबूत बनाया जाएगा | अटल भूजल योजना के तहत वर्ष2024 तक हर घर में पीने का पानी पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है | अटल भूजल योजना (Atal Bhu jal Yojana) का उद्देश्य देश के चयनितक्षेत्रों में भूजल प्रबंधन में सुधार करनाहै | इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप जल संसाधन मंत्रालय की वेबसाइट mowr.gov.in पर जा सकते हैं|

यदि हम भूजल दोहन के कारणों की बात करें, तो मुख्य रूप से खेती और घरेलू इस्तेमाल में अनावश्यक इस्तेमाल होने वाला पानी शामिल है। इसके अतिरिक्त जनसँख्या वृद्धि, जलवायु परिवर्तन और पानी संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी अत्यधिक भूजल के दोहन के लिए ज़िम्मेदार है। इन्हीं सब मुश्किलों से निकलनेंकी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम अटल भूजल योजना है। इस योजना के अंतर्गतन सिर्फ भूजल के दोहन को कम करने का प्रयास किया जायेगा,बल्कि भूजल की मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी।

पीएम स्वनिधि योजना क्या है

भूजल की समस्या से किसे मिलेगा लाभ (Who Will Benefit From The Problem Of Ground Water)

भारत सरकार ने भूजल की समस्या से निपटने के लिए विश्व बैंक की सहायतासे इसे भारत के छह राज्यों  में लागू करने की शुरुवात कर दी है | जिसमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं | यह ऐसे क्षेत्र है, जहाँ भूमिगत जल की समस्या बढ़ती जा रही है | केंद्र सरकार की योजना से इन राज्यों के 8350 गांवों को लाभ मिलेगा ,सरकार द्वारा जल सुधार हेतु जागरूकता अभियान भी चलाये जाएंगे |

भारत में भूजल एक बहुत ही बड़ी समस्या है, और स्थितियों को देखते हुए भारत सरकार का यह एक सरहानीय कदम है | आशा है हमारी यह पोस्ट आपके  लिए मददगार होगी, यदि आप का योजना से संबंधित कोई प्रश्न या सुझाव है, तो आप कमेंट बाक्स के माध्यम से हमें  बता सकते है |

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है

यहाँ पर अटल भूजल योजना के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गई है | यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

किसान रथ योजना क्या है