Blood Sugar Diet in Hindi



दुनिया में  बहुत  से लोग ऐसे होते है जो अनियमित खान-पान और ज्यादा मीठा खाने की आदत से  ब्लड शुगर का सामना कर रहें है | वहीं, ब्लड शुगर से ग्रसित मरीज कभी भी अच्छे से कुछ खा पी नहीं सकता है क्योंकि इधर-उधर की चीजें  खाने से उन्हें काफी परेशानी हो जाती है | इसलिए अब आप भी जान लीजिये कि, ब्लड शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए | उन्हें शुगर की बीमारी में क्या Diet चाहिए और क्या नहीं इसका खास ध्यान रखना जरूरी होता है |

इसे भी पढ़े: डिप्रेशन (Depression) क्या होता है

Blood Sugar Diet

1-सुबह नाश्ते क्या खाएं 

कहा जाता है कि, सुबह नाश्ता करने के बाद अगर आप दिन का खाना छोड़ भी दें तो हमारे शरीर पर इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन यदि आपने सुबह का नाश्ता नहीं किया तो दिन में खाया खाना भी  आपको हानि पहुंचा सकता है क्योंकि, नाश्ता न करने से सेहत पर कई हानिकारक प्रभाव  पड़ने शुरू हो जाते है | इसलिए यदि आपको  ब्लड शुगर से दूरी बनाकर रखना है तो आप सुबह के नाश्ते में  प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों को शामिल कर लें |

2- दालों का करें सेवन

बहुत से लोग ऐसे होते जो दाल खाना कम पसंद करते हैं लेकिन अब ऐसा बिलकुल भी न करें क्योंकि, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए दालें एक बेहतर विकल्प होती  हैं जिसमें  भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी पाया जाता है |

ये भी पढ़े: प्लाज्मा चिकित्सा क्या है |

3- सब्जियों और फलों का उपयोग

यदि आप ब्लड शुगर से ग्रसित नहीं होना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में आसानी से पचने वाली सब्जियों और फलों को जरूर  शामिल कर लें क्योंकि यह  ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में सहायक होते  है | इसके साथ ही साबुत अनाज, नट्स और बीज का सेवन भी ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद हो सकता है |

4- इन सब्जियों का सेवन करें 

जो लोग ब्लड शुगर का सामना कर रहें हैं वो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए पपीता, हरी पत्तेदार सब्जियां, तरबूज, टमाटर, कद्दू  का सेवन कर सकते हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित्त हो सकता है |

ये भी पढ़े: FELUDA Test क्या है

5-सॉफ्ट ड्रिंक पीने से बचे 

जिन लोगो के ब्लड शुगर की समस्या है वो लोग सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन  से बचे क्योंकि इससे ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ सकता है |  सोडा और मीठे ड्रिंक में स्‍वीटनर और प्रिजरवेटिव पाए जाते है जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं |

6-चीनी के प्रयोग से दूर रहे

ब्लड शुगर  से ग्रसित लोगों को चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए | इससे ब्लड शुगर का लेवल काफी तेजी से बढ़ सकता है | इसके अलावा आप इस समस्या से बचने के लिए  रिफाइंड  का भी इस्तेमाल कम करें |

ये भी पढ़े: आयुष 64 क्या है

यहाँ पर आपको ब्लड शुगर की डाइट की जानकारी विस्तार से उपलब्ध कराई गई है | यदि आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप www.hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | इसके साथ ही यदि आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

इसे भी पढ़े: आयुष्मान भारत योजना क्या है