हार्मोनल और गट हेल्थ को अच्छा बनाने के 10 खास उपाय



दोस्तों हार्मोन हमारे स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी हैं, क्योंकि इसके असंतुलन होने पर शरीर का विकास धीमा हो जाता है, मेटाबॉलिज्म कमजोर होने लगता है, यौन गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ता है, जिससे प्रजनन क्षमता कमजोर होती है और मूड स्विग्स या तनाव बढ़ने जैसी समस्याएं भी (Hormonal Imbalance Symptoms) बढ़ने लगती हैं। अगर आप हार्मोन और गट की समस्या से परेशान हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला हैं। क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में हार्मोन और गट को हेल्दी बनाने के लिए कुछ अहम जानकारी देने जा रहें हैं। हार्मोनल और गट हेल्थ को बेहतर बनाने से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

हार्मोन्स को बैलेंस करने की बेहतरीन टिप्स

Lifestyle Changes To Improve Hormonal Health

जैसा की हम सभी जानते हैं की किसी भी बीमारी की शुरुआत हमारे गट यानी की पेट से होती है। अगर गट का स्वास्थ्य सही न हो, तो हमें विभिन्न प्रकार की बिमारी शुरू हो जाती हैं। यानी हम जो खाना खा रहे हैं अगर वह सही तरीके से न पच पाए तो हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। हार्मोन के असंतुलन होने के साथ ही बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। न्यूट्रिशनिस्ट, गट हेल्थ और हार्मोन कोच मनप्रीत कालरा का कहना है कि हार्मोन और गट को हेल्दी बनाने के लिए रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में कुछ बेसिक बदलाव करने की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं हमें इसके लिए क्या उपाए करना चाहिए।

हार्मोनल और गट हेल्थ को बेहतर बनाएंगे ये 10 उपाय

रोजाना 5 मिनट तक ऑयल पुलिंग करें

सुबह उठने के बाद ऑयल पुलिंग करने से शरीर में डिटॉक्स पदार्थ को कम करने में मदद कर सकता है, जो हार्मोनल संतुलन को बढ़ावा दे सकता है और ओरल हेल्थ में भी सुधार कर सकता है।

सूर्योदय से पहले उठें

गट हेल्थ को बेहतर बनाना हैं, तो रोजाना सूरज के निकलने से पहले उठें। क्योकि सूरज के पहले उठने से शरीर को एक प्राकृतिक एनर्जी मिलती है।साथ ही सुबह जल्दी उठने से शरीर और दिमाग पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।

एक स्वस्थ आहार भोजन योजना बनाएं

सुबह उठने के बाद दूध वाली चाय पीने से बचे।

सुबह उठने के तुरंत बाद चाय या कॉफी का सेवन करने की वजह से पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह हार्मोन को भी असंतुलित कर देता है। एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह खाली पेट मलासन में पानी पीने से मल नरम हो जाता है और मल त्याग ने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

प्रोटीन युक्त नाश्ता करें

प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने में मदद मिल सकती है, जो संतुलित हार्मोन को बढ़ावा देता है। साथ ही हाई प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट का सेवन करने से शरीर को पूरा दिन काम करने और फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है।

बार-बार छोटे-छोटे भोजन करें।

दिन में कई बार छोटे-छोटे भोजन करने चाहिए। इससे ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने और ब्लड शुगर के कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल असंतुलन को रोकने में मदद मिल सकती है।

रोजाना विटामिन डी लें ।

जी हाँ दोस्तों रोजाना 5000 मिलीग्राम विटामिन डी का सेवन करने से शरीर को कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने में मदद मिलती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

इंटरमिटेट फास्टिंग क्या है

ग्रीन टी का सेवन करें

अपनी हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले ग्रीन टी में 1 चुटकी दालचीनी मिलाकर पिएं। क्योकि दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं,  जो तनाव को कम करते हैं।

रात के भोजन के बाद 10 मिनट टहलें

ये बहुत जरूरी हैं ,क्योकि खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलने से भोजन को पचाना आसान हो जाता है। साथ ही खाने के बाद चलने से खाना सही तरीके से पेट में चला जाता है और सही तरीके से पचता है।

सोने से पहले नहाएं

दोस्तों रोजाना रात को सोने से पहले गर्म पानी से नहाने से शरीर का तनाव कम होता है। जिससे नींद बेहतर आती है और हार्मोन से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम होता है। इसलिए रात को रोजाना नहाना चाहिए।

 योग निद्रा करें

योग निद्रा, ध्यान का एक रूप है, जो तनाव को कम कर सकता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है, जिससे हार्मोन को संतुलित करने में मदद मिलती है।

मेटाबोलिज्म क्या होता है

 सोने से पहले कैमोमाइल चाय पिएं

रात को जब भी आप सोये तो कैमोमाइल चाय  पीएं। क्योकि इसमें शांत करने वाले गुण होते हैं, जो नींद की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं और तनाव को कम कर सकते हैं, जिससे हार्मोनल स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

FAQ’s
हार्मोन सही करने के लिए क्या करना चाहिए?

इसके लिए आप योग, व्यायाम और कार्डियो जैसी फिजिकल एक्टिविटीज कर सकते हैं।

हार्मोन कम होने पर क्या खाना चाहिए ?

ड्राई फ्रूट्स ड्राई फ्रूट्स भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। …
लहसुन लहसुन की तासीर बेहद गर्म होती है। …
आड़ू शरीर में हार्मोन का स्तर कम होने पर आप आड़ू का सेवन भी कर सकते हैं। …
जामुन …
टोफू …
सोयाबीन

रोजाना सूर्योदय से पहले उठने से क्या फायदा हैं ?

रोजाना सूरज के निकलने से पहले उठने से शरीर को एक प्राकृतिक एनर्जी मिलती है। सुबह जल्दी उठने से शरीर और दिमाग पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।

हार्मोन की कमी से क्या दिक्कत होती है?

हार्मोन्स में गड़बड़ी होने पर मूड स्विंग, नींद के पैटर्न में बदलाव (इंसोमेलिया), याद्दाश्त से जुड़ी दिक्कत, हर वक्त थकावट महसूस होना, सिरदर्द या डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा मांसपेशियों से जुड़ी दिक्कत भी हार्मोन्स में गड़बड़ी का संकेत हो सकती हैं।

हार्मोन कहाँ से निकलता है?  

मस्तिष्क में पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा बनाया जाता है। FSH उत्पादन का नियंत्रण एक जटिल प्रणाली है जिसमें हार्मोन शामिल होते हैं जो मस्तिष्क में पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा उत्पादित होते हैं।

काढ़ा (Brew) कैसे बनता है

Leave a Comment