अगर आपका यूट्यूब पर चैनल है और आप सोच रहे हैं कि 1000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं या आपके 1000 या उससे ज्यादा व्यूज हो चुके है। और आप जानना चाहते हैं कि आखिर यूट्यूब से किस तरह से पैसा कमाया जा सकता है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से YouTube में 1000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं? से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे साथ ही आपको बताएंगे कि आप गूगल ऐडसेंस अकाउंट कैसे बना सकते हैं और यूट्यूब से पैसे कब मिलते हैं आदि से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि यूट्यूब में 1000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं?
एनीमेशन क्या है? 2025 में एनीमेशन सिर्फ कार्टून नहीं, जानिए इसके अनगिनत उपयोग
यूट्यूब में 1000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं?
यूट्यूब सिर्फ आपको व्यूज के आधार पर पैसे नहीं देता है। यूट्यूब पर आपको 1000 व्यूज के कितने पैसे मिलेंगे यह बहुत सी बातों पर निर्भर करता है। जैसे कि –
- किस भाषा में आपका वीडियो बना हुआ है।
- किस देश के आपके व्यूवर्स है।
- आपके वीडियो की Niche क्या है?
- आपकी वीडियो का कंटेंट कितना बड़ा है?
- आपके वीडियो का टॉपिक क्या है?
- कितने ऐड आपके वीडियो पर आ रहे हैं?
- क्या आपकी वीडियो यूट्यूब की किसी दिशा निर्देश का उल्लंघन कर रही हैं?
यूट्यूब की वास्तविक कमाई वीडियो पर व्यूज, विज्ञापन, कंटेंट टाइप, रेट और वीडियो की परफॉर्मेंस पर निर्भर करती है। नीचे अमेरिकी डॉलर और भारतीय रुपए में कमाई की तालिका नीचे दी गई है। किस Niche में यूट्यूब 1000 व्यूज पर कितने पैसे देता है। इसकी जानकारी आप नीचे सूची में देख सकते हैं।
Video Niche | कमाई (USD) | कमाई (INR) | प्रमुख फायदे |
Tech Reviews | 1.00 – 5.00 डॉलर | 75.00 – 375.00 रुपए | टेक गजेट्स, रिव्यू वीडियो, अनबोक्स न्यू प्रोडक्ट |
Food & Cooking | 0.60 – 3.50 डॉलर | 45.00 – 262.50 रुपए | फूड रेसिपीज, वर्ल्डवाइड दर्शक |
Blogging | 0.30 – 2.00 डॉलर | 22.50 – 150.00 रुपए | बड़े दर्शक, रोजाना व्लॉग |
Beauty & Fashion | 0.80 – 3.50 डॉलर | 60.00 – 262.50 रुपए | फैशन टिप्स, मेकअप ट्यूटोरियल्स |
Education | 0.50 – 3.00 डॉलर | 37.50 – 225.00 रुपए | शैक्षिक सामग्री, अधिक रेवेन्यू |
Travel | 0.40 – 2.50 डॉलर | 30.00 – 187.50 रुपए | ट्रेवल व्लॉग्स, ग्लोबल दर्शक |
Health & Fitness | 0.70 – 4.00 डॉलर | 52.50 – 300.00 रुपए | फिटनेस टिप्स, हेल्थ गाइड |
Comedy/Skits | 0.40 – 2.50 डॉलर | 30.00 – 187.50 रुपए | कॉमेडी स्किट्स, वायरल वीडियो |
Gaming | 0.50 – 4.00 डॉलर | 37.50 – 300.00 रुपए | गेमप्ले, लाइव स्ट्रीम |
एनीमेशन क्या है? 2025 में एनीमेशन सिर्फ कार्टून नहीं, जानिए इसके अनगिनत उपयोग
CPC क्या है?
CPC का फुल फॉर्म कॉस्ट पर क्लिक है। यूट्यूब की वीडियो पर दिखाए जाने वाले एड्स पर जितने लोगों द्वारा क्लिक किया जाता है उसे ही CPC कहते हैं। सीपीसी की कीमत $0.01 (डॉलर) से लेकर $0.501 के करीब हो सकती है। इसलिए माना जाता है कि अलग-अलग यूट्यूब की अलग-अलग सीपीसी होती है। इसलिए युटुब चैनल से आने वाला पैसा आपके चैनल की Niche पर निर्भर करता है।
यूट्यूब से पैसे मिलने कब शुरू होते हैं?
YouTube चैनल मोनेटाइज होने के बाद आपको यूट्यूब पर पैसे मिलना शुरू हो जाते हैं अपने चैनल को मोनेटाइज करवाने के लिए पिछले वर्ष के दौरान 1000 सब्सक्राइबर और 4000 वॉच घंटे या पिछले 90 दिनों के भीतर 10 मिलियन वैलिड पब्लिक शॉर्टस व्यूज के साथ 1000 सब्सक्राइबर तक पहुंच जाते हैं तो आप मोनेटाइज के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिसके लिए आपको यूट्यूब से कमाई करने के लिए YouTube Partner Program में शामिल होना होगा और चैनल को मोनेटाइज करना है। साथ ही आपको यूट्यूब की मोनेटाइजेशन नीतियों का पालन करने और उस देश या क्षेत्र में रहने के लिए सहमत होना होगा जहां यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम उपलब्ध हैं।
अगर आप इन सभी जरूर को पूरा कर लेते हैं तो आप यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपके आवेदन की यूट्यूब समीक्षा करेगा और आपको बताएगा कि आप आवेदन के लिए मंजूर हुए हैं या नहीं। अगर आपका आवेदन मंजूर हो जाता है तो आप अपने वीडियो को मोनेटाइज करना शुरू कर सकते हैं इसके बाद आप अपने प्रत्येक वीडियो के लिए विज्ञापन सक्षम करें के विकल्प को चालू करना होगा। इसके बाद आपको पैसे मिलना शुरू हो जाएंगे।
CPM और RPM क्या है?
CPM (कॉस्ट पर माइल) यह मापता है कि 1000 व्यूज के लिए विज्ञापनदाता कितना भुगतान करते हैं। वहीं RPM (रेवेन्यू पर माइल) निर्माता की वास्तविक कमाई को दर्शाता है। RPM के अंतर्गत में बरशिप, विज्ञापन और अन्य स्रोतों से होने वाले लाभ शामिल होते हैं। जिससे कुल आय की सटीक जानकारी प्राप्त होती है।
Ads Dekhkar Paise Kaise Kamaye
यूट्यूब कमाई को प्रभावित करने वाले कारक
भारत में युटयुबर्स की कमाई बहुत भिन्न हो सकती है। नीचे मुख्य कारक दिए गए हैं जो यूट्यूब पर आपकी कमाई को प्रभावित करते हैं।
- कंटेंट का प्रकार (Niche/Content Type) – मनोरंजन या ब्लॉगिंग चैनल की तुलना में बिजनेस, फाइनेंस या टेक जैसे विशेष वाले चैनलों का CPM अधिक होता है।
- CPM (कॉस्ट पर माइल) – 1000 व्यूज के लिए विज्ञापनदाता जितना भुगतान करते हैं। अधिक CPM का मतलब अधिक कमाई है।
- एंगेजमेंट (Engagement) – अगर आपके दर्शन आपकी वीडियो के साथ अधिक एंगेज करते है जैसे कि लाइक, शेयर और कमेंट्स। तो आपकी वीडियो को यूट्यूब और प्रमोट करता है। जिससे आपके अधिक व्यूज होने पर और अधिक कमाई होती है।
- विज्ञापन फॉर्मेट (Ads Formats) – आपकी वीडियो पर दिखाई देने वाले विज्ञापनों का प्रकार जैसे स्कीप करने योग्य, नॉन स्कीप करने योग्य और बैनर विज्ञापन भी आपकी कमाई को प्रभावित कर सकते हैं।
- दर्शकों का लोकेशन (Audience Location) – अगर मुख्य रूप से आपके दर्शन अमेरिका या यूके जैसे देशों से है तो आपको यूट्यूब से और अधिक कमाई होगी। क्योंकि इन देशों में CPM की दर अधिक होती है।
Rooter App se Paise Kaise Kamaye
गूगल ऐडसेंस अकाउंट कैसे बनाएं?
अगर आप यूट्यूब से पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको यूट्यूब चैनल पर ऐडसेंस के लिए अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए आपको किसी प्रकार की विशेष प्रयास की आवश्यकता नहीं है आप आसानी से अकाउंट बना सकते हैं।
- गूगल ऐडसेंस अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको गूगल को ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको गूगल पर AdSense टाइप कर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको अपनी ईमेल आईडी की मदद से अपना ऐडसेंस अकाउंट बनाना होगा।
- अकाउंट बनाने के बाद आपको ऐडसेंस को अपने चैनल के साथ जोड़ने का ऑप्शन मिलेगा जिससे आपको सेटअप करना होगा।
- इस तरह आप आसानी से अपने चैनल का एसेंस बना पाएंगे और यूट्यूब के जरिए कमाई कर सकेंगे।
यूट्यूब के पैसे कब अकाउंट में आते है?
आपके वीडियो पर आने वाले Ads पर जितने ज्यादा लोग क्लिक करेंगे आपको यूट्यूब से उतनी ही ज्यादा कमाई होगी। जब आपके अकाउंट में लगभग $10 बन जाएंगे। तब आपको यूट्यूब की ओर से अपने चैनल को वेरीफाई करने के लिए एक आईडी प्रूफ दिया जाएगा। जिसे वेरीफाई करने के बाद आपके द्वारा ऐडसेंस गूगल को दिए गए पते पर एक खास तरह का पिन भेजेगा। इस पिन को अपने अकाउंट में डालने पर आपका गूगल ऐडसेंस वेरीफाई हो जाएगा। इसके बाद $100 पूरे होने के बाद आप अपनी युटुब की पहली कमाई को प्राप्त कर सकेंगे। और अपने अकाउंट से पैसे निकाल सकेंगे। हालांकि आपको अपने बैंक अकाउंट से ऐडसेंस को लिंक करना होगा। इसके बाद आप ऐसा करने पर हर महीने यूट्यूब के द्वारा पैसे कमा सकेंगे।
Free में YouTube पर Subscriber बढ़ाने का तरीका
FAQs
Ans – YouTube पर 1000 व्यूज पर लगभग 1-5 डॉलर और भारतीय रुपए में कहे तो 75 रुपए मिलते हैं।
Ans – चैनल मोनेटाइज होने के बाद यूट्यूब पर पैसा मिलना शुरू हो जाता है। जिसके लिए आपको 1000 सब्सक्राइबर एक साल में 4000 घंटे वास टाइम पूरा करना होगा।
Ans – दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट है जिनके 308 मिलियन सब्सक्राइबर है।