धूल मिट्टी और प्रदूषण के संपर्क में आने से त्वचा पर व्हाइटहेड्स की समस्या हो सकती है। क्योंकि धूल मिट्टी के बारीक कण त्वचा पर जमने लगते हैं जिससे व्हाइटहेड्स किसी समस्या बनने लगती है। अगर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो यह त्वचा पर निखार भी कम कर सकते हैं। जब त्वचा पर अतिरिक्त तेल या मृत कोशिकाओं के कारण रोम छिंदों तक ताजी हवा नहीं पहुंच पाती है। तब व्हाइटहेड्स की समस्या शुरू हो जाती है। चेहरे से व्हाइटहेड्स हटाने के लिए आज हम आपको घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल आपकी स्किन की गहराई से सफाई करेंगे बल्कि आपके चेहरे पर निखार भी देंगे।
अगर आप जानना चाहते हैं कि चेहरे से व्हाइटहेड्स हटाने के लिए क्या करें? तो इसके लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Whiteheads से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं जैसे व्हाइटहेड्स होने के कारण, इसके लक्षण और हटाने के उपाय आदि।
व्हाइटहेड्स क्या है?
जब बैक्टीरिया, सीबम और मृत त्वचा के कारण त्वचा के रोमछिद्र अवरुद्ध हो जाते हैं। तब व्हाइटहेड्स की समस्या उत्पन्न हो जाती है। व्हाइटहेड्स स्किन और चेहरे के नेचुरल ऑयल्स से छिद्र (Pores) के बन्द हो जाने से होता है। स्किन के नेचुरल ग्लो का नुकसान करके व्हाइटहेड्स स्किन को खुरदरा एवं चमकहीन बना देते हैं। व्हाइटहेड्स स्किन के लिए अच्छे नहीं होते हैं। जिससे बचने के लिए आपको अपनी स्क्रीन की देखभाल करना जरूरी है। इसके लिए आप घरेलू उपचार का उपयोग कर व्हाइटहेड्स को हटा सकते हैं।
वाइटहेड्स के कारण
व्हाइटहेड्स होने का कारण पित्त दोष है। शरीर में रोग वात, पित्त और कफ दोषों के असंतुलन के कारण होता है। ओपन छिद्र के मार्ग को प्रकूपित दोष अवरुद्ध करने का काम करता है। व्हाइटहेड्स आपकी त्वचा पर चिपके हुए छोटे-छोटे उभारों की तरह दिखते हैं। यह दिखने में सफेद या पीले रंग के होते हैं। लगभग हर किसी को व्हाइटहेड्स उनके जीवन के किसी न किसी समय प्रभावित करते हैं। व्हाइटहेड्स बहुत आम स्किन प्रॉब्लम है जिसमें डेड स्किन और चेहरे के नेचुरल ऑयल के कारण स्किन छिंद्र बंद होने लगते हैं। इससे स्किन को ताजा हवा नहीं मिल पाती है।
वैक्सिंग करने के बाद बिलकुल न करें ये काम
व्हाइटहेड्स किसे प्रभावित करते हैं?
आम तौर पर व्हाइटहेड्स किशोर और युवा वयस्कों को प्रभावित करते हैं। जो हार्मोनल परिवर्तन से गुजर रहे होते है। हालांकि कुछ वयस्कों को 20 से 30 वर्ष की उम्र और उसके बाद भी व्हाइटहेड्स होते रहते हैं। कई लोगों को पहली बार व्हाइटहेड्स वयस्क होने पर भी होते हैं।
व्हाइटहेड्स के लक्षण
मुंहासे, व्हाइटहेड्स का ही एक प्रकार है। मुंहासे/व्हाइटहेड्स निम्नलिखितप्रकार के होते है।
- सामान्य मुंहासे
- गांठ वाले मुंहासे
- ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स वाले मुंहासे
- बड़े मुंहासे
सामान्य मुंहासे – सामान्य मुंहासे सबसे आसानी से ठीक होने वाले मुंहासे होते हैं। ये मुंहासे सफेद परत के साथ गुलाबी और हल्की लालिमा लिए होते हैं। जो पस और तेल से भरे होते हैं।
गांठ वाले मुंहासे – गांठ वाले मुंहासे त्वचा के अंदर होते हैं जो चेहरे के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। ये मुंहासे लाल, सफेद ब्लड सेल्स, बैक्टीरिया और तेल से भरे होते हैं। ये दिखने में बड़े और दर्दनाक होते हैं। इन्हें ठीक होने में महीना लग जाता है।
व्हाइटहेड्स वाले मुंहासे – व्हाइटहेड्स स्किन के अंदर तब बनते हैं जब सीबम या डेड स्किन सेल्स स्किन के छिद्र बंद कर देते है। व्हाइटहेड्स वाले मुंहासे स्किन के अंदर होते है।
बड़े मुंहासे – ये मुंहासे आकार में बड़े होते हैं जो बीच में पीले या सफेद होते है।
व्हाइटहेड्स होने की उम्र
व्हाइटहेड्स किस उम्र में होते हैं इसकी जानकारी नीचे दी गई है। 11 वर्ष से 25 वर्ष की आयु के बीच व्हाइटहेड्स की शुरुआत होती है।
- व्हाइटहेड्स किशोरावस्था, गर्भावस्था और मीनोपॉस के समय हार्मोन्स में बदलाव होने पर होते हैं।
- शरीर में हार्मोन्स का बदलाव होने पर व्हाइटहेड्स की समस्या उत्पन्न होती है।
- 80 से 90% लोगों को 12 से 25 वर्ष की आयु में व्हाइटहेड्स होने की संभावना होती है।
- कुछ दवाइयां जैसे बर्थ कंट्रोल और मानसिक रोगों की विशेष दवाएं भी व्हाइटहेड्स को बढ़ावा देती है।
चेहरे से व्हाइट हेड्स हटाने के लिए क्या करें?
चेहरे से व्हाइटहेड्स हटाने के लिए आप घरेलू उपचार के रूप में निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं।
टमाटर से मसाज करें
टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो त्वचा को साफ करके उसे निखारने में मदद करता है। व्हाइटहेड्स हटाने में टमाटर से मसाज करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस उपाय के लिए आपको एक आधा कटा हुआ टमाटर लेना होगा और उसे अपने चेहरे पर रगड़े। चेहरे की गहराई से सफाई करने के लिए आप इसमें थोड़ा चावल का आटा लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। टमाटर करने के बाद 5 मिनट तक इसे चेहरे पर रहने दे और सामान्य पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपको व्हाइटहेड्स से छुटकारा मिल सकेगा।
अपनाएं पैरों की डेड स्किन को हटाने के 5 घरेलू टिप्स
शहद का फेस पैक लगाए
शहद में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं में फायदा दे सकते है। वहीं नींबू में सिट्रिक एसिड, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं। जिसका इस्तेमाल करने से डेड स्किन सेल्स निकालने में मदद मिलती हैं। इस पैक को बनाने के लिए आपको एक बाउल में 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलकर फेस पैक बनाएं। और इससे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दे। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे व्हाइटहेड्स की समस्या तो खत्म होगी। साथ ही चेहरे पर निखार भी आएगा।
स्टीम लेने से मिलेगी मदद
अगर आपकी नाक या उसके ऊपर या फिर आस-पास के हिस्सों में व्हाइटहेड्स हो रहे हैं। तो इसे स्टीम या भाप से आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको स्टीमर में पानी गर्म करना होगा। और अपने मनपसंद एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं और 5 से 7 मिनट तक स्टीम ले। और बाद में तौलिया से पोंछले। सप्ताह में एक बार स्टीम जरूर ले। ऐसा करने से व्हाइटहेड्स की समस्या खत्म होगी और चेहरे पर भी निखार आएगा।
दही का उपयोग कर व्हाइटहेड्स हटाएं
दही चेहरे को कोमल और नम बनाती है। दही और ओट्स गेम मिक्सचर से व्हाइटहेड्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा पर ग्लो लाने में मदद करेगा वहीं ओट्स के बारीक कण त्वचा की गंदगी को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। इसके लिए आपको 3 चम्मच दही के साथ 1 चम्मच पिसा हुआ ओट्स मिले और इस पेस्ट से 5 से 7 मिनट चेहरे पर मसाज करें। आखिर में सादे पानी का इस्तेमाल करके चेहरे को धो लें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
महिलाओं के 16 श्रृंगार की लिस्ट
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें
मुल्तानी मिट्टी ऑयली त्वचा के लिए जादुई उपचार है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर ठंडक देने के साथ-साथ व्हाइटहेड्स हटाने में भी मदद करती है। इस नुस्खे के लिए आपको एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 4 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। और आखिर में सादे पानी से चेहरा धो लें।
आलू से व्हाइटहेड्स की समस्या का इलाज
आप आलू के फेस मास्क का उपयोग व्हाइटहेड्स को हटाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ कच्चे आलू को लेना होगा। और इनका पेस्ट बनाकर 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ देना होगा। और फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले।
चेहरे से व्हाइटहेड्स हटाने के लिए अन्य घरेलू उपाय
- जैतून का तेल और चीनी मिलाकर मिश्रण बनाएं और इस मिश्रण से 5 मिनट तक मसाज करें और सादे पानी से धो लें।
- व्हाइटहेड्स से छुटकारा दिलाने में ये नुस्खा रामबाण इलाज है।
- पीसी हुई दालचीनी और नींबू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर चमक आएगी और व्हाइटहेड्स की समस्या दूर होगी।
- बेकिंग सोडा और शहद का मिश्रण बनाकर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाए।
- आधा चम्मच बेसन लें और इसमें 1 चम्मच पानी मिलाएं। और इसे प्रभावित जगह पर लगाए। जिससे आपको जल्द ही व्हाइटहेड्स से छुटकारा मिलेगा।
ब्यूटीशियन (Beautician) कोर्स क्या है ?
व्हाइटहेड्स की समस्या के दौरान खान–पान
व्हाइटहेड्स को ठीक करने के लिए आपको अपने खान-पान में बदलाव करना होगा। व्हाइटहेड्स की समस्या के दौरान आपका खान-पान कुछ ऐसा होना चाहिए। जैसे
- ज्यादा पानी पिए, ताकि आपकी त्वचा में नमी बनी रहे।
- रोजाना कम से कम 1 से 2 लीटर पानी का सेवन करें।
- हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
- ताजे फल खाए और सूप का सेवन करें।
- ज्यादा मसालेदार और ऑयली खाने का सेवन न करें।
व्हाइटहेड्स के दौरान परहेज
- ऑयली चीजों को अपने चेहरे से दूर रखें।
- मसालेदार भोजन का सेवन न करें।
- व्हाइटहेड्स को न छुए और न दबाए।
- ज्यादा धूप से अपनी त्वचा का बचाव करें।
- दिन में दो बार कच्चा आलू घिसने से त्वचा को लाभ मिलता हैं।
- मेकअप को अच्छे से साफ करें।