मैं कहाँ हूँ: इंटरनेट की इस दुनिया में हम सभी लोग मोबाइल फोन के माध्यम से लगभग सभी कार्य जैसे- शॉपिंग, खाना ऑर्डर करना, बिल जमा करना आदि को ऑनलाइन तरीके से कर रहे हैं। लेकिन क्या आप लोगों को यह मालूम है कि अब आप मोबाइल के माध्यम से यह भी जान सकते हैं कि मैं अभी कहां पर हूं, Main Kaha Par Hoon या मैं अभी किस गांव में हूं आदि। यानी कि अब आप अपनी लोकेशन को मोबाइल के माध्यम से जान सकते हैं।

यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्यूंकि काफी बार हम ऐसी परिस्तिथि में आ जाते है कि हमें यह नहीं मालूम होता है कि हम कहां पर है। तो यदि आप कभी ऐसी परिस्थिति में आए, तो आप नीचे हमारे लेख में दी गई जानकारी का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल फ़ोन के माध्यम से यह जान सकते हैं कि मैं कहाँ पर हूँ। तो चलिए आगे बढ़ते है।
मैं कहां हूं | Main Kaha Par Hoon
पहले समय सफर करने में ही काफी दिन गुजर जाते थे। हालांकि रास्ता जानने के लिए विभिन्न तरीके अपनाए जाते थे। कुछ समय पहले तक लोग सफर मैप, डायरी, दिशा सूचक यंत्र के माध्यम से करते थे। परंतु जैसे-जैसे समय गुजर रहा है लोग डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करने लगे हैं। अब तो हर व्यक्ति के पास फोन है और फोन में विभिन्न ऐसी एप्लीकेशंस है। जिनकी मदद से हर व्यक्ति यह जान सकता है कि वह इस समय कहां पर है।
आज का जमाना फोन सैटेलाइट और संचार के विभिन्न माध्यमों का है। जिनके मदद से मिंटो में मैं अभी कहाँ पर हूँ जान सकते हैं। अपनी लोकेशन का डिजिटल माध्यम से पता करने के लिए जरूरी है कि आप जहां पर है वहां का नेट कनेक्शन अच्छा हो। यदि उस स्थान पर इंटरनेट की पहुंच है जहां पर आप हैं तो बस आप अपने फोन में गूगल मैप एंड्रॉयड एप्लिकेशन को खोलकर गूगल मैप का सिंपल इंटरफेस ओपन कर अपनी लोकेशन पता कर सकते हैं। इसके बारे में संपूर्ण जानकारी हमने आपको नीचे दी है।
Phone से अपनी लोकेशन कैसे पता करें | मैं अभी कहाँ पर हूँ कैसे जाने?
अगर आप स्मार्टफोन यूजर है। तो अपने मोबाइल की मदद से आप इस समय कहां है यह बहुत आसानी से जान सकते हैं। यह जानने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जो कि इस प्रकार है:-
- सबसे पहले तो आपको स्मार्टफोन खोलकर लोकेशन चेक करने से पहले यह जांच कर यह जांचना होगा की आपका नेट खुला हुआ है या नहीं। अगर खुला हुआ है तो अच्छी बात है और नहीं तो उसे खोल कर आगे बढ़ेंगे।
- इसके साथ ही आपको इंटरनेट खोलने के साथ-साथ अपनी लोकेशन ऑन भी करनी होगी।
- जिसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा। फोन की सेटिंग में जाने के बाद आपको सिक्योरिटी और लोकेशन के विकल्प का चयन कर क्लिक करना होगा।
- सिक्योरिटी स्टेटस और प्राइवेसी के दो विकल्प प्रदर्शित होंगे। यहां पर आपको प्राइवेसी के तहत लोकेशन के विकल्प का चयन कर क्लिक करना होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर दिए गए यूज़ लोकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे एप्लीकेशन खुल जाएगी। जिसे आपको खोलना होगा।
- इस ऐप पर जाकर आप को एक डॉट दिखाई देगा। इस डॉट पर आपको टैप करना होगा।
- अब नए पेज के माध्यम से आप आप अपनी लोकेशन चेक कर सकते है।
- इस तरह से आप Me Abhi Kahan Par Hun जान सकते है।
Train में यात्रा करते हुए कैसे जानें अपनी लोकेशन ?
हर व्यक्ति की अपनी पसंद है बहुत से लोग अकेले सफर करना पसंद करते है बहुत से दोस्तों, फॅमिली के साथ सफर करना पसंद करते है। इसी तरह बहुत से लोग बाइक से सफर करते है बहुत से कार, बस या ट्रैन से सफर करना पसंद करते है। यदि आपको ट्रैन से सफर करना अच्छा लगता है और आप ट्रैन में सफर करते हुए अपनी लोकेशन जानना चाहते है। तो उसको भी आसानी से जान सकते है। इसके लिए आपको Where is My Train एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी लोकेशन का पता लग सकते है।
ट्रैन की लोकेशन जानने के लिए आपको अपने समर्टफोन के नेट को खोलना होगा। जिसके बाद एक Android App डाउनलोड कर install करनी होगी। अब आपको ट्रैन एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी। यदि आपका का नेट खुला हुआ है और एप्लीकेशन भी डाउनलोड है। तो आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है। यह आपकी ट्रैन से जुड़ी जानकारी खुद ही बता देंगी।
इसके साथ ही अगर आपका नेट खुला हुआ नहीं है और आप Me Abhi Kahan Par Hun यह जानना चाहते है। तो उसके लिए आपको एप्प में Geo location का विकल्प का चयन कर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको ट्रैन का नाम , ट्रैन का नंबर , यात्रा शुरू करने का स्टेशन आदि।) इन सभी जानकारियों को भरकर Save के बटन पर क्लिक कर सेव कर लेना होगा। इतना दर्ज कर आप अपनी लोकेशन के बारे में जान सकते है।
भारत के मैप की सुविधा प्रदान करने वाली Websites
नीचे हमने आपको भारत की कुछ प्रमुख मैप की सुविधा प्रदान करने वाली वेबसाइट्स के बारे में बताया है। जो कि इस प्रकार है:-
S. No. | Map Apps | links |
1 | Waze | waze.com |
2 | Apple Maps | apple.com/in/maps |
3 | Google Maps | google.co.in/maps |
4 | Bing Maps | bing.com/maps/ |
5 | Map Quest | mapquest.com |
6 | Here WeGo | wego.here.com |
7 | Maps.Me | https://maps.me |
8 | OsmAnd | osmand.net |
9 | CityMapper | citymapper.com |
10 | mapsofindia | mapsofindia.com |
11 | OpenStreetMap | openstreetmap.org |
Conclusion
आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको Me Abhi Kahan Par Hun से जुड़ी जानकारी दी है। यदि आपका इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है। तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। उम्मीद है, कि आपके लेख को अंत तक पढ़ने के बाद काफी जानकारी हासिल हुई होगी। ऐसे ही जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़ रहे।
अपने नाम की जमीन कैसे देखें ऑनलाइन
Me Abhi Kahan Par Hun से जुड़े प्रश्न
लोकेशन से क्या तात्पर्य है?
लोकेशन उस स्थान को कहां जाता है। जहाँ पर आप एक तय समय पर मौजूद हैं या आप कहीं एक निश्चित स्थान पर जा रहे हैं। तो वह आपकी लोकेशन ही कहलाती है।
Me Abhi Kahan Par Hun यह कैसे जान सकते है?
इस समय बहुत सी ऐसी एप्लीकेशन लांच की जा रही है। जिनके माध्यम से आप अपनी लोकेशन की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है। आपको बता दें ट्रैन के लिए अलग ऐप्प, कार हेतु अलग ऐप्प है। ताकि व्यक्ति जल्द से जल्द अपनी लोकेशन से जुड़ी जानकरी आसानी से प्राप्त कर सकें।
भारत की ऑनलाइन स्वदेशी मैप सर्विस कौन सी है ?
यदि हम बात करें इण्डिया की तो mapsofindia भारत की अपनी स्वदेशी मैप सर्विस है। जिसे दिल्ली के रहने वाले सिमरप्रीत सिंह जी ने बनाया है। जोकि काफी प्रसिद्ध है।