Padhai Me Man Kaise Lagaye



शिक्षा मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है, इसलिए प्रत्येक माता- पिता अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाना चाहते है | इन्हीं में से कुछ बच्चे ऐसे होते है, जिनका पढ़ने में बहुत ही कम मन लगता है, पढ़ाई (padhai karne ka sahi time) के अतिरिक्त वह अन्य कार्यों में व्यस्त रहते है | कुछ लोग पढ़ाई करने की इच्छा (study karne ka tarika) रखते हुए भी पढ़ नहीं पाते है | यह लोग विचार करते है, कि सुबह जल्दी उठकर पढूंगा लेकिन वह जल्दी उठ नहीं पाते है | यहाँ पर पढ़ाई में मन कैसे लगाएं और उसके तरीकों (study concentration tips in hindi) से सम्बंधित जानकारी दी जा रही है |

यदि आप भी जीवन में सफलता पाना चाहते है और आपका मन पढ़ाई करते हुए एकाग्र नहीं हो पाता है तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए | इस लेख के माध्यम से यदि आप अपना मन पढ़ाई में लगाना चाहते है तो आपको यहाँ वो सारे मन्त्र के विषय में बताया जाएगा जिसके बाद आप आसानी से अपना मन एकाग्र कर पढ़ाई में मन लगा पायेगे |

आजकल हमारे जीवन में पढ़ाई का अत्याधिक महत्व है पढ़ाई के बिना हमारा पूरा जीवन ही तहस – नहस हो सकता है,  इसलिए आप जब भी पढ़ाई करने के लिए अपनी किताबें खोले तो आप उन किताबो को मन से पढ़े ताकि आपके समझ में आ जाए जिससे आपको बोरियत महसूस नहीं होगी | पढाई करने का एक सही तरीका होता है लेकिन कुछ लोग विश्वास करते है कि padhai me man ke liye totke, nushke, dua से अच्छी पढाई की जा सकती है जबकि ऐसा कुछ नहीं है| आपको इन्टरनेट पर ऐसे बहुत सारे फर्जी आर्टिकल मिलेंगे, इनसे आपको कोई लाभ नहीं होने वाला है| यदि आपको जीवन में सफलता पानी है तो उसके त्याग तो जरूर करना पड़ेगा लेकिन उसका मतलब यह नहीं कि आप खाना छोड़ दे, यदपि आपको मेहनत करने की जरुरत है तो मेरा विचार है आप नीचे दिए गए study tips को ध्यान से पढ़े और अन्य किसी प्रकार का मंत्र व कुछ न देखे|

बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी कैसे करे ?

पढ़ाई में मन कैसे लगाए?

  • सुबह जल्दी उठने के लिए आपको समय से सोना चाहिए जिससे आपकी नींद समय से पूरी हो सके, नींद पूरी होने पर आप स्वतः ही जल्दी पढ़ने के लिए उठ सकते है |
  • सुबह उठकर आपको अपना पाठ पूरा पढ़ना चाहिए (study karne ke tarike in hindi) इससे आप अधिक से अधिक याद कर सकते है, सुबह के समय पढ़ा हुआ पाठ आपको अधिक समय तक याद रहेगा |
  • आपको पढ़ते समय अपने मन को एकाग्र रखना (man ko ekagra kaise kare) होगा, इससे आपका ध्यान इधर- उधर नहीं जायेगा | यदि आपका पढ़ने का मन नहीं है (concentration tips for studying in hindi) और आप विचार करते है कि थोड़े समय के बाद पढ़ेंगे तो आपको यह विचार लाना चाहिए कि अभी ही क्यों न पढ़ लिया जाए |
  • आज के समय में प्रतियोगिता का स्तर अत्यधिक बढ़ गया है, इसलिए आप 2 से 3 घंटें कि पढ़ाई में अच्छे अंक नहीं प्राप्त कर सकते है | आपको अपनी क्षमता का पूरा प्रयोग करना चाहिए जिससे अधिक से अधिक पढ़ाई की जा सके | सामन्यतः आपको 6 से 8 घंटे पढ़ाई अवश्य करनी चाहिए |
  • वहीं यदि आप हमेशा दूसरे या साधारण लोगों को देख कर आगे बढ़ोगे तो आप अपने जीवन में कभी भी बड़ी ऊंचाइयों तक नहीं पहुँच पाओगे |
  • जीवन में केवल बड़े-बड़े सपने देखने से और बड़ी-बड़ी बातें करने से कुछ हासिल नहीं हो पाता है ये तभी होता जब आप कुछ भी बड़ा करने की ठान लेते है |
  • विश्व में सफलता प्राप्त करने वाले लोग यह विचार नहीं करते है, कि वह यह कार्य नहीं कर सकते है | इसके विपरीत उनकी सोच होती है कि विश्व का कोई भी ऐसा कार्य नहीं है जो वह नहीं कर सकते है | ऐसे लोगों का मानना होता है कि उनका जन्म केवल सफलता प्राप्त करने के लिए ही हुआ है |
  • ऐसे लोगों के अंदर इतना अधिक विश्वास होता है कि,  वो अपने इसी विश्वास से दुनिया के सबसे सफल इंसान बन जाते है  और उनकी इसी सोच से साबित हो जाता है कि,  इंसान जो भी ठान लेता हैं उसे पूरा करके ही छोड़ता है |  बस मनुष्य के अंदर एक दृढ सोच और कभी नहीं टूटने वाला हौसला होना चाहिए |
  • यदि आप भी अपने जीवन में बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहते है तो आप बिना कुछ सोचे-समझे, बिना किसी की सुने, अपने लक्ष्य, मुकाम को हासिल करने के लिए पूरी शिद्दत से कोशिश करने में लग जायें और साथ ही ठान ले कि, जब तक मैं अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेता तब तक खुद तो क्या किसी के रोकने से भी नहीं रुकने वाला हूँ |

दिमाग कैसे तेज करे ?

पढ़ाई में ध्यान लगाने का सही तरीका | Padhai Karne Ka Sahi Tarika

पढ़ाई की लत कैसे लगाएं?: पढ़ाई में ध्यान लगाने का सही तरीका इस प्रकार है-

एक लक्ष्य बनाकर रखें 

आप अपने जीवन में क्या बनना चाहते है,  क्या करना चाहते है? इस तरह के एक कोई लक्ष्य बनाकर जरूर रखें ताकि आपको किस मंजिल तक पहुंचना हैं उसका रास्ता तो तय किया जा सकता है | वहीं जिन लोगों का कोई लक्ष्य नहीं होता है वो अक्सर बड़ी कामयाबी से हाथ धो बैठते हैं और हमेशा उससे दूर रहते है | जब तक आप पढ़ने के लिए अपना कोई भी लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पाओगे, तब तक आप अपनी अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाओगे, इसलिए आप अपनी पढ़ाई से लेकर कामयाबी तक एक लक्ष्य बनाकर ही चलें, जिससे आपका पढ़ाई में भी मन लगे |

मन को एकत्रित रखें 

आप पढ़ते समय अपने मन को एकत्रित रखें, ताकि आप जो भी पढ़े वह पूरा आपके दिमाग में बैठ जाए | आप जितनी देर भी पढ़ाई करें पूरे मन से करें क्योंकि मन से पढ़ा हुआ कभी भूलता नहीं है, इसलिए पढ़ते समय इधर-उधर की बाते न सोचते हुए पढ़ाई पर पूरा फोकस रखें |

योगा व ध्यान का अभ्यास करे 

यदि आप सुबह या शाम समय निकलकर अपने लिए मात्र 20 से 25 मिनट निकाल पाए तो आप योगा व मैडिटेशन या ध्यान का अभ्यास जरूर करे | यदि आप सुबह योगा करते है तो आपके शरीर को पूरे दिन के लिए उर्जा मिल जाती है जिसके बाद आपको थकान का अनुभव नहीं होगा और आपका मन पढ़ाई में भी अच्छे से लगेगा |

पढ़ाई से अलग भी कोई एक्टिविटी करे 

यदि आप पूरे दिन सिर्फ पढ़ाई ही करते रहेगे तो आपको वह विषय बोरिंग महसूस होने लगेगा, जिसके बाद आपको न तो वह विषय समझ में आएगा और न ही उसमे आपकी रुचि रहेगी | यदि आपका फ्रेंड सर्किल है तो आप उनके साथ कुछ स्पोर्ट्स भी खेल सकते है जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन आदि | यदि आप ऐसा करते है तो आपके शरीर को काफी रिलैक्स मिलेगा जिससे आप फिर से पढ़ाई में अपना मन लगा सकेगे |

मोटीवेशनल या सेल्फ हेल्प बुक्स पढ़े 

यदि अपने शरीर के साथ मन को बूस्ट करना चाहते है आपको सेल्फ हेल्प बुक्स जरूर पढ़नी चाहिय | इससे आपको मानसिक स्तर पर बहुत लाभ मिलेगा जिससे आपका मन पढ़ाई करने में लगेगा | मोटीवेशनल किताब पढ़ने से मन और दिमाग में एक अलग ही एनर्जी पैदा हो जाती है जिससे आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भूख स्वत: ही लगेगी |

एक निश्चित टाइम टेबल के पीछे मत भागे 

जरूरी नहीं है कि आप टाइम टेबल बनाकर ही स्टडी करे, क्योंकि कई बार मानसिक या शाररिक थकान की वजह से पढ़ाई करने में मन नहीं लगता है लेकिन टाइम टेबल में लिखा है तो हम फिर भी वह कार्य करने लगते है | ऐसा करने से आप भले ही आत्म संतुष्टि पा लेगे लेकिन आपका पढ़ा हुआ आपको ज्यादा समझ में नहीं आएगा | टाइम टेबल तभी बनाए जब आपको अपने शरीर व मन के हाई परफॉरमेंस टाइम का पता हो | और केवल उसी समय अपना ध्यान पढाई में लगा दे जिससे आपका पढ़ा हुआ आपको समझ में भी आए |

कुछ दोस्तों से दूरी बनाकर रखें 

अपने जीवन में सभी लोग दोस्ती करते हैं और लोग अच्छे दोस्त बना भी लेते है लेकिन उनमें कुछ दोस्त ऐसे होते है जो आपको प्रेरणा देने के बजाय आपको बुराई की तरफ ले जाते हैं, लेकिन कुछ दोस्त ऐसे होते हैं जो आपको आगे बढ़ने का हौसला देते हैं, इसलिए आप ऐसे दोस्तों से दूरी बनाकर रखें जो आपको कामयाबी हासिल करने से रोके |

सुबह जल्दी कैसे उठे और पढ़ाई कैसे करें ?

यहाँ पर पढ़ाई में मन कैसे लगाएं, ये है पढ़ाई में ध्यान लगाने का सही तरीका के विषय में जानकारी दी गयी है | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://hindiraj.net पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |