खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड संबंधित जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। आप खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घर बैठे पता कर सकते हैं कि आपके राशन कार्ड में किसका किसका नाम है? क्योंकि सरकार द्वारा राशन कार्ड में जितने भी सदस्यों का नाम शामिल होता है उसी के हिसाब से राशन प्रदान किया जाता है। राशन कार्ड में मुखिया के अलावा उनके घर के सभी सदस्यों का नाम शामिल होता है। हालांकि अधिकांश राशन कार्ड धारकों को यह पता नहीं होता कि उनके राशन कार्ड में कितने सदस्यों का नाम जुड़ा हुआ है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि राशन कार्ड में किसका किसका नाम है ऑनलाइन कैसे देखें? तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। ताकि आप भी आसानी से Ration Card List में अपना नाम चेक कर सके।
Ration Card e KYC Status कैसे चेक करे?
Ration Card Kis Kiska Aaya Hai Dekhe 2025
अब कोई भी उपभोक्ता राशन कार्ड में अपने सदस्यों का नाम घर बैठे चेक कर सकता है और जान सकता है कि राशन कार्ड में कितने सदस्यों का नाम शामिल है। सभी राशन कार्ड धारकों के लिए राशन कार्ड में सदस्यों का विवरण चेक करने की जानकारी बहुत उपयोगी है। क्योंकि जितने सदस्यों का नाम राशन कार्ड में शामिल होगा उसी के हिसाब से आपको राशन दिया जाएगा। सरकार द्वारा गरीब परिवारों को मुफ्त में या फिर बहुत ही कम कीमत में राशन की दुकानों से गेहूं, चावल, तेल, चीनी आदि उपलब्ध कराया जाता है। ताकि वह अपने और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। इसके अलावा राशन कार्ड के जरिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ भी दिया जाता है। आपको बता दें कि राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जो सभी राज्य सरकार द्वारा आर्थिक स्थिति व आय के आधार पर राशन कार्ड जारी किए जाते हैं।
राशन कार्ड में किसका किसका नाम है, ऑनलाइन कैसे देखें?
राशन कार्ड में किसका-किसका नाम है ऑनलाइन चेक करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने राज्य की खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में राशन कार्ड की पात्रता सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर सभी जिलों के नाम दिखाई देंगे। आपको अपने जिले का चयन कर उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का ऑप्शन मिलेगा। अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आपको ब्लॉक का चयन करना होगा और अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते है तो आपको ग्रामीण ब्लॉक का चयन करना होगा।
- अब आपको ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट दिखाई देगी आपको अपने ग्राम पंचायत का नाम चुनकर उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- जहां पर आपको दुकानदार के नाम की लिस्ट दिखाई देगी आपको अपने राशन कार्ड के दुकानदार का नाम के आगे राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने सभी राशन कार्ड धारकों की सूची आ जाएगी। आपको अपना नाम यानी मुखिया का नाम खोजना होगा।
- नाम मिल जाने के बाद आपको उसके सामने दिए गए डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या के ऊपर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपका राशन कार्ड से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
- यहां पर आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि राशन कार्ड में किसका किसका नाम है।
PDS Jharkhand Ration Card Online
अब दी जाएगी राशन कार्ड धारकों ये चीजें
फ्री राशन स्कीम के तहत भारत सरकार द्वारा देश के 90 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जाता है। फ्री राशन कार्ड योजना के तहत लोगों को पहले चावल दिए जाते थे। लेकिन अब सरकार ने फैसला लिया है कि राशन कार्ड धारा कोक आफरी चावल देना बंद कर दिया जाएगा और उन्हें फ्री चावल की जगह अब सरकार द्वारा 9 जरूरी चीजें दी जाएगी। लोगों की सेहत को सुधारने के लिए सरकार ने और उनके खाने में पोषण के स्तर को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है जिससे लोगों की क्वालिटी आफ लाइफ बेहतर होगी। 9 चीजों में क्या-क्या शामिल है इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
- गेहूं,
- दाल
- चना
- चीनी
- नमक
- सरसों का तेल
- आटा
- सोयाबीन
- मसाले
SBI Pension Seva Portal Registration
राशन कार्ड में किसका किसका नाम है? चेक करने की राज्यवार सूची
सभी राज्यों के निवासी घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड में किसका किसका नाम है आसानी से चेक कर सकते हैं। नीचे टेबल में राज्य के नाम की सूची दी गई है आप अपने राज्य का नाम खोजकर अपने राशन कार्ड में अपने सदस्यों के नाम चेक कर सकते हैं।
- पंजाब
- गुजरात
- ओडिशा
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- हरियाणा
- झारखंड
- महाराष्ट्र
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- राजस्थान
Ration Card Surrender Kaise Kare
FAQs
Ans – Ration Card में किसका किसका नाम है इसके लिए आप अपने राज्य की खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Ans – राशन कार्ड उन लोगों को जारी किया जाता है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्य सामग्री प्राप्त करने के लिए पात्र होते हैं।
Ans – देश में लगभग 90 करोड़ राशन कार्ड धारक है।