भारत सरकार ने मेरा युवा भारत (माई भारत) पोर्टल को देश के युवाओं को उनकी क्षमताओं को सुधारने और उन्हें राष्ट्रीय निर्माण में एक्टिव भूमिका निभाने के लिए लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में अपने विचारों और योजनाओं को साझा कर पाएंगे जिससे राष्ट्र को एक सिक्योर दिशा में ले जाने में सहायता मिलेगी। साथ ही युवाओं को नई संभावनाओं का पता चलेगा जिससे उन्हें अपने भविष्य को ओर उज्जवल बनाने में सहायता मिलेगी।

यदि आप भी राष्ट्र निर्माण मे भागीदारी चाहते हैं तो My Yuva Bharat Portal Registration कर ले। क्योंकि इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन सकेंगे। तो आईए बताते हैं कि किस तरह आप मेरा युवा भारत पोर्टल रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
My Bharat Portal
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के 106वें कड़ी में युवाओं के लिए मेरा युवा भारत संगठन का ऐलान किया था। जिसके लिए एक सरकारी पोर्टल माय भारत पोर्टल लॉन्च किया गया है। केंद्र सरकार सन् 2047 तब भारत को विकसित बनाने और भारतीय युवा पीढ़ी को विकासशील बनाने के लिए इस पोर्टल को लांच किया है। My Bharat Portal एक ऐसा मंच है जो युवाओं को व्यसायों, सरकारी विभागों और गैर-लाभकारी संगठनों में कार्यक्रमों और सीखने के अवसरों से जोड़ेगा। जिससे वह अपनी क्षमताओं को सुधार सकेंगे और एक बेहतर उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ सकेंगे। इस पोर्टल से युवाओं को दोहरा लाभ होगा एक तो वह स्वयं का विकास कर सकेंगे दूसरा वह राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन सकेंगे।
मेरा युवा भारत पोर्टल का अवलोकन
पोर्टल का नाम | मेरा युवा भारत पोर्टल |
आरम्भ किसने किये | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी |
श्रेणी | My Bharat Portal Registration |
लाभार्थी | देश के 15 से 29 वर्ष के सभी युवा |
उद्देश्य | देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का मौका प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | mybharat.gov.in |
My Bharat Portal के लाभ
- भारत के सभी 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को मेरा भारत युवा पोर्टल का लाभ मिलेगा।
- युवा इस पोर्टल के जरिए राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। जिससे वह भी राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेंगे।
- इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को व्यसायों, सरकारी विभागों और गैर-लाभकारी संगठनों के कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिससे उनकी व्यवसायिक कौशलता बढ़ेगी।
- My Bharat Portal पर युवा अपनी पसंद का हुनर सीख सकते हैं।
- सरकार का भारत के निर्माण में युवा शक्ति को एकीकृत करने का माई भारत पोर्टल एक अनूठा प्रयास है।
Mera Yuva Bharat Portal Registration हेतु पात्रता
- भारत के युवा नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं।
- 15 से 29 वर्ष के युवा नागरिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- सभी आय जाति वर्ग के युवा माय भारत पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने के पात्र हैं।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- इमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
यदि आप राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न योजनाओं में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं तो आप मेरा युवा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हमने नीचे रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया बताई है। जिसे फॉलो करके आप My Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको My Bharat Portal की Official website पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको नीचे की ओर Register Now के ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना होगा।

- जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने युवा रजिस्ट्रेशन हेतु नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आप मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने हेतु किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- जिसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक करना होगा।
- फिर आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऊपर दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप My Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
मेरा युवा भारत पोर्टल लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।

- होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।

- इस पेज पर अपना अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर, यूजरनेम, ईमेल आईडी या फिर अन्य में से किसी एक को दर्ज कर देना होगा।
- अब आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरहां से आप My Bharat Portal Login पाएंगे।