Bharat Ka Naksha : नमस्कार, दोस्तों आज हम आपको प्रतियोगिता परीक्षा में काम आने वाले विषय के बारे में चर्चा करेगे| जी, हाँ हम बात करेंगे भारत के भौगोलिक (Geographical or Physical) व राजनीतिक (Political) मानचित्र के बारे में | सरकारी नौकरी के लिए चाहे वो बड़ी परीक्षा हो या छोटी परीक्षा, भारत के मानचित्र (Map of India) के बिना कोई भी परीक्षा संभव ही नहीं है | परीक्षा में आपसे भारत के मानचित्र के स्वरुप के आधार पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है, यदि आपको भारत के दोनों भौतिक व राजनितिक मैप के बारे में जानकारी होगी, तो इस प्रकार के प्रश्न चुटकियों में हल कर सकते है

आजादी से पहले भारत हमारा भारत पूर्ण अखंड भारत था जिसमे पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, तिब्बत आदि शामिल थे फिर कई सारे भाग अलग हो गए।आज हम इस वेब पेज पर आपको भारत के मैप के भिन्न भिन्न स्वरुप उपलब्ध करायेंगे, जैसे भारत का खाली नक्शा (Blank map of India) जिस पर आप राज्यों (States), राजधानी (Capitals) व अन्य विषयों को स्मरण करने के लिए अभ्यास कर सकते है| यह आपको प्रिंट आउट (print out) सुविधा में उपलब्ध हो सकेगा| इसके लिए आप परीक्षा अनुसार सही भारत के मानचित्र का चुनाव करना होगा तथा उसी आधार पर आप भारत का नक्शा राज्य सहित डाउनलोड (Download Indian Map in Hindi) कर सकते है |
भारत के प्रमुख दर्रे के नाम और उनके राज्य
Blank Map of India (High Quality)

Blank Map of India with States Name

States | Capital |
Andhra Pradesh | Amravati |
Arunachal Pradesh | Itanagar |
Assam | Dispur |
Bihar | Patna |
Chhatisgarh | Raipur |
Goa | Panaji |
Gujarat | Gandhi Nagar |
Haryana | Chandigarh |
Himachal Pradesh | Shimla |
Jharkhand | Ranchi |
Karnataka | Banglore |
Kerala | Thiruvanthapuram |
Madhya Pradesh | Bhopal |
Maharashtra | Mumbai |
Manipur | Imphal |
Meghalaya | Shillong |
Mizoram | Aizawal |
Nagaland | Kohima |
Odisha | Bhubaneshwar |
Punjab | Chandigarh |
Rajasthan | Jaipur |
Sikkim | Gangtok |
Tamil Nadu | Chennai |
Telangana | Hyderabad |
Tripura | Agartala |
Uttar Pradesh | Lucknow |
Uttarakhand | Dehradun |
West Bengal | Kolkata |
भारत मे आठ केंद्रशासित प्रदेश है –
पुडुचेरी | पुडुचेरी |
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
लक्षद्वीप | लक्षद्वीप |
जम्मू कश्मीर | श्रीनगर (ग्रीष्म ), जम्मू (शीतकालीन ) |
दिल्ली | दिल्ली |
दादर एवं नगर हवेली और दमन और द्वीप | दमन |
लद्दाख | लेह |
राजमार्ग | मार्ग | लम्बाई |
NH 17 | एड़पल्ली से पनवेल | 1269 |
NH 125 | अल्मोड़ा से टनकपुर, UK | 200 |
NH 8 | दिल्ली से मुंबई | 1428 |
NH 44 | श्रीनगर से कन्याकुमारी | 4112 |
NH 27 | गुजरात से असम | 3507 |
NH 48 | दिल्ली से चेन्नई | 2807 |
NH 19 | दिल्ली से कोलकाता | 1465 |
NH 8 | दिल्ली से मुंबई | 1428 |
भारत का भौगोलिक मानचित्र (India Physical Map Explained in Hindi)
भारत का मानचित्र: पहले तो आप यह समझ लीजिये कि मानचित्रो को बहुत प्रकार से बनाया जा सकता है लेकिन विषय आधारित हमे केवल दो प्रकार के ही मानचित्र पर विशेष ध्यान देना होगा, जिसमे से एक भौगोलिक मैप या मानचित्र | इसके आधार पर भारत में पाए जाने वाले मैदान (Plain), पठार (Plateau) व पर्वत (Mountain) के विषयों में जानकारी प्राप्त कर सकते है| आप प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर इसे राज्यों सहित या भारत का भौगोलिक मैप खाली भी डाउनलोड (download blank physical map of India) कर सकते है | तथा फिर पेन या पेंसिल के द्वारा पर उस पर अभ्यास कर सकते है |
भारत मे विभिन्न राज्य है सभी का पहनावा, रहन सहन और रीति-रिवाज़ अलग है। भौगोलिक मानचित्र मे आपको अक्षांश और देशांतर रेखा का पता लगा सकते है। उत्तर से दक्षिण की ओर 3214 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक 2933 है , इसका क्षेत्रफल 3287469 है और 28 राज्य , 8 केंद्र शासित प्रदेश इसके अंतर्गत शामिल है।

भारत का राजनितिक मानचित्र (India Political Map Explained in Hindi)
भारत का नक्शा कैसे डाउनलोड करे : भारत के राजनितिक मानचित्र या नक्शा के आधार हमे भारत की राजनितिक स्वरुप का पता चलता है| राजनितिक आधार पर देश में चुनाव निर्धारित किये जाते है, क्योंकि इसी आधार पर वहा के चुनाव का समीकरण पता लगाया जाता है| और उसी आधार पर परिसीमन आयोग भी देश में सीमाए तय करता है या बनाता है| यह भारत के नक़्शे का सबसे प्रचलित स्वरुप भी है| ज्यादातर स्थानों पर भारत के राजनितिक मैप का ही उपयोग किया जाता है खासकर सरकारी दफ्तरों में | आप नीचे से भारत का राजनितिक मैप डाउनलोड (download Political Map of India) कर सकते है जिसके माध्यम से आप भारत की राजधानी के साथ साथ राज्यों के विषय में भी जानकारी प्राप्त कर सकते है |
भारत का नक्शा डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

High Quality India Political Map (Coloured) => Download
भारत की नदिया
भारत की सभी नदिया भारत मे रहने वाले लोगो के लिए बहुत ही ज़रूरी भूमिका निभा रही है। इनके माध्यम से सिंचाई, सस्ते परिवहन और बिजली आदि के साथ लोगो को आजीविका प्रदान करती है। भारत मे सात प्रमुख नदिया है गंगा, ब्रह्मपुत्र नदी , यमुना, कृष्णा नदी, नर्मदा और ताप्ती , कावेरी नदी आदि।

भारत मे चार प्रमुख जलग्रहण क्षेत्रों से नदिया निकलती है हिमालय जलग्रहण क्षेत्र भारत का प्रमुख स्त्रोत है।
सबसे लम्बी तीन नदिया है जिसमे गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु आदि शामिल है।
गंगा और ब्रह्मपुत्र से निकलने वाली दो नदिया है जो भारत से गुज़रकर बंगाल की खाड़ी मे गिरती है।
यमुना और कोसी को गंगा की सहायक नदी कहा जाता है।
सिंधु और गंगा , बह्मपुत्र , मेघना नदियों से हिमालय की नदी प्रणालियाँ बनती है और सिंधु विश्व की सबसे बड़ी नदी मे से एक है।
तापी और नर्मदा अरब सागर मे गिरती है और गोदावरी, महानदी, कावेरी और कृष्ण बंगाल की खाड़ी मे गिरती है।
अंडमान एंड निकोबार और लक्षद्वीप , अंडमान द्वीपसमूह मे ज्वालामुखीय श्रंखला है और लक्षदीप मे कोरल एटोल है।
7517 भारत की तटरेखा बनाते है जिसमे 5423 प्रायद्वीप है और 2094 किलोमीटर मे अंडमान , निकोबार और लक्षद्वीप श्रंखला है।
नदियों का वर्गीकरण
हिमालयी नदिया – यह हिमालयी पर्वत शृंग से उत्पन होती है और यह बर्फ और ग्लेशियर के पिघलने से बनती है।
प्रायद्वीप नदिया -यह वर्षा पर निर्भर करती है और यह नदिया देककन मे स्थित पत्थर से उत्पन होती है।
तटीय नदिया – यह नदिया छोटी होती है जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है। यह नदिया भी वर्षा पर निर्भर होती है।
स्थलीय नदी बेसिन की नदिया – यह नदिया समुन्द्र मे नहीं बहती इनकी धारा झीलों मे मिलती है।
भारत के नक़्शे (Bharat ka Naksha) का आधार पर प्रतियोगी परीक्षा जैसे सिविल सर्विसेज या आईएएस परीक्षा (IAS) में अलग से गहन रूप में विस्तृत प्रश्न पूछे जाते है, जहाँ सबसे ज्यादा Blank map of India की जरूरत होती है, हमने आपके सभी प्रकार की परीक्षा के लिए भारत का नक्शा वेब पेज पर अपलोड किया है, आप इन्हें प्रिंट आउट के रूप में भी डाउनलोड कर सकते है|
भारत देश से सम्बन्धित अन्य जानकारी
- भारत के राज्य और राजधानी की सूची
- भारत के शहरों की सूची
- भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची
- भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की सूची हिंदी में
- भारत के प्रमुख बंदरगाह की सूची
- भारत के प्रमुख जलप्रपात कौन-कौन से हैं
- भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची
- भारत का नक्शा किसने बनाया था
- भारत के कुल कितने राष्ट्रीय राजमार्ग है
- भारत में कितने हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) हैं
- भारत में कुल कितने रेलवे स्टेशन, मंडल, जोन है
- भारत के प्रमुख दर्रे के नाम और उनके राज्य
- भारत के सभी राज्यों की प्रमुख भाषा के नाम
यदि आपको हमारा यह रिसोर्स पसंद आया हो तो कृप्या अपने मित्रो व सोशल नेटवर्क पर जरूर शेयर करे |
FAQ
यह भारत के नक्शा पर मैदान (Plain), पहाड़ (Mountain), पठार (Plateau) के बारे में जानकारी देता है |
यह भारत के राजमार्ग, रेल मार्ग, राज्यों व सीमा को दर्शाता है |
आप भारत का मानचित्र या नक़्शे के लिए HD में www.mapsofindia.com से डाउनलोड कर सकते है |