सोने के दाम में फिर तेजी, गहना खरीदने की सोच रहे हैं।



मई के महीने में अगर आप सोना खरीदने की सोच है तो जरूर रुक जाए। क्योंकि पिछले दो-तीन सप्ताह में सोने की कीमत में काफी गिरावट आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि अभी और सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है। इसलिए सोना खरीदने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें। प्रति 10 ग्राम का भाव 1 लाख रुपए छूने के बाद सोने की कीमतों में कुछ गिरावट आई है। 22 अप्रैल को सोने का भाव 99 हजार सो रुपए दर्ज किया गया। और इस समय सोने का भाव 93 हजार 280 आ चुका है। पिछले 22 दिनों में सोने के भाव में 5 हजार से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। मार्केट विशेष ज्ञाताओं की माने तो सोने की कीमतों में अभी और गिरावट आ सकती इसलिए सोना खरीदने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले।

गोल्ड लोन (Gold Loan) क्या होता है

Sunday Latest Gold Rates

18 कैरट सोने का आज का भाव

  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में सोने का भाव 71,350 रुपए है।
  • दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 71,470 रुपए है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में सोने की कीमत 71,850 रुपए चल रही है।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 71,390 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • आज 10 ग्राम सोने की कीमत जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सर्राफा बाजार में 87,350 रुपए है।
  • भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोने कीमत आज 87,250 रुपए है।
  • हैदराबाद, कोलकाता, केरल और मुंबई सराफा बाजार में कीमत 87,520 रुपए ट्रेंड कर रही हैं।

असली सोने की पहचान कैसे करें

24 कैरेट सोने का आज का भाव

आज 10 ग्राम सोने की कीमत दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ सराफा बाजार में 95,280 रुपए हैं।

केरल, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 95,130 रुपए है।

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 95,180 रुपए है।

चेन्नई सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 95,130 रुपए ट्रेंड कर रही है। 

10 से 12 प्रतिशत और गिर सकते है सोने के दाम

सोने के उच्चतम स्तर को देखें तो केडिया का कहना है कि सोने में अभी 10 से 12 प्रतिशत की ओर भी गिरावट आने का अनुमान है। सोने की गिरावट 88 हजार से लेकर 90 हजार के आस-पास आ सकती है। इसलिए अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो अभी थोड़ा रुक जाए और जब सोने की कीमत 88 हजार से लेकर 90 हजार के आस-पास आ जाए तो आपको एसआईपी के जरिए सोना खरीदना चाहिए। आपको इसमें भी थोड़ा-थोड़ा ही सोना खरीदना चाहिए। HDFC  सिक्योरिटीज कमोडिटी एंड करेंसी प्रोडक्ट्स के प्रमुख अनुज गुप्ता ने भी सोना इस समय खरीदने से मना किया है। उनका कहना है कि सोने के दाम 85 से 88 हजार के बीच तक आएंगे। अगले 2 महीने में सोने की कीमत 88 हजार से नीचे आ सकती है। इसलिए अभी सोने में निवेश करना ठीक नहीं है।  

SGB Scheme in Hindi

सोने की कीमतों के बढ़ने के पीछे फैक्टर

केडिया कमोडिटीज के निदेशक अजय केडिया क्या कहना है कि सोने की कीमतों के बढ़ने के पीछे कही फैक्टर थे। इस समय वह सभी फैक्टर समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में अब सोने के दामों में कुछ और कमी आ सकती है। क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म हो गया है इसके अलावा फिलहाल अभी यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध टल गया है। जिसके लिए अगले सप्ताह बैठक होगी और उसमें फैसला लिया जाएगा। इसी के साथ चीन और अमेरिका के बीच जो टैरिफ वार चल रहा था वह भी फिलहाल टल गया है। इन दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर समझौता हो गया है। वहीं ईरान संकट भी फिलहाल अभी काम हो गया है। अब ऐसे में सोने में और गिरावट हो सकती है।

सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉल मार्क दिए जाते है ताकि सोने की शुद्धता पहचानने में सहायता मिल सके।

  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे चांदी, तांबा, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती है। इसके सिक्के मिलते है  लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जाते है इसलिए ज्यादातर दुकानदारों  द्वारा 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचा जाता हैं।

सिप (SIP) क्या है

FAQs

Que – सोने की शुद्धता पहचानने के लिए 18 कैरेट सोने पर क्या लिखा होता है?

Ans – सोने की शुद्धता पहचान के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Que – क्या 24 कैरेट के सोने के आभूषण बनाए जाते हैं?

Ans – जी नहीं 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती इसके सिर्फ सिक्के मिलते हैं लेकिन 24 कैरेट के आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं। 

Leave a Comment