कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बेहतरीन टिप्स



दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं, आज के समय अधिकतर लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं। यदि समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो शरीर में बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और दिल से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए आपको कुछ खाद्य पदार्थों का ध्यान रखना होगा। आज का हमारा यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला हैं, क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सुबह खाली पेट सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से घट सकता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह खाली पेट क्या खाए, से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मेटाबोलिज्म क्या होता है

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह खाली पेट की टिप्स।

वर्तमान समय में कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादातर देखने को मिल रहीं हैं। कोलेस्ट्रॉल वसा की तरह ही पदार्थ होता है, जो हमारे रक्त में मौजूद होता है। यह शरीर की हॉरमोन्स बनाने में, विटामिन-डी के उत्पादन में, खाने को पचाने आदि में मददगार साबित होता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल चिपचिपा और मोम जैसा होता है, जो प्लाक बनकर रक्त वाहिकाओं में जमने लगता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सही समय पर सही इलाज के साथ स्वस्थ जीवनशैली और सही खान-पान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दरअसल, हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं जैसे- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल रक्त धमनियों में ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और व्यक्ति को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  

सूखे मेवों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें

यदि आप अपने खाने पीने का ख़ास ख्याल रखते हैं, तो आप बैड कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं। सचुरेटिड और ट्रांस फैट से भरपूर आहार से कोलेस्ट्रॉल की समस्या में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त हाई कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थों को खाने से भी यह समस्या व्यक्ति को परेशान करती है। इन सबके कारण शरीर में मोटापा भी बढ़ता है, जो कई बीमारियों का घर होता है। इसके साथ-साथ गतिहीन जीवनशैली, धूम्रपान और कोलेस्ट्रॉल की मेडिकल फैमिली हिस्ट्री भी इस रोग के अन्य कारक हैं, आपको अपने खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे कुछ फूड्स हैं, जिनका सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो तो आइए, जानते हैं बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

भीगे हुए बादाम

दोस्तों बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। रोज सुबह भीगे हुए बादाम खाने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। यदि आप सुबह खली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं तो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं।

संक्रमण (Infection) क्या है

किशमिश

हमारे शरीर के लिए किशमिश काफी फायदेमंद साबित होते हैं। क्योकि किशमिश में गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने वाले गुण होते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप एक चम्मच किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट किशमिश को चबाकर खा लें। आप चाहें तो इसका पानी पी सकते हैं। रोज इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

चिया सीड्स

कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हमारे शरीर में कई प्रकार की बिमारी की देखने को मिलती हैं। इसलिए चिया सीड्स का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। क्योकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स को रातभर भिगोकर रख दें। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ऐसा करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

How To Do Meditation Explained in Hindi

सूरजमुखी के बीज

दोस्तों हम आपको बतादें की सूरजमुखी में विटामिन्स, मिनरल्स और फैटी एसिड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। आप सूरजमुखी के बीज का सेवन करने के लिए इन्हें खाने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले या रात में सोने से पहले पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह खाली पेट इनका सेवन करें।

फ्लैक्स सीड्स

दोस्तों अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना चाहते हैं, तो अलसी के बीज भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप आप एक चम्मच अलसी के बीज को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।ये बीज एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के साथ ही एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

badam khane ke fayde in hindi

FAQ’s
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल की समस्या कोलेस्ट्रॉल लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। …

सुबह क्या खाएं?

अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है, तो खानपान का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। …
चिया सीड्स …
भीगे बादाम …
किशमिश खाएं …
मेथी का पानी …
अलसी के बीज …
किसी एक का करें सेवन

क्या किशमिश खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?

जी हाँ किशमिश पानी पीने का एक और फायदा यह है कि यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखेगा। एक कप किशमिश पानी का सेवन रक्त में एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके लगातार सेवन से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह सबसे पहले क्या पीना चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन के लिए कुछ सर्वोत्तम पेय पदार्थों में ग्रीन टी, अनार का जूस, खट्टे फलों का जूस, सोया दूध, पौधे आधारित स्मूदी और रेड वाइन शामिल हैं।

कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए?

इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें।

क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?

जी हाँ इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को डिटॉक्स और क्लीन करने में मदद मिलेगी। गर्म पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, जिससे और भी कई बीमारियों का खतरा कम होता है।

क्या दूध कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है?

एक विस्तृत अध्ययन के बाद, यह निष्कर्ष निकाला गया कि डेयरी उत्पाद पीने से वास्तव में अच्छे और बुरे दोनों कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है ।

रोज सुबह भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

Leave a Comment