झारखंड ई पास पोर्टल | Jharkhand E pass Portal
कोरोना वायरस विश्व में एक विशाल महामारी का रूप ले चुकी है, पूरी दुनिया इस खतरे से लड़ रही है | परन्तु अभी तक इसका कोई निवारण नहीं निकल पाया है | भारत समेत दुनिया के सभी देश इसे रोकने के लिए हर प्रयास कर रहे है | इन्हीं प्रयासों में भारत सरकार ने भी पूरे देश में लॉक डाउन कर रखा है | और कोरोना से निपटने के लिए कई राज्य सरकारे भी आवश्यकतानुसार कदम उठा रही है | इस लॉक डाउन के बीच चलते कर्फ्यू में झारखण्ड सरकार ने जनता को आवश्यक सामग्री लाने हेतु लोगों को रियायत प्रदान की जिसके लिए झारखंड कर्फ्यू ई पास जारी किये जा रहे है | झारखंड कर्फ्यू ई पास प्राप्त करने के बाद आप लॉक डाउन में भी बाहर जा सकेंगे, और अपनी आवश्यकता की सामग्री ला सकेंगे | यदि आप भी झारखण्ड के नागरिक है और आपको ई पास (ePass) की आवश्यकता है, तो यहाँ पर आपको Jharkhand ePass Online, झारखण्ड कर्फ्यू ई-पास डाउनलोड कैसे करे, grid.pragyaam.in/jhepassकी आधिकारिक वेबसाइट के बारे में जानना चाहते है तो पूरी जानकारी दी जा रही है |

कम्युनिटी ट्रांसमिशन (थर्ड स्टेज) क्या है
झारखंड कर्फ्यू ई पास क्या है
कोरोना वायरस के चलते आप झारखंड राज्य में कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर जाने के लिए, जिससे की जरूरत का काम पूरा कर सके | जिसके लिए आप झारखण्ड ई पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह झारखंड कर्फ्यू ई-पास सिर्फ चिकित्सा सेवा / आवश्यक सेवाओं हेतु है। Jharkhand LockDown e Pass प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। आप इसे झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट www.pragyaam.in के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
सोशल डिस्टेंस (SOCIAL DISTANCING) का क्या मतलब है
झारखंड कर्फ्यू हेल्पलाइन नंबर | E Pass Helpline number
यह व्यवस्था मुख्यतः झारखण्ड सरकार द्वारा सूचीबद्ध आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति करने वाले संस्थाओं हेतु ई पास जारी किये जाते है। विशेष परिस्थितियों में नागरिक चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने हेतु आवेदन करें। किसी भी नागरिक द्वारा अन्य सेवा हेतु आवेदन करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जा सकती है। यदि इसके बावजूद भी आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की आपूर्ति आम नागरिकों को नहीं मुहैया हो पा रही है, तो उनके द्वारा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 104 पर भी की जा सकती है।
झारखंड कर्फ्यू ई पास को ऑनलाइन (www.pragyaam.in) कैसे डाउनलोड करे
- झारखंड कर्फ्यू ई पास के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट grid.pragyaam.in/jhepass पर जाना होगा।

- इसके बाद Movement Pass for Covild-19 Curfew/Lockdown e pass के लिए दो Option दिए जायेंगे फिर “Apply online” या Apply through “Android App” पर क्लिक करे |

- अब Apply Online पर क्लिक करना होगा, अब अपना Registered Mobile Number Enter करें and Get OTP.
- अब सभी मांगे गए निर्देशों का पालन करे और सबमिट बटन पर क्लिक करें |
यहाँ पर आपको ‘झारखण्ड कर्फ्यू ई-पास डाउनलोड’ के विषय में जानकारी प्रदान की गई | यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव प्रकट करे, आपकी प्रतिक्रिया का निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |