पूरे विश्व में कोरोना महामारी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, भारत के सभी प्रदेश में अलर्ट जारी है | राज्य सरकारे भी इस महामारी से निपटने के लिए हर भरसक प्रयास कर रही है | जिससे पूरे देश में केंद्र सरकार ने लॉक डाउन कर रखा है | केंद्र सरकार के लॉकडाउन की समय सीमा से भी ज्यादा कई राज्यों ने अपने अपने राज्यों में लॉक डाउन कर रखा है, और इस दौरान कुछ नए नियम भी लागू कर रखे है | पूरे देश में अलग – अलग राज्यों में दूसरे दूसरे राज्यों के मजदूर फसे हुए है | इस तरह सभी राज्यों ने केंद्र सरकार की मदद से उन प्रवासियों को वापिस लाने का निर्णय लिया गया है | राज्य सरकारे प्रवासियों को बुलाने हेतु नई योजनाएं बना रही है | कही कहीं पर प्रवासी पैदल ही अपने घर के लिए चल चुके है | जिससे लॉक डाउन का पालन नहीं हो रहा है | इस सबको देखते हुए बिहार सरकार ने बिहार के मजदूरों को बुलाने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ हेल्पलाइन नम्बर भी जारी कर चुकी है | यदि आप भी बिहार के नागरिक है और Bihar Pravasi Online Registration , बिहार प्रवासी मजदूर पंजीकरण, हेल्पलाइन नम्बर, इसके बारे जानना चाहते है तो पूरी जानकारी दी जा रही है |

सोशल डिस्टेंस (SOCIAL DISTANCING) का क्या मतलब है
बिहार (BIHAR) सरकार का मजदूरों से आग्रह
सरकार ने प्रवासियों मजदूरों से आग्रह किया है कि जो भी बिहार के मजदूर किसी अन्य राज्य में फंसे हुए हैं, यदि उनके पास उस राज्य में रहने की व्यवस्था है और खाने पीने के पूर्ण साधन उपलब्ध है तो अब वह उसी स्थान पर रहे और उन्हें अभी बिहार वापिस आने की जरूरत नहीं है । इसके अलावा बिहार सरकार ने ऐसे मजदूरों को यह भी बताया है कि यदि हालात बहुत ही खराब है तो वह अपने राज्य अपने घर लौट सकते हैं इसके लिए उन्हें उस राज्य के नोडल अधिकारी से संपर्क करके की जाने वाली प्रक्रिया में भाग लेना होगा ।
आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 क्या है
बिहार प्रवासी मजदूर हेल्पलाइन नम्बर | HELPLINE NUMBER
यदि आप बिहार राज्य के नागरिक हैं और कोरोना महामारी में किसी अन्य राज्य में फंसे हुए हैं तो आपको अपने राज्य के नोडल अधिकारी के से सम्पर्क करना होगा, जिनके नंबरों को राज्य सरकार द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है | इसके लिए आपको नोडल अधिकारियों को जानकारी देनी होगी कि आप किस राज्य में फसें हुए हैं और आपको बिहार के किस जिले में आना चाहते है | इसके लिए बिहार राज्य सरकार ने कोई वेबसाइट नहीं आरम्भ की है परन्तु बिहार के नोडल अधिकारीयों के नंबर की जानकारी जारी कर दी हैं जिन पर फोन करके आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे | बिहार राज्य के नोडल अधिकारीयों के सहायता नंबर इस प्रकार है:-
राज्य |
नोडल अधिकारी |
मोबाइल नंबर |
दिल्ली हिमाचल प्रदेश |
पालिका सहानी आईएएस शैलेंद्र कुमार बी ए एस |
9599823200 9717691086 |
जम्मू कश्मीर लद्दाख |
शैलेंद्र कुमार बीए एस |
9717691086 |
पंजाब |
मनजीत सिंह आईपीएस |
9473191753 |
हरियाणा |
दिवेश सेहरा आईएएस |
8544404189 |
राजस्थान |
प्रेम सिंह मीणा आईएएस |
9473191456 |
गुजरात |
बी कार्तिकेय आईएएस |
9810922727 |
उत्तराखंड |
विनोद सिंह आईएएस |
9473191491 |
विनोद सिंह आईएएस अनिमेष पराशर आईएएस |
9473191491 6203149319 | |
मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ |
मयंक कुमार आईएएस |
9473191429 |
उड़ीसा |
अनिरुद्ध कुमार आईएएस |
9473197815 |
झारखंड |
चंद्रशेखर आईएएस |
9661472483 |
वेस्ट बंगाल |
किम आईपीएस |
7739811111 |
असम मेघालय नागालैंड मणिपुर त्रिपुरा मिजोरम अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम |
आनंद शर्मा आईपीएस |
8135900400 |
आंध्र प्रदेश तेलंगाना |
एम रामाचंदरूडू आईएएस |
7250687373 |
BIHAR PRAVASI ONLINE REGISTRATION करने की प्रक्रिया
- यदि आप बिहार के नागरिक है तो आपको मजदूर पंजीकरण के लिए http://labour.bih.nic.in या फिर https://covid19.bihar.gov.in/ पर जाना होगा |

- अब आपको “प्रवासी यात्रा हेतु पंजीकरण” पर क्लिक करना होगा |
- अब आपसे सम्बंधित जानकारी भरनी होगी , जहां पर आप है और जिस जिले में जाना चाहते है |
- अब दिए गए सभी निर्देशों का पालन करे |
- अब सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करे |
- अब आपकी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी |
LOCKDOWN 3.0 GUIDELINES IN HINDI
यहाँ आपको बिहार प्रवासी मजदूर पंजीकरण और हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी प्रदान की गई | यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे|
आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले जाते है