भारत के पड़ोसी देशों के नाम व राजधानी 



यदि हम भारत को भौगोलिक दृष्टि की नजर से देखेंगे तो यह विश्व में सातवाँ (रूस, कनाडा, चीन, अमरीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया के बाद) सबसे बड़ा देश है, और यदि हम जनसंख्या के दृष्टि से देखे तो यह चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है | भारत दक्षिण एशिया में उत्तरी गोलार्द में स्थित है जिसकी सीमा जमीनी (Land borders of India) और समुन्द्र (Maritime borders of India) के माध्यम से जुडती है  जिसमे भारत के 10 प्रमुख पड़ोसी देश (neighbouring countries) है |

भारत के चीन और पाकिस्तान से ही सीमा विवाद है जो अक्सर अंतर्राष्ट्रीय मंचो जैसे यूनाइटेड नेशन (United Nation), ICJ और डिप्लोमेट वार्ता (IFS के द्वारा) के दौरान चर्चे में रहते है| लेकिन भारत फिर भी क्षेत्रो में शांति की प्रक्रिया के स्वरुप को पूर्ण रूप से लागू करता है और राजनयिक के माध्यम से ही बातचीत करके मुद्दे को सुलझाने का सम्भव प्रयास करते है | साथ ही आज हम भारत की सभी दिशाओ में स्थित पड़ोसी देश (india neighbouring countries) के बारे में, इसमें उनकी मुख्य बाते और राजधानी के बारे में चर्चा करेंगे और साथ ही भारत के पड़ोसी देशो के साथ सम्बन्ध (india and neighbouring countries relations) कैसे है |

इसके अलावा हिन्द महासागर (Indian Ocean) में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा शुरू हो जाती है।  इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी (bay of bengal) है और पश्चिम में अरब सागर स्थित हैं। आप इस पूरी पोस्ट को पढ़िए और जानिये कि, भारत के पड़ोसी देश कौन-कौन से हैं, और उन देशों की राजधानी क्या हैं ?

भारत के पड़ोसी देश कितने हैं ?

  • पाकिस्तान
  • मालदीव
  • अफगानिस्तान
  • म्यांमार
  • नेपाल
  • इंडोनेशिया
  • चीन
  • भूटान
  • श्रीलंका
  • बांग्लादेश

भारत में कितनी नदियाँ है?

भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी

क्रम सं०देश का नामराजधानी
1.पाकिस्तानइस्लामाबाद
2.अफगानिस्तानकाबुल
3.म्यांमारनैप्यीदा
4.नेपालकाठमांडू
5.चीनबीजिंग
6.मालदीवमाले
7.भूटानथिम्पू
8.श्रीलंकाकोलोम्बो
9.बांग्लादेशढाका
10.इंडोनेशियाजकार्ता

भारत से सीमा साझा करने वाली देशो की रेखा को क्या कहते है

भारत और पाकिस्तानरेडक्लिफ रेखा
भारत और चीन          मैकमोहन रेखा
भारत और बांग्लादेश    रेडक्लिफ रेखा
भारत और अफगानिस्तान डूरंड रेखा
भारत और नेपालभारत नेपाल सीमा
भारत और भूटानभारत भूटान सीमा
भारत और म्यांमारभारत म्यांमार सीमा
देशसीमा प्रकार
पाक़िस्तानभूमि और समुद्री
अफगानिस्तान  भूमि 
चीन   भूमि 
नेपाल      भूमि 
भूटान  भूमि 
बांग्लादेश भूमि और समुद्री
म्यांमारभूमि
श्रीलंकासमुद्री

भारत के पड़ोसी देश के बारे में जानकारी

Bharat Ke Padosi Desh: भारत के सीमावर्ती व समुंद्री सीमा से जुड़े हुए सभी पड़ोसी देशो की जानकारी निम् प्रकार से है :-

1. पाकिस्तान (Pakistan)

यह देश भारत के पश्चिम में स्थित है, जिसकी राजधानी इस्लामाबाद है | इसके अलावा इस देश की  लगभग 20 करोड़ आबादी है |  इसलिए इसे विश्व का छठा सबसे बड़ा आबादी वाला देश कहा जाता है | यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो आदि हैं।

2. अफगानिस्तान

इस देश की राजधानी काबुल है | यह ऐसा देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है। इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान स्थित है और इसके पश्चिम में ईरान है।

भारत का नक्शा किसने बनाया था?

3. म्यांमार (Myanmar)

यह भारत के पूर्व में स्थित है, इसकी राजधानी नैप्यीदा है | इस देश में बर्मी भाषा का अत्याधिक चलन है, यहाँ पर प्रमुख रूप से धान की फसल अधिक  की जाती है | यहाँ  पर बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म माना जाता है | यह 04 फरवरी 1948 को अंग्रेजी दासता से मुक्त हो गया था, जिसके बाद यह एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया|

4. नेपाल (Nepal)

इसकी राजधानी काठमांडू है, यहाँ पर नेपाली भाषा  का इस्तेमाल किया जाता है | यह ऐसा देश है, जहाँ पर विश्व की सबसे ऊँची पर्वत छोटी माउंट एवेरेस्ट स्थित है |

भारत के बंदरगाह की सूची

5. चीन (China)

चीन की राजधानी बीजिंग है | यह भारत का सबसे बड़ा पडोसी देश है | यह देश जनसँख्या के मामले में विश्व में पहले स्थान पर है |  इस देश में  प्रमुख रूप से  धान,चाय चीनी की खेती की जाती है |

6. मालदीव (Maldive)

यह हिन्द महासागर में स्थित है, इसकी राजधानी माले है, यह देश जनसँख्या और क्षेत्र दोनों  तरह से एशिया का सबसे छोटा देश कहलाता है |

7. भूटान (Bhutan)

भूटान की राजधानी थिम्पू है | यह भारत के पूर्वी हिमांचल में स्थित एक छोटा सा देश है,इसके साथ ही यह ऊँचे पर्वतो के मध्य स्थित  जहाँ की भूमि बहुत अधिक उपजाऊ है |

भारत के राज्य और राजधानी की सूची

8. श्रीलंका (Sri Lanka)

इस देश की राजधानी कोलम्बो है यह भारत से लगभग 80 किमी० दूर हिन्द महासागर में  स्थित है, यह  4 फ़रवरी 1948 को पूर्ण रूप से आजाद हुआ था और इसे पहले सीलोन के नाम से जाना जाता था |

9. बांग्लादेश (Bangladesh)

यह देश 16 दिसम्बर 1971 को स्वतंत्र देश बना था | इसकी राजधानी ढाका है | इससे पहले इस देश को ईस्ट पाकिस्तान के नाम से बुलाया जाता था लेकिन फिर स्वतंत्र देश बनने के बाद इसे बांग्ला देश  कहा जाने लगा |

10. इंडोनेशिया (Indonesia)

इंडोनेशिया की आबादी करीबन 40 करोड़ है, यह जनसंख्या के हिसाब से विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है | यह दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाल मुस्लिम देश है | इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है | यहाँ बोले जाने वाली भाषा का नाम इन्दोनेसियन है |

भारत के पड़ोसी देशो के साथ सम्बन्ध

India Relations with Neighbouring Countries: भारत के बहुत से पड़ोसी देशो के साथ राजनयिक सम्बन्धो के साथ साथ संस्कृत और परम्परा से जुड़े हुए ऐतहासिक रिश्ते भी है जैसे नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और बहुत पुराने रिश्ते के रूप में चीन और श्रीलंका | सबसे ज्यादा नजदीक व अच्छा संबंध भारत के पड़ोसी देश नेपाल के साथ माना जाता है | भारत ने विदेश नीति में काफी सुधार किये और अपने पड़ोसी देशो में निवेश भी किये और ठीक उसी प्रकार उन देशो में चीन ने सबसे ज्यादा भारत में निवेश किया है | भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक दृष्टिकोण से ज्यादा अच्छा संबंध नहीं है |

भारत के पड़ोसी देशो में चीन और पाकिस्तान के बीच काफी हद तक सीमा विवाद है और कभी कभी इन देशो के बीच तनातनी काफी बढ़ जाती है| जिससे वैश्विक स्तर पर इसका असर भी देखा जा सकता है | भारत ने इस तरह के विवाद को कभी अन्तरराष्ट्रीय मंच पर नहीं उठाया, परन्तु पड़ोसी देशो पाकिस्तान और चीन द्वारा ऐसा किया जाता रहा है | निश्चित ही भारत अपने राजनयिक सम्बन्धो में मजबूती लाने की कोशिश करता रहा है |

भारत के पड़ोसी देश मैप इन हिंदी [Indian Neighbor Countries Map]

नीचे दिए गए मानचित्र में भारत के पड़ोसी देशो को लाल पिन से दर्शाया गया है : –

भारत के कितने राज्य पड़ोसी देशो की सीमा से जुड़े हुए है ?

भारत के पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, नागालैंड & मणिपुर सभी राज्य भारत के पड़ोसी देशो की सीमा से जुड़े हुए है |

भारत के पड़ोसी देश की मुद्रा [Currency of Indian Neighbouring Countries]

देश (Country)मुद्रा (Currency)
पाकिस्तानपाकिस्तानी रुपया (PKR)
अफगानिस्तानअफगानी (AFN)
चीनरेन्मिन्बी (युआन) (CNY)
नेपालरुपया (एनपीआर)
भूटानङुलत्रुम भारतीय रुपया (बीटीएन आईएनआर)
बांग्लादेशटाका (बीडीटी)
म्यांमारक्याट (K) (mmK)
श्री लंकाश्रीलंकाई रुपया (LKR)
मालदीवमालदीवियन रूफिया (MVR)

इस पूरी पोस्ट में आपको भारत के पड़ोसी देशों और उनकी राजधानी के बारे में जानकारी दी गई है | यदि आपको इस जानकारी के विषय में कुछ भी जानना या कोई प्रश्न पूछना चाहते है, तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये सम्पर्क करके सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

FAQ’s

भारत के द्वीप पड़ोसी देश कौन कौन से है ?

श्रीलंका तथा मालदीव

भारत का निकटम पड़ोसी देश कौन सा है ?

पाकिस्तान

भारत के कितने पड़ोसी देश है ?

भारत के 9 पड़ोसी देश है |

भारतीय संविधान क्या है?