ग्राम रोजगार सेवक कैसे बने ?



यदि आप किसी ग्रामीण क्षेत्र में रहते है तो आपने रोजगार सेवक पद के बारे में जरूर सुना होगा | यह ग्राम स्तर पर मनरेगा योजना के तहत एक निर्धारित वेतन पर संविदा पर नियुक्त किये जाते है | ग्राम रोजगार सेवक पद भारत के कई राज्य में ग्राम स्तर पर नियुक्त किये गए है, जिसके तहत मनरेगा में होने वाले काम में अपनी सहभागिता देना, योजना से जुड़े सभी समस्या को सुलझाने का प्रयास करना | अलग अलग राज्य में ग्राम स्तर पर रोजगार सेवक बनने के लिए भर्ती विज्ञापन प्रकशित किया जाता है जिससे ग्राम स्तर पर आंगनवाडी, मिनी आंगनवाडी, सहायिकी जैसे पदों के समान रोजगार अवसर बन सके और ग्राम सभा के युवा को स्थानीय लेवल ही नौकरी मिल जाए |

WhatsApp Group Join Now

यदि आप रोजगार सेवक बनकर अपने ग्राम के विकास में भागीदार बनना चाहते है तो ग्राम रोजगार सेवक क्या है, रोजगार सेवक कैसे बने व योग्यता के साथ रोजगार सेवक का मानदेय कितना होता है ? तमाम ऐसे सवालों को जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े |

आशा कार्यकर्ता (बहु/संगनी) कैसे बने ?

ग्राम रोजगार सेवक (Gram Rojgar Sewak) क्या होता है ?

यह ग्रामीण स्तर पर मनरेगा योजना के कार्य संचालन में सहयोग देने के लिए एक पद होता है जिसे भर्ती परीक्षा द्वारा नियुक्त किया जाता है | रोजगार सेवक एक संविदा पद है जिसके लिए एक निर्धारित वेतन प्रतिमाह के रूप में दिया जाता है | यह पद ग्राम विकास विभाग के आधीन होता है | रोजगार सेवक की भर्ती के लिए ऑफिसियल पोर्टल द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी किया जाता है जिसे स्थानीय स्तर पर भरा जाता है |

रोजगार सेवक कैसे बने ?

रोजगार सेवक बनने के लिए आपको ग्राम विकास विभाग की साईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है जिससे पहले आपको इस पद के लिए निर्धारित पात्रता को भी पास करना होता है | समय समय पर राज्य सरकार द्वारा रोजगार सेवक पद के भर्ती निकाली जाती है जिसे एक निश्चित चयन प्रक्रिया के माध्यम से ही चुना जाता है | रोजगार सेवक बनने के लिए आपको निम्न योग्यता को क्वालीफाई करना होगा : –

शैक्षिणक योग्यता (Eligibility)

  • यदि आप रोजगार सेवक पद के ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते है तो आपको किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से न्यूनतम 12वी पास होना अनिवार्य है |
  • इसके साथ ही आपको ओ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी जरूरी है जोकि NIELIT संस्था द्वारा जारी किया जाना चाहिए |

आयु सीमा (Age Limit)

रोजगार सेवक बनने के लिए आपकी आयु 18 से 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए | जन्म तिथि के लिए हाई स्कूल मार्कशीट आधार होगा व आरक्षण प्रावधान अनुसार दिया जाएगा |

शिक्षामित्र क्या है | शिक्षामित्र कैसे बने | योग्यता | वेतन

रोजगार सेवक भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

रोजगार सेवक बनने के लिए चयन प्रक्रिया क्या है ? (Selection Process)

रोजगार सेवक बनने के लिए कोई लिखित या मौखिक परीक्षा नहीं करायी जायेगी | केवल 12वी कक्षा में आधारित अंको के आधार पर ही मेरिट लिस्ट द्वारा आपका चयन किया जाएगा |

रोजगार सेवक का मानदेय (Salary)

ग्राम विकास विभाग द्वारा अभियार्थी को चयन के बाद मनरेगा योजना में संचालन सहायता हेतु संविदा या कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त किया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित 7 हज़ार रूपये प्रतिमाह के रूप में दिए जायेगे | समय समय राज्य सरकार के द्वारा मानदेय में भी बढ़ोतरी या इजाफ़ा की जाती है |

रोजगार सेवक के कार्य

  • मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड बनाना |
  • नरेगा में कार्यरत ग्रामीणों की अटेंडेंस लगाना |
  • नरेगा में मास्टर रोल बनाना (दिहाड़ी का ब्यौरा)
  • ग्राम स्तर पर सर्वे करना |
  • राशन कार्ड बनवाने में सहायता करना |

इस प्रकार हमने ग्राम रोजगार सेवक पद के लिए क्या योग्यता है और कितना मानदेय सरकार द्वारा दिया जाता है ? इस विषय के सम्बन्ध में काफी जानकारी आपके लिए उपलब्ध करायी है | यदि अभी भी Gram Rojgar Sewak के सम्बन्ध कोई जानकारी स्पष्ट नहीं है तो आप अपना सवाल कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है |

ग्राम विकास अधिकारी कैसे बने ?

Leave a Comment