गोंद और गोंद कतीरा में क्या फर्क हैं?



Differrence Between Gond or Gond Katira in Hindi – दोस्तों आज हम आपके लिए एक अहम जानकारी लेकर आये हैं। जिसका नाम हैं गोंद और गोंद कतीरा में क्या फर्क होता है? जी हाँ अगर आपको भी इसके बारे में पता नहीं हैं, तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपके लिए अहम साबित होने वाल हैं, क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में इससे जुडी सभी जानकारी आसान शब्दों में देने वाले हैं। गोंद और गोंद कतीरा भले ही एक जैसे दीखते हो, लेकिन दोनों के अलग अलग फायदे हैं, चलिए जनते हैं। गोंद और गोंद कतीरा में क्या फर्क होता है, इससे संबंधित सभी जानकारी को जाने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

इंटरमिटेट फास्टिंग क्या है

गोंद और गोंद कतीरा में अंतर | Differrence Between Gond or Gond Katira in Hindi

हम आपको बतादें ये दो अलग-अलग चीजें हैं, गोंद कतीरा एक ऐसा आहार है, जिसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं। साथ ही गोंद कतीरा को पानी में मिलाकर सेवन किया जाता है। जबकि गोंद को सर्दियों में मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लड्डूओं और हलवे के साथ खाया जाता है। जी हाँ ये वही गोंद हैं जिनका हमारे भारतीय घरों में कई तरह की चीजों का इस्तेमाल होता है। कुछ चीजों को सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाया जाता है, तो वहीं, कुछ चीजों ऐसी हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है और इसे सिर्फ गर्मियों में खाया जाता है।

ऋतुओं के नाम के बारे में जानकारी

  गोंद के फायदे

  • गोंद को सर्दियों में मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लड्डूओं और हलवे के साथ खाया जाता है।
  • गोंद हल्के पीले रंग के होते हैं जबकि गोंद कतीरा पूरी तरह ट्रांसपैरेंट होता है।
  • गोंद की तासीर गर्म होती है। गोंद मुख्य रूप से हार्ड होता है। इसको खाने में पीसकर इस्तेमाल किया जाता है।
  • गोंद में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • सर्दियों के मौसम में गोंद और गोंद से बनी चीजों का सेवन करने से सर्दी, खांसी,  बुखार और वायरल इन्फेक्शन जैसी समस्या नहीं होती है।
  • इसका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बीमारियों कम होती है।
  • साथ ही ये शरीर को ताकत देता हैं, और कमजोरी को दूर करता हैं।
  • गोंद एक खाद्य पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल लड्डू, बर्फी और मिठाई समेत कई चीजें बनाने के लिए किया जाती है।

संक्रमण (Infection) क्या है

 गोंद कतीरा के फायदे

  • गोंद कतीरा एक ऐसा आहार है, जिसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं।
  • गोंद पानी में घुल जाता है, लेकिन गोंद कतीरा फूल जाता है और जेली जैसा पदार्थ बन जाता है।
  • गोंद कतीरा में प्रोटीन और फोलिक एसिड भरपूर पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है।
  • गोंद कतीरा को पानी में मिलाकर सेवन किया जाता है। 
  • साथ ही गोंद कतीरा गोंद के लिक्विड को सुखाकर बनाया जाता है। गोंद कतीरा को पानी और दूध में मिलाकर सेवन किया जाता है।
  • इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से यह पाचन के बहुत फायदेमंद होता है।
  • इसका सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती है। साथ ही इसकी तासीर भी ठंडी होती हैं।
  • इसके आलावा गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे स्किन और बाल खूबसूरत बनते हैं।
  • एक्सपर्ट  के अनुसार रोजाना थोड़ी मात्रा में गोंद कतीरा का सेवन किया जाए, तो यह शारीरिक कमजोरी को दूर करता है।

झड़ते बालो की समस्या को करे दूर

FAQ’s
गोंद कतीरा क्या है?

गोंद कतीरा पेड़ों से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ होता है।

गोंद कब खाना चाहिए?

सर्दियो के मौसम में।

गोंद कतीरा का दूसरा नाम क्या है?

इसे ट्रेगेकैन्थ गम के नाम से भी जाना जाता है।

गोंद कतीरा को किस देश में पाया जाता हैं ?

ये उत्तरी भारत में आसानी से मिल जाता है।

गोंद में क्या –क्या पाया जाता है?

गोंद में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पुरुषों को कौन सा गोंद खाना चाहिए?

पुरुष दूध के साथ गोंद कतीरा ले सकते हैं। वहीं पुरुषों को 10 से ग्राम गोंद कतीरा लेने की सलाह दी जाती है।

सबसे ताकतवर गोंद कौन सा है?

गोंद कतीरा।

खाली पेट गोंद कतीरा खाने से क्या होता है?

10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा पानी में भिगो कर रख दें और सुबह उसी पानी में मिश्री मिलाकर शर्बत बनाकर पिएं। इस शर्बत से रक्त प्रदर की समस्या भी दूर होती है। कतीरा रोजाना दूध के साथ लेने से थकान, कमजोरी, चक्कर उल्टी और माइग्रेन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

गोंद कतीरा के नुकसान क्या है?

 गोंद कतीरा का अधिक सेवन करने से उल्टी-दस्त जैसी परेशानी बढ़ सकती है।

काढ़ा (Brew) कैसे बनता है

Leave a Comment