UPBOCW | उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण



UPBOCW Portal – देश की जनता को सुविधा प्रदान करने के लिए देश की सरकार कई नई योजनाओं की शुरुआत करती रहती है, जिससे लोगों के कई काम आसान हो जाते है और उन्हें कई  तरह के लाभ प्रदान किये  जाते है | इसी तरह उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण प्रक्रिया  की शुरुआत की गई है | इस ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण, रोजगार, प्रशिक्षण और मानव अधिकारिता से संबंधित मामलों के लिए नीतियां, नियम तथा  कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है | इसके अलावा इस योजना के तहत श्रमिकों के लिए कल्याणकारी उपाय भी किये जा रहें है, तथा रोजगार सृजन कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है | वहीं, श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रधान सचिव प्रमुख होते है |

इसलिए यदि आप भी उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण प्रक्रिया के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको UPBOCW Portal upbocw.in, उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण, श्रमिक कार्ड व ऑनलाइन उत्तर प्रदेश श्रमिक रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल (Renewal) व आवेदन की स्थिति (Status) कैसे चेक करे ? से सम्बंधित जानकारी सही प्रकार से उपलब्ध करायी जायेगी |

UPBOCW Portal

उत्तर प्रदेश श्रमिक पोर्टल (UPBOCW Portal) क्या है ?

  • भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में श्रमिको को सीधे तौर पर लाभ पहुचाने के लिए राज्य सरकार ने UPBOCW पोर्टल का निर्माण किया है, इसके जरिये प्रदेश के सभी श्रमिक या लेबर (भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य) अपने आप को श्रमिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है | यह पोर्टल उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में जोखिम पूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने, अस्थाई एवं अनियमित रोज़गार के रूप में कार्य करने वाले श्रमिको के पंजीकरण के लिए है जिसके माध्यम से इन्हें भी सरकार की ओर से चलायी गयी योजना का लाभ दे सके |
  • यदि आपने अभी उत्तर प्रदेश लेबर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है तो आपको यह कार्य जरूर करना चाहिए | इसके माध्यम से श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा के आधार पर कई प्रकार की योजनाओ का लाभ जरूर मिलेगा | जैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल में ही श्रमिक भरण पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 500 रूपये देने की घोषणा की है |
  • यदि आप UP Shramik/Labour Portal पर पंजीकृत नहीं है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा | इसके लिए आपको दी गयी प्रक्रिया के अनुसार ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा | UP Labour Card की पूरी प्रक्रिया को पढने के लिए कृपया लेख पूरा पढ़े |

E Shram Portal क्या है ?

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण कौन-कौन कर सकता है?

राजमिस्त्रीकुए से गाद हटाने का काम करने वाले
 छप्पर डालने का कार्य करने वालेलेखाकार का काम करने वाले
इलेक्ट्रिक वर्क करने वालेबांध  प्रबंधक ,भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले
चट्टान तोड़ने वालेखिड़की ग्रिल एवं दरवाज़ों की गढ़ाई और स्थापना करने वाले
पत्थर तोड़ने वालेसीमेंट ,पत्तर ढोने का काम करने वाले
प्लम्बरचुना बनाने का काम करने वाले
निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वालेबिल्डिंग का कार्य करने वाले
हतोड़ा चलाने वालेलौहार
मोजेक पोलिशस्प्रे वर्क या मिक्सिंग वर्क
सड़क निर्माण करने वालेकारपेंटर का कार्य करने वाले करने वाले
बढ़ई का कार्यरोलर चलाने वाले
ईंट भट्टों पर ईंट निर्माण का कार्यटाइल्स लगाने का कार्य, मार्बल एवं स्टोन वर्क करने वाले
बड़े आंतरिक कार्य जैसे मशीनरी पुल निर्माण कार्य करने वाले पुताई करने वाले

UPBOCW Portal पंजीकरण करने हेतु पात्रता मानदंड

  • सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिक ही UPBOCW पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के पात्र है।
  • श्रमिक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • जिन श्रमिकों ने 1 साल में 90 दिन श्रमिक के रूप में काम किया हो वही पंजीकरण करवाने हेतु पात्र होंगे।
  • परिवार के मुखिया के नाम पर ही श्रमिक कार्ड बनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

यदि UPBOCW पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आपको निम्न डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी की जरुरत होगी : –

UPBOCW Portal | उत्तर प्रदेश श्रम कार्ड (UP Shram Card) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

कृपया दिए गए चरणों को सही प्रकार से पढ़े व एक एक स्टेप फॉलो करते जाए : –

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश लेबर पोर्टल, www.upbocw.in करना होगा, जहाँ ‘श्रमिक पंजायन का आवेदन’ पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद नया पेज ओपन होगा, जिस पर आपको अपना आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, मंडल व जनपद का चुनाव करना होगा |
UPBOCW Portal
  • अब आपको सही जानकारी भरकर ‘आवेदन/संसोधित करे’ पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करके फॉर्म में आगे बढ़ना होगा |
  • इसके बाद नया फॉर्म खुल जाएगा, जहाँ पर आपको बची हुई जानकारी भरनी होगी |
  • ‘कार्य के प्रकार’ आप्शन में दिए गए कामो में से सही काम चुने और आगे बढे |
  • यदि आप 1 साल के लिए फॉर्म में आवेदन करते है तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा और वही यदि आप 2 साल के लिए ऑनलाइन आवेदन करते है तो आपको 20 रूपये व 4 साल के लिए 40 रूपये देने होगे |
  • इसके बाद आपको डिजिटल प्रारूप में बैंक की पासबुक, आधार कार्ड व स्व प्रमाण पत्र, नियोजक द्वारा स्व-प्रमाण पत्र की कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी |
  • इसके बाद आपको फॉर्म के दुसरे भाग में अपने परिवार के सही सदस्यों की जानकारी भरनी होगी व घोषणा पत्र को स्वीकार करके ऑनलाइन उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के लिए फॉर्म को जमा कर देना है |

लेबर या श्रम कानून क्या है ?

How to Check Uttar Pradesh Shramik Card Status | यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट स्टेटस ?

  • यदि आपने दिए गए चरणों के माध्यम से सही तरह से उप श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपके पास पंजीकरण संख्या होनी चाहिए |
  • पंजीकरण संख्या के माध्यम से आप किसी भी श्रम कार्ड की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है |
  • इसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए आधार कार्ड या पंजीकरण संख्या का उपयोग कर सकते है |
  • इस प्रकार आप उप लेबर कार्ड का ऑनलाइन स्टेटस बेहद ही आसानी से चेक कर सकते है |

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड/सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करे ?

यदि आपका आवेदन स्वीकृत हो चूका है तो आप उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड या सर्टिफिकेट आसानी से Download कर सकते है उसके लिए आपको निम्न चरणों का उपयोग करना होगा : –

  • सबसे पहले आपको श्रमिक पोर्टल UPBOCW.in पर विजिट करना है व मेनू बार से ‘श्रमिक’ का आप्शन चुने |
UPBOCW Portal
  • अब इसके बाद आपको श्रमिक सर्टिफिकेट पर क्लिक करना है जिसके बाद एक नया पेज ओपन होगा |
UPBOCW Portal
  • अब आपको अपना आधार संख्या व पंजीकरण संख्या जमा करना होगा व सर्च पर क्लिक करना है |
  • जैसे ही आप जानकारी जमा करते है तो आपका लेबर कार्ड या सर्टिफिकेट दिखने लगेगा |
UPBOCW Portal
  • अब आप अपने श्रम कार्ड का प्रिंट आउट लेकर उसका उपयोग कर सकते है |
  • इस प्रकार आप किसी भी कारीगर जोकि नियमावली के अनुसार हो तो, उसके लिए उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड का आवेदन कर सकते है और उसके बाद श्रमिक कार्ड का लाभ भी ले सकते है |

ठेकेदार (Contractor) कैसे बने

यदि आपको दी हुई जानकारी पसंद आयी है तो कृपया ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और सभी को लाभान्वित करे | आप UP Shram / Labour Card से संबधित प्रश्न कमेंट फॉर्म के माध्यम से भी पूछ सकते है |